हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 500 पशु मित्रों की भर्ती, मानदेय बढ़ा, हर पंचायत में आपदा यूनिट, HPTDC कार्यालय धर्मशाला शिफ्ट , पढ़ें पूरी खबर       राष्ट्र मण्डल सम्मेलन 2025: राष्ट्र मण्डल सम्मेलन से पहले कुलदीप पठानियां पहुंचे तपोवन, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, संभाली मेजबानी की जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफल: 28 जून 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       शिमला में बड़ा हादसा : ब्रेक फेल होने से बस दीवार से टकराई निजी बस, तीन घायल, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला के तपोवन में रचेगा इतिहास: पहली बार आयोजित होगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 27 जून 2025; जानें 12 राशियों का राशिफ़ल.       श्री रघुनाथ मंदिर, इंजनघर संजौली में 28 जून से रासलीला महोत्सव, भक्तों को आमंत्रण, पढ़ें पूरी ख़बर       शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: किन राशियों के लिए शुभ, जानिए शुक्र गोचर में शुभ फल पाने के उपाय..       हिमाचल में बारिश का कहर: बादल फटे, 9 से ज्यादा लोग लापता, 2 के शव बरामद, 2000 से अधिक टूरिस्ट फंसे, पढ़ें पूरी खबर       गुरुवार का राशिफ़ल: 26 जून 2025; आज के दिन इन 5 राशियों की आय में होगी बढ़ोतरी, मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें आज का राशिफल....      

राशिफल

शनिवार का राशिफल: 28 जून 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

June 28, 2025 07:41 AM

!!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं, वो किसी सभा में जायेंगे, जहां अपने संबोधन से जनमानस में नयी उमंग भर देंगे। आपके अंदर उत्साह होगा आप काम करने का नया टारगेट बनायेंगे। काफी दिनों से रुका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो जायेगा। मानसिक अशांति रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे, जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं, बस अपनी मेहनत जारी रखें। पारिवारिक माहौल सौहाद्र पूर्ण रहेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन काम को लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा होगा। बिजनेस में आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा, इसके साथ ही आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। आपको कोई ऐसी चीज मिलेगी जिसकी चाह आपको काफी दिनों से थी। पेट संबंधी समस्या बनी रहेगी। पढ़ाई में नई परेशानी खड़ी हो सकती है। पत्नी से कोई बात छुपाए नहीं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करती हैं, उनके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। प्रॉपर्टी के सौदे में जरुरी कागज जांच लें। पुराने निवेश अच्छे परिणाम दे सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पढ़ाई में एकाग्रता सफलता दिलाएगी। शाम का समय आपको सुकून देगा, आप अपनी फैमिली के साथ अच्छा समय बितायेंगी। कोई पुराना मित्र आपके घर आ सकता है, आप उससे अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - स्लेटी है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन काफी वर्षों कि की गई मेहनत का फल आपको मिलेगा, आपको खुशी व काम करने का नया हौसला मिलेगा। इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। बजट बिगड़ सकता है। धन संचय करें। मानसिक शांति के सरलता को चुनें। पढ़ाई में अनुशासन नजर आएगा। आपका कोई ऐसा करीबी मित्र जो आपसे रूठ गया था वो सब भूलकर आपसे दोस्ती का हांथ बढ़ाएगा। जीवनसाथी के किसी बात पर बहस करने के बजाय सरलता से सुलझा लेने से आने वाली दिक्कते समाप्त हो जायेंगी, दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन कोई खास बदलाव आपके काम को लेकर या करियर को लेकर हो सकता है। जो लोग स्टील का बिजनेस करते हैं उनके लिए ज्यादा लाभ के योग हैं। काम के प्रेशर को कम करने के लिए आप अपने सहयोगियो से सलाह मशवरा भी ले सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे। कोई नया कोर्स जॉइन करने का मन बनायेंगे। पारिवारिक बातचीत में समझदारी दिखाएं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन काफी दिनों से चल रहा कोई वर्क कम्पलीट हो जायेगा, आपकी टेंशन कम होगी। अनजान व्यक्ति से आप जीवन की कुछ महत्वपूर्ण बातें सीखेंगे जिसका आपके जीवन और करियर पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आपका धन को लेकर कोई अधूरा काम आपके सहयोगी की सहायता से पूरा हो जाएगा। ज्यादा तला खाने से बचें। अपनी योजना दूसरों को न बताएं। जिन लोगों का बर्थडे है वो लोग दोस्तों को अपने हांथ का बनाया स्वादिष्ट खाना खिलाएंगे। शुभांक - 6 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन इंजीनियर्स के लिए फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हैं उनको काम के सिलसिले में लम्बी यात्रा के योग हैं, साथ ही इस यात्रा से जल्द ही आपको शुभ फल भी मिलेगा। डिजिटल माध्यम से संपत्ति की बिक्री लाभदायक हो सकती है। गुस्से पर काबू रखना होगा। साहित्य के क्षेत्र में होने से आप कोई बुक पढ़ने का मन बनायेंगे। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, इस खुशी में आप कहीं घूमने की प्लानिंग अपने परिवार के साथ करेंगे। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। साथ में कुछ टाईम स्पेंड करेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन जो भी काम आप कई दिनों से टाल रहे थें, उसे निपटा लेंगे। आप किसी काम के बारे में नये सिरे से सोच सकते हैं। मार्किट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे। किसी खास विषय के लिए गुरुजन से सलाह लेने में न हिचकें। परिवार और दूसरों का सहयोग करने पर सबके बीच आपकी छवी अच्छी बनी रहेगी। हर कोई आपसे प्रसन्न रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश पूरी होने के संकेत हैं। आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें, आपके लिये अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपको सहकर्मी का सहयोग मिलने से काम आसान हो जायेगा। धन आगमन बढ़ेगा, बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। माता की सेहत चिंता का विषय हो सकती है। जो छात्र सरकारी नौकरी के लिए कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। परिवार के साथ अनबन के योग हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम अधूरा रह जाएगा, लेकिन शाम होते-होते काम पूरा हो जायेगा। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए दिन ठीक रहने वाला है। व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये आपको किसी की मदद मिल सकती है। धन के मामले में कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें। व्यस्तता के बीच नाराज जरुरी नहीं है, अधिक बीमार हो सकते हैं। पुराने मित्र से सबजेक्ट को समझने में आसानी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। शुभांक - 9 और शुभ रंग - बादामी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुडे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। खर्चों पर लगाम लगाने की योजना सफल रहेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, चिल्लाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। फिटनेस के प्रति मेहनत रंग लाएगी। परिवार के साथ दोबारा जुड़ने या पुराने रिश्तों को समय देना भावनात्मक संतोष देगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए बहुत-सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग ऑर्गेनिक कृषि से जुडे हैं, उनको अच्छा लाभ होगा। आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे, इससे पैसा कमाने का रास्ता भी दिखेगा। कमजोरी महसूस हो सकती है। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स गुरुजनों के सहयोग से खुद के सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी। पार्टनर की छोटी-छोटी तकलीफों को नजरअंदाज न करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद

