हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 500 पशु मित्रों की भर्ती, मानदेय बढ़ा, हर पंचायत में आपदा यूनिट, HPTDC कार्यालय धर्मशाला शिफ्ट , पढ़ें पूरी खबर       राष्ट्र मण्डल सम्मेलन 2025: राष्ट्र मण्डल सम्मेलन से पहले कुलदीप पठानियां पहुंचे तपोवन, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, संभाली मेजबानी की जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफल: 28 जून 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       शिमला में बड़ा हादसा : ब्रेक फेल होने से बस दीवार से टकराई निजी बस, तीन घायल, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला के तपोवन में रचेगा इतिहास: पहली बार आयोजित होगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 27 जून 2025; जानें 12 राशियों का राशिफ़ल.       श्री रघुनाथ मंदिर, इंजनघर संजौली में 28 जून से रासलीला महोत्सव, भक्तों को आमंत्रण, पढ़ें पूरी ख़बर       शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: किन राशियों के लिए शुभ, जानिए शुक्र गोचर में शुभ फल पाने के उपाय..       हिमाचल में बारिश का कहर: बादल फटे, 9 से ज्यादा लोग लापता, 2 के शव बरामद, 2000 से अधिक टूरिस्ट फंसे, पढ़ें पूरी खबर       गुरुवार का राशिफ़ल: 26 जून 2025; आज के दिन इन 5 राशियों की आय में होगी बढ़ोतरी, मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें आज का राशिफल....      

राशिफल

आज का राशिफ़ल: 27 जून 2025; जानें 12 राशियों का राशिफ़ल.

June 27, 2025 09:51 AM

!!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन लेन-देन के मामले में आप अपनी आंख व कान खुले रखें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। निवेश से पहले सोच समझकर फैसला लें। अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन खर्च करेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें, अधिक तला भोजन बीमारी को दावत दे सकता है। क्षात्रों की भावनात्मक विषयों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। चंद्रमा के प्रभाव में सहकर्मियों और वरिष्ठों से व्यवहार में भावनात्मक समझ महत्वपूर्ण रहेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन किसी नई योजना में धन लगाने से पहले अपने भाइयों से बातचीत अवश्य करें। कारोबारी के लिए ये समय अनुकूल है। धन का लेन-देन सावधानी से करें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। छात्रों को पढाई पर ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव बना रहेगा। लव लाइफ जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे, पार्टनर नाराज भी हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपके जीवन में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा, जो व्यर्थ होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपने यदि पहले कुछ धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में कामयाब रहेंगे। मामूली सी बेचैनी रहेगी। क्षात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। आपके चिड़चिड़ेपन से परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। किसी तर्क-वितर्क व लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचना होगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन एक साथ कई काम हाथ आने से अपने आवश्यक कार्य को पहले पूरा करना होगा। किसी जरूरी काम के कारण अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आप किसी बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार से जुड़ाव बढ़ेगा और संतान के साथ बिताया समय सुकून देगा। परिवार संग तीर्थ यात्रा पर जाने के योग हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों से आप निकलने में कामयाब रहेंगे और आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपको अपने किसी पुराने लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। सिर दर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजना बना सकते हैं। अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ बहुत आ सकता है, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत के लिए बेहतर रहने वाला है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई सीनियर आपकी समस्या सुलझाने में मदद करेगा। अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन माता-पिता यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जिन्हें आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। बिजनेस की योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके लिए कुछ खर्चा अधिक रहने वाला है, लेकिन आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। मानसिक अस्थिरता रहेगी। संवाद और समझदारी से भविष्य का निर्णय लें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में अक्समात गिरावट के कारण भागदौड़ में लगे रहेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला आपके लिए समस्या बन सकता है, जिसे आपको समय रहते निपटाना होगा। व्यापार में भी मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। पाचन की समस्या मानसिक तनाव देगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके काम में विरोधी बाधा डाल सकते हैं। बिजनेस के मामले में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आर्थिक तौर पर आंशिक गिरावट देखने को मिलेगी। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने परिजनों से बातचीत करनी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी बहसबाजी में ना पड़ें, नहीं तो यह लड़ाई लंबी चल सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप साझेदारी में किसी काम को करने की योजना बना सकते हैं। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की भी सोच सकते हैं। अतिरिक्त धन के लिए भटकना पड़ेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। माता-पिता से आप किसी जरूरी बात को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन यदि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या चल रही थी, तो उनसे आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। व्यापार कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई बाद विवाद में ना पड़ें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। यौन शक्ति और तनावजनित विकारों पर ध्यान दें। पढ़ाई में असमंजस की स्थिति रहेगी। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दें, तो जीवनसाथी से बातचीत करके दें, नहीं तो आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ चिंता थी, तो वह समाप्त होगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर-उधर के कामों में ना लगाकर अपने कामों पर फोकस बनाए रखें। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, उन्हें अपने निवेश की योजनाओं पर विराम लगाना होगा। उधार लेने की आवशयकता पड़ सकती है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, नहीं तो बाद में कोई समस्या हो सकती है। क्षात्रों को अच्छे परिणाम के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आपको चल रहे आपसी वाद विवाद पर बातचीत करनी होगी। शुभांक - 3

डिस्क्लेमर: यह राशिफल वैदिक ज्योतिषीय गणनाओं एवं सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल पाठकों को सामान्य दिशा प्रदान करना है। इसे अंतिम निर्णय या भविष्यवाणी का प्रमाण न मानें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।himdarshan.com इस सामग्री की पूर्णता, सटीकता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करता।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

शनिवार का राशिफल: 28 जून 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: किन राशियों के लिए शुभ, जानिए शुक्र गोचर में शुभ फल पाने के उपाय..

गुरुवार का राशिफ़ल: 26 जून 2025; आज के दिन इन 5 राशियों की आय में होगी बढ़ोतरी, मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें आज का राशिफल....

आज का राशिफ़ल: 25 जून 2025; बुधवार के दिन 5 राशि वाले पाएंगे लाभ, जानें मेष से मीन तक का राशिफल..

मंगलवार का राशिफ़ल: 24 जून 2025; आज इन 5 राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा श्रीं हनुमान जी का आशीर्वाद, जानें दैनिक राशिफल..

साप्ताहिक राशिफल : 23 से 29 जून 2025; इन राशियों का खुलेगा भाग्य ! पढ़ें मेष से मीन तक भविष्यवाणी..

सोमवार का राशिफ़ल: 23 जून 2025; आज इन 5 राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी, पढ़ें दैनिक राशिफल..

आज का राशिफल : 22 जून 2025: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बेहतर, पढ़ें मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल..

आज का राशिफ़ल: 21 जून 2025; इन राशियों के आय के स्त्रोत बढ़ेंगे, जानें आज क्या कहती है आपकी राशि..

आज का राशिफल: 20 जून 2025; सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें आज का राशिफल