नशा मुक्ति भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर डब्लू स्कूल में प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित       हिमाचल विधानसभा कार्य सलाहकार समिति की बैठक, गैर सरकारी कार्य दिवसों पर चार महत्वपूर्ण संकल्पों पर होगी चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..       राज्यपाल ने किया ‘दायरों से परे’ का विमोचन, 11 कवियों की रचनाओं से सजा संकलन, डॉ. कुँवर दिनेश सिंह द्वारा सम्पादित ‘दायरों से परे’ में युवा पीढ़ी के लिए साहित्यिक प्रेरणा - पढ़ें पूरी खबर...       शिमला विधानसभा काउंसिल चैंबर के 100 वर्ष पूरे, लोकतंत्र के इतिहास का बना साक्षी, पढ़ें पूरी खबर..       विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन नौकरियों पर घमासान, विपक्ष का वॉकआउट - "अढ़ाई साल में बेरोजगारों को नहीं मिली नौकरी" - पढ़ें पूरी खबर..       विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन नौकरियों पर घमासान, विपक्ष का वॉकआउट - "अढ़ाई साल में बेरोजगारों को नहीं मिली नौकरी"       अंजलि मर्डर केस: जिसे दिया था दिल, उसी ने रोक दी धड़कन… प्यार से शुरू हुई शादी क्यों बनी हिंसा की कहानी? एक बेटी की मौत से समाज को सबक लेने की ज़रूरत       साप्ताहिक राशिफल : 19 अगस्त से 25 अगस्त 2025; पढ़ें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल..       विधानसभा में हंगामा: मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी पर विपक्ष का बहिष्कार, बोले - बकवास नहीं सुनेंगे ! मंत्री का पलटवार - ईंट का जवाब पत्थर से देंगे, पढ़ें पूरी खबर..       विधान सभा अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद, युवाओं को बताया लोकतंत्र की ताकत - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन नौकरियों पर घमासान, विपक्ष का वॉकआउट - "अढ़ाई साल में बेरोजगारों को नहीं मिली नौकरी" - पढ़ें पूरी खबर..

August 20, 2025 12:58 PM

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को नौकरियों का मुद्दा छाया रहा। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि अढ़ाई साल में युवाओं को नौकरी नहीं मिली। जैसे ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में रोजगार के आंकड़े प्रस्तुत किए, विपक्ष ने उन पर सवाल उठाए और तीखी नोकझोंक के बाद वॉकआउट कर दिया।

विपक्ष का आरोप – "आंकड़े झूठे, बेरोजगार ठगे जा रहे"

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सदन में बार-बार अलग-अलग आंकड़े पेश कर रहे हैं। जुलाई 2024 में सीएम ने 34, 980 नौकरियां देने की बात कही। स्वतंत्रता दिवस पर मात्र 23, 191 रोजगार का आंकड़ा बताया।

जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि आखिर नौकरियां बढ़ने की बजाय घट कैसे गईं? उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री ने झूठ बोलकर अपने पद की गरिमा और सदन की गरिमा दोनों की अवमानना की है।"

कांग्रेस के चुनावी वादे पर सवाल

जयराम ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान हर साल एक लाख और पांच साल में पांच लाख नौकरियों का वादा किया था। अब कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने को हैं लेकिन स्थिति यह है कि नई भर्तियां ठप पड़ी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि - पिछली सरकार के समय निकाली गई भर्तियों के रिजल्ट भी सरकार ने कोर्ट के आदेश पर जारी किए। नई भर्तियों पर रोक लगाकर युवाओं को निराश किया जा रहा है। विदेशों में नौकरी कर रहे युवाओं को भी रोजगार में शामिल कर गिनती की जा रही है, जो पहले कभी नहीं हुआ।

सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

प्रश्नकाल के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। विपक्षी विधायकों ने कहा कि सरकार ने बेरोजगारों से अढ़ाई लाख नौकरियां देने का जो वादा किया था, वह पूरी तरह झूठ साबित हुआ है। इस बीच हंगामे के बीच विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में नौकरियों का मुद्दा गरमा गया है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार युवाओं को ठग रही है और बेरोजगारों को गुमराह कर रही है, जबकि सरकार का दावा है कि रोजगार उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि सदन में उठी इस बहस का समाधान कैसे निकलता है।

 

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

नशा मुक्ति भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर डब्लू स्कूल में प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

हिमाचल विधानसभा कार्य सलाहकार समिति की बैठक, गैर सरकारी कार्य दिवसों पर चार महत्वपूर्ण संकल्पों पर होगी चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

राज्यपाल ने किया ‘दायरों से परे’ का विमोचन, 11 कवियों की रचनाओं से सजा संकलन, डॉ. कुँवर दिनेश सिंह द्वारा सम्पादित ‘दायरों से परे’ में युवा पीढ़ी के लिए साहित्यिक प्रेरणा - पढ़ें पूरी खबर...

शिमला विधानसभा काउंसिल चैंबर के 100 वर्ष पूरे, लोकतंत्र के इतिहास का बना साक्षी, पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन नौकरियों पर घमासान, विपक्ष का वॉकआउट - "अढ़ाई साल में बेरोजगारों को नहीं मिली नौकरी"

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज यानि 20 अगस्त 2025 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन को संबोधित करते हुए..

अंजलि मर्डर केस: जिसे दिया था दिल, उसी ने रोक दी धड़कन… प्यार से शुरू हुई शादी क्यों बनी हिंसा की कहानी? एक बेटी की मौत से समाज को सबक लेने की ज़रूरत

आज का राशिफ़ल: 20 अगस्त 2025 : जानें आज का विस्तृत राशिफल, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया बुधवार - पढ़ें विस्तार से..

विधानसभा में हंगामा: मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी पर विपक्ष का बहिष्कार, बोले - बकवास नहीं सुनेंगे ! मंत्री का पलटवार - ईंट का जवाब पत्थर से देंगे, पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा में हंगामा: मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी पर विपक्ष का बहिष्कार, बोले - बकवास नहीं सुनेंगे ! मंत्री का पलटवार - ईंट का जवाब पत्थर से देंगे, पढ़ें पूरी खबर..