नशा मुक्ति भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर डब्लू स्कूल में प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित       हिमाचल विधानसभा कार्य सलाहकार समिति की बैठक, गैर सरकारी कार्य दिवसों पर चार महत्वपूर्ण संकल्पों पर होगी चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..       राज्यपाल ने किया ‘दायरों से परे’ का विमोचन, 11 कवियों की रचनाओं से सजा संकलन, डॉ. कुँवर दिनेश सिंह द्वारा सम्पादित ‘दायरों से परे’ में युवा पीढ़ी के लिए साहित्यिक प्रेरणा - पढ़ें पूरी खबर...       शिमला विधानसभा काउंसिल चैंबर के 100 वर्ष पूरे, लोकतंत्र के इतिहास का बना साक्षी, पढ़ें पूरी खबर..       विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन नौकरियों पर घमासान, विपक्ष का वॉकआउट - "अढ़ाई साल में बेरोजगारों को नहीं मिली नौकरी" - पढ़ें पूरी खबर..       विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन नौकरियों पर घमासान, विपक्ष का वॉकआउट - "अढ़ाई साल में बेरोजगारों को नहीं मिली नौकरी"       अंजलि मर्डर केस: जिसे दिया था दिल, उसी ने रोक दी धड़कन… प्यार से शुरू हुई शादी क्यों बनी हिंसा की कहानी? एक बेटी की मौत से समाज को सबक लेने की ज़रूरत       साप्ताहिक राशिफल : 19 अगस्त से 25 अगस्त 2025; पढ़ें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल..       विधानसभा में हंगामा: मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी पर विपक्ष का बहिष्कार, बोले - बकवास नहीं सुनेंगे ! मंत्री का पलटवार - ईंट का जवाब पत्थर से देंगे, पढ़ें पूरी खबर..       विधान सभा अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद, युवाओं को बताया लोकतंत्र की ताकत - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

शिमला विधानसभा काउंसिल चैंबर के 100 वर्ष पूरे, लोकतंत्र के इतिहास का बना साक्षी, पढ़ें पूरी खबर..

August 20, 2025 03:14 PM

शिमला (HD News): हिमाचल प्रदेश विधानसभा का ऐतिहासिक काउंसिल चैंबर आज अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह भवन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का जीवंत साक्षी है और यहां लिए गए फैसलों ने न केवल राजनीति बल्कि समाज को भी नई दिशा दी है।

20 अगस्त 1925 को तैयार हुआ यह भवन वर्ष 1920 में शुरू हुए निर्माण कार्य का परिणाम है। उस समय भारत सरकार अधिनियम 1919 के तहत ब्रिटिश इंडिया गवर्नमेंट का गठन हुआ था, जिसमें 145 सदस्य थे - 104 चुने हुए और शेष नामांकित। उसी दौर में विधानसभा का ग्रीष्मकालीन सत्र शिमला में आयोजित किया जाता था।

यह भवन कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। यहीं पहली बार विठ्ठल भाई पटेल भारतीय अध्यक्ष (तत्कालीन प्रेसिडेंट) चुने गए थे। महिलाओं को मताधिकार देने का प्रस्ताव भी इसी सदन में पारित हुआ। अध्यक्ष पठानिया ने बताया कि जिस स्पीकर की कुर्सी पर वे आज बैठते हैं, उस पर कभी ब्रिटिश शासन का क्राउन प्रतीक हुआ करता था, लेकिन आजादी के बाद वहां अशोक स्तंभ का राष्ट्रीय प्रतीक लगाया गया।

उन्होंने कहा - “यह भवन केवल पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की यात्रा का अहम हिस्सा है। यहां से लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना हुई, जिनसे समाज को नई दिशा मिली।”


वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यप्रणाली पर बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सत्र देश के अन्य राज्यों की तुलना में अधिक समय तक चलता है। जहां बड़े राज्यों में विधानसभा 15 - 20 दिन भी नहीं चलती, वहीं हिमाचल में लंबे समय तक गंभीर चर्चाएं होती हैं। उन्होंने सत्ता और विपक्ष दोनों से अपेक्षा जताई कि वे शालीनता और गंभीरता के साथ बहस में हिस्सा लें।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

नशा मुक्ति भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर डब्लू स्कूल में प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

हिमाचल विधानसभा कार्य सलाहकार समिति की बैठक, गैर सरकारी कार्य दिवसों पर चार महत्वपूर्ण संकल्पों पर होगी चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

राज्यपाल ने किया ‘दायरों से परे’ का विमोचन, 11 कवियों की रचनाओं से सजा संकलन, डॉ. कुँवर दिनेश सिंह द्वारा सम्पादित ‘दायरों से परे’ में युवा पीढ़ी के लिए साहित्यिक प्रेरणा - पढ़ें पूरी खबर...

विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन नौकरियों पर घमासान, विपक्ष का वॉकआउट - "अढ़ाई साल में बेरोजगारों को नहीं मिली नौकरी" - पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन नौकरियों पर घमासान, विपक्ष का वॉकआउट - "अढ़ाई साल में बेरोजगारों को नहीं मिली नौकरी"

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज यानि 20 अगस्त 2025 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन को संबोधित करते हुए..

अंजलि मर्डर केस: जिसे दिया था दिल, उसी ने रोक दी धड़कन… प्यार से शुरू हुई शादी क्यों बनी हिंसा की कहानी? एक बेटी की मौत से समाज को सबक लेने की ज़रूरत

आज का राशिफ़ल: 20 अगस्त 2025 : जानें आज का विस्तृत राशिफल, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया बुधवार - पढ़ें विस्तार से..

विधानसभा में हंगामा: मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी पर विपक्ष का बहिष्कार, बोले - बकवास नहीं सुनेंगे ! मंत्री का पलटवार - ईंट का जवाब पत्थर से देंगे, पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा में हंगामा: मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी पर विपक्ष का बहिष्कार, बोले - बकवास नहीं सुनेंगे ! मंत्री का पलटवार - ईंट का जवाब पत्थर से देंगे, पढ़ें पूरी खबर..