सुन्नी दशहरा उत्सव में गूंजे विकास के नगाड़े : मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी पीजीआई बस सेवा और करोड़ों की सौगात - पढ़ें पूरी खबर       श्री नयना देवी में अश्विन नवरात्रि भक्ति और पूर्ण आहुति के साथ संपन्न, बिजली-पानी की खामियों ने बढ़ाई स्थानीय लोगों की नाराजगी - पढ़ें पूरी खबर..       दुःखद हादसा: अर्की के धैणा से सिरमौर जा रही बारात की कार नैना टिक्कर के पास खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल - पढ़ें पूरी खबर..       लंदन में भारतीय दूतावास पहुँचे पठानियां, हिमाचल में सतत पर्यटन मॉडल लागू करने पर जोर - पढ़ें पूरी खबर       शिमला कालीबाड़ी मंदिर में विजयदशमी पर भक्ति और रंगों का संगम, सिंदूर की होली से गूंजी परंपरा, बंगाली महिलाओं ने मां दुर्गा को दी विदाई - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 2 अक्टूबर 2025; मेष से मीन तक जानें किसका दिन रहेगा खास, किसे मिलेगी सफलता       हिमाचल प्रदेश: रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा - GST इंस्पेक्टर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा, क्वार्टर से 1.71 लाख रुपये बरामद, तीन दिन की रिमांड पर भेजा - पढ़ें पूरी खबर       विश्वविद्यालय में आउटसोर्स कर्मचारियों को 6 दिन का ब्रेक, 200 कर्मचारियों की अनुपस्थिति से कामकाज ठप - पढ़ें पूरी खबर       दिवाली धमाका 2025: महालक्ष्मी फर्नीचर शोरूम, कैथलीघाट में 25% से 40% तक की बम्पर छूट और स्पेशल गिफ्ट्स ! - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश: 3 तीन दिन मौसम रहेगा साफ, 4 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू - पढ़ें पूरी खबर      

राशिफल

आज का राशिफल 29 सितम्बर 2025: सिंह और तुला राशि वालों को मिलेगा सफलता का साथ, पढ़ें सभी राशियों का हाल

September 29, 2025 08:59 AM

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे और आपके काम की सराहना होगी। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त की मदद करने से आपसी संबंध और मजबूत होंगे। शाम तक कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। माता कालरात्रि के सामने घी का दीपक जलाएं, धन-धान्य में वृद्धि होगी।

शुभ अंक: 04 | शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि

आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। लंबे समय से जिस अवसर का इंतजार था, वह अचानक आपको मिल सकता है। टूर एंड ट्रेवल्स से जुड़े लोगों को लाभकारी सौदे हाथ लगेंगे। जीवनसाथी का साथ और प्यार मिलेगा, साथ ही कोई उपहार भी मिल सकता है। मां दुर्गा की आरती करने से घर का माहौल सुखद और सकारात्मक रहेगा।

शुभ अंक: 02 | शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में नया उत्साह मिलेगा और दाम्पत्य जीवन भी संतोषजनक रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। महिलाएं कार्यस्थल पर समय से अपने काम पूरे करने में सफल होंगी।

शुभ अंक: 01 | शुभ रंग: वायलेट

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी, जिसका लाभ बाद में मिलेगा। कपड़ा व्यापारियों की बिक्री में बढ़ोतरी होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। मां को पूए का भोग लगाने से कारोबार में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

शुभ अंक: 05 | शुभ रंग: पिंक

सिंह राशि

आज आर्थिक स्थिति मजबूत करने की योजना बनाएंगे। वकीलों को किसी बड़े कानूनी सलाहकार का सहयोग मिलेगा और नए क्लाइंट्स से मुलाकात भी होगी। जीवनसाथी पर विश्वास बनाए रखने से रिश्तों में मजबूती आएगी। घुटनों की समस्या से राहत मिलेगी। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करने से विवाह संबंधी अड़चनें दूर होंगी।

शुभ अंक: 03 | शुभ रंग: पीच

कन्या राशि

आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में हर कोई आपके कार्यों की प्रशंसा करेगा। रिश्तेदारों के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। जीवनसाथी को आभूषण उपहार स्वरूप दे सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी महिलाएं बड़ी डील फाइनल करने में सफल होंगी। मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करने से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ अंक: 08 | शुभ रंग: पर्पल

तुला राशि

आज आपके कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। निवेश के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है लेकिन इसका परिणाम सकारात्मक रहेगा। घर में बातचीत से किसी समस्या का हल निकलेगा। आईटी क्षेत्र से जुड़े छात्रों को नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। मां दुर्गा को हलवे का भोग लगाने से घर में समृद्धि बनी रहेगी।

शुभ अंक: 02 | शुभ रंग: लाल

वृश्चिक राशि

आज का दिन आनंद और संतोष से भरा रहेगा। छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढ पाएंगे। विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। बच्चे होमवर्क में मदद लेंगे और बड़े-बुजुर्गों से बहुमूल्य सुझाव प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दुर्गा स्तोत्र का पाठ करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ अंक: 05 | शुभ रंग: भूरा

धनु राशि

आज उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। दुकानदारों और कारोबारियों के लिए दिन बेहद लाभकारी रहेगा। कोई भी काम शुरू करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा और बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों का भी हल निकल सकता है। मां के दर्शन करने से भाग्य का साथ मिलेगा।

शुभ अंक: 07 | शुभ रंग: ऑरेंज

मकर राशि

आज कार्यों में सफलता मिलेगी और दिन खुशियों से भरा रहेगा। भावुक होकर फैसले लेने से बचें। जीवनसाथी आपकी बातों को समझने की कोशिश करेगा, जिससे कठिन हालात में भी सही निर्णय ले पाएंगे। सोने-चांदी का व्यापार करने वालों को बड़ा लाभ होगा। मां कालरात्रि का ध्यान करने से रुका हुआ धन वापस मिलेगा।

शुभ अंक: 09 | शुभ रंग: महरून

कुंभ राशि

आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। वेब डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे करियर में प्रगति होगी। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जहां वरिष्ठ और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी।

शुभ अंक: 06 | शुभ रंग: गोल्डन

मीन राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में की गई कोशिशें भविष्य में लाभ दिलाएंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करने से सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा।

शुभ अंक: 01 | शुभ रंग: नीला

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

मासिक राशिफल : अक्तूबर 2025: राहु-केतु और गुरु के गोचर से किस राशि की खुलेगी किस्मत ? - पढ़े राशिनुसार अक्तूबर माह का भविष्यफल..

आज का राशिफल : 2 अक्टूबर 2025; मेष से मीन तक जानें किसका दिन रहेगा खास, किसे मिलेगी सफलता

आज का राशिफल 1 अक्टूबर 2025: सभी राशियों के लिए सौभाग्य, नए अवसर और सफलता के योग - पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2025: सभी 12 राशियों के लिए शुभ और सकारात्मक दिन, जानें कैसा रहेगा आपका भाग्य

साप्ताहिक राशिफल: (30 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025): जानें सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहेगा आपका करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन

आज का राशिफ़ल: 28 सितंबर 2025; चंद्रमा वृश्चिक राशि में, रिश्तों में सामंजस्य और करियर में नए अवसर; जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: 27 सितंबर 2025; वृषभ, सिंह और इन 4 राशियों के लिए दिन रहेगा बेहतरीन, मिलेगी खुशखबरी - पढ़ें आज का राशिफ़ल

शुक्रवार का राशिफल: 26 सितंबर 2025; आज इन 4 राशि वालों को होगा बंपर लाभ, काम और रिश्तों में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें 12 राशियों का राशिफ़ल

आज का राशिफल: 25 सितम्बर 2025; सितारों की कृपा से सभी राशियों के लिए सफलता और शुभता के योग - पढ़ें आज का राशिफ़ल

!!🍒!! आज का राशिफल !!🍒!