डिस्क्लेमर: यह राशिफल वैदिक ज्योतिषीय गणनाओं एवं सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल पाठकों को सामान्य दिशा प्रदान करना है। इसे अंतिम निर्णय या भविष्यवाणी का प्रमाण न मानें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।himdarshan.com इस सामग्री की पूर्णता, सटीकता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करता।

 

 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफ़ल: 27 जून 2025; जानें 12 राशियों का राशिफ़ल.

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: किन राशियों के लिए शुभ, जानिए शुक्र गोचर में शुभ फल पाने के उपाय..

गुरुवार का राशिफ़ल: 26 जून 2025; आज के दिन इन 5 राशियों की आय में होगी बढ़ोतरी, मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें आज का राशिफल....

आज का राशिफ़ल: 25 जून 2025; बुधवार के दिन 5 राशि वाले पाएंगे लाभ, जानें मेष से मीन तक का राशिफल..

मंगलवार का राशिफ़ल: 24 जून 2025; आज इन 5 राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा श्रीं हनुमान जी का आशीर्वाद, जानें दैनिक राशिफल..

साप्ताहिक राशिफल : 23 से 29 जून 2025; इन राशियों का खुलेगा भाग्य ! पढ़ें मेष से मीन तक भविष्यवाणी..

सोमवार का राशिफ़ल: 23 जून 2025; आज इन 5 राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी, पढ़ें दैनिक राशिफल..

आज का राशिफल : 22 जून 2025: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बेहतर, पढ़ें मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल..

आज का राशिफ़ल: 21 जून 2025; इन राशियों के आय के स्त्रोत बढ़ेंगे, जानें आज क्या कहती है आपकी राशि..

आज का राशिफल: 20 जून 2025; सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें आज का राशिफल