🗓️ आज का पंचांग – 14 जून 2025, शनिवार विशेष व्रत: श्री गणेश चतुर्थी व्रत | शुभ मुहूर्त और राहुकाल सहित सभी विवरण       आज का राशिफल : 14 जून 2025; शनिवार को इन राशियों को मिलेंगे नए मौके, होगा बंपर लाभ, पढ़ें आज का राशिफ़ल       जल शक्ति विभाग के पैरा वर्कर्स का फूटा गुस्सा, सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम, शिमला में अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी       "वो हमें एक करोड़ दे रहे है, मैं दो करोड़ दूंगी... बस मेरे पापा लौटा दो" हादसे में पिता को खो चुकी बेटी का फूट पड़ा दर्द       विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने की याचिका समिति की बैठक की अध्यक्षता       ✈️ किस्मत या करिश्मा ? ट्रैफिक जाम में फंसी भूमि चौहान की बच गई जान, प्लेन छूटने के 10 मिनट बाद हुआ हादसा, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में हरियाणा पुलिस की दादागिरी ! पिस्टल दिखाकर बोला, 'गोली से उड़ा दूंगा', घटना CCTV में कैद, क्या है पूरा मामला ? पढ़ें पूरी खबर..       चंबा में दर्दनाक हादसा: गर्मी से राहत की कोशिश दो युवकों की जान ले गई, एक का शव बरामद, दूसरा अब भी लापता, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 13 जून 2025; शुक्रवार के दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन, पढ़ें आज का राशिफल       अहमदाबाद विमान हादसे पर हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जताया गहरा शोक      

हिमाचल

विमल नेगी हत्याकांड मामला: CBI की 4 घंटे की पूछताछ में SIT से अहम खुलासे, "विमल नेगी हत्याकांड" में कई रसूखदारों के तार जुड़े - मंत्री और विधायक भी रडार पर, आखिर किसके इशारे पर खेला गया ये सारा खेल ? पढ़ें पूरी खबर..

June 12, 2025 11:01 AM
Om Prakash Thakur

विमल नेगी हत्याकांड अब सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं रहा - यह एक ऐसा आईना बन गया है, जिसमें सत्ता, साजिश और सिस्टम की सांठगांठ साफ़ दिखाई देने लगी है। CBI की 4 घंटे की सख्त पूछताछ ने SIT के भीतर दबी परतों को उधेड़ना शुरू कर दिया है। अफसरों की आंखों में पसरा तनाव, जवाबों में छुपी बेचैनी, और दस्तावेज़ों में मिले विरोधाभास - ये सब किसी बड़ी राजनीतिक परत को बेनकाब करने की ओर इशारा कर रहे हैं। अब सवाल सिर्फ ये नहीं कि विमल की हत्या किसने की... सवाल ये है कि किसने बचाया, किसने छुपाया, और किसके इशारे पर ये सारा खेल खेला गया ? पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: (HD News); विमल नेगी हत्याकांड की जांच में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बीते दिन शिमला में विशेष जांच दल (SIT) के वरिष्ठ अधिकारियों से करीब 4 घंटे तक गहन पूछताछ की। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, इस पूछताछ में कई गंभीर खुलासे हुए हैं, जिनसे सत्ता के उच्च स्तर तक जुड़े तार सामने आए हैं।

CBI ने SIT से न केवल घटनास्थल की जानकारी और शुरुआती जांच रिपोर्ट मांगी, बल्कि कई ऐसे दस्तावेज़ों पर सवाल दागे जिनमें विरोधाभास पाए गए। पूछताछ के दौरान SIT अधिकारियों के चेहरों पर स्पष्ट तनाव देखा गया।

सूत्रों का दावा है कि CBI को SIT की पूछताछ से जो जानकारी प्राप्त हुई है, उसमें प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक की भूमिका की भी बारीकी से जांच की जा रही है। ये सभी CM के बेहद करीबी माने जाते हैं। हालाँकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उच्च स्तर पर हलचल तेज़ हो गई है।

सियासी दबाव और संभावित साक्ष्य छुपाने की कोशिशें ?

CBI की जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि शुरुआती दौर में मामले को कमज़ोर करने या मोड़ने की कोशिश की गई थी। SIT के कुछ अफसरों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है, जिनसे आगे भी पूछताछ जारी रहेगी।

बता दें कि विमल नेगी के परिवार के सभी सदस्य और हिमाचल की जनता विमल नेगी के मृत शरीर के मिलते ही पहले दिन से ही इस हत्याकांड की CBI जांच की मांग कर रही थी। लेकिन इनकी मांग को अनसुना किया जा रहा था। अब जब माननीय उच्च न्यायलय ने CBI को सौंपने का आदेश दिया है तो CBI की सक्रियता से विमल नेगी के परिवार और प्रदेश की जनता को न्याय की उम्मीद जग गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटनाक्रम पर नज़र बनाए हुए हैं और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


CBI की जांच अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि सत्ता और साजिश के गहरे खेल सामने आ सकते हैं। यदि SIT द्वारा बताए गए तथ्य सच हैं, तो आने वाले दिनों में हिमाचल की राजनीति में भारी उथल-पुथल संभव है। अब पूरा प्रदेश देख रहा है कि क्या CBI सच्चाई को सामने लाने में सफल होगी या फिर एक और मामला राजनीतिक धुंध में गुम हो जाएगा?


  📌 नोट:

उपरोक्त खबर में दी गई जानकारी विश्वसनीय सूत्रों एवं  मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। "himdarshan.com" इस खबर में वर्णित किसी भी तथ्य, दावे या आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता। यह खबर केवल पाठकों की सूचना हेतु प्रकाशित की गई है। संबंधित विषय की सत्यता की पुष्टि के लिए आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करना अनुशंसेय है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला के होटल में चचेरे भाई ने की युवक की निर्मम हत्या, बोतल से सिर पर वार कर गला रेता, आरोपी फरार

जल शक्ति विभाग के पैरा वर्कर्स का फूटा गुस्सा, सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम, शिमला में अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी

"वो हमें एक करोड़ दे रहे है, मैं दो करोड़ दूंगी... बस मेरे पापा लौटा दो" हादसे में पिता को खो चुकी बेटी का फूट पड़ा दर्द

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने की याचिका समिति की बैठक की अध्यक्षता

हिमाचल में हरियाणा पुलिस की दादागिरी ! पिस्टल दिखाकर बोला, 'गोली से उड़ा दूंगा', घटना CCTV में कैद, क्या है पूरा मामला ? पढ़ें पूरी खबर..

चंबा में दर्दनाक हादसा: गर्मी से राहत की कोशिश दो युवकों की जान ले गई, एक का शव बरामद, दूसरा अब भी लापता, पढ़ें पूरी खबर..

अहमदाबाद विमान हादसे पर हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जताया गहरा शोक

गलोग के पास एचआरटीसी बस और टैक्सी की टक्कर, दो लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर..

अर्की बाड़ीधार मेला 2025 : 14-15 जून को होगा आस्था, संस्कृति और विरासत का महापर्व - पधारें इस पावन भूमि पर और करें दिव्यता व लोकपरंपरा के संगम का साक्षात्कार..

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सहमति की कोशिशें जारी, विक्रमादित्य-सुक्खू खेमा आमने-सामने, हाईकमान के फैसले पर टिका कांग्रेस का भविष्य, पढ़ें पूरी खबर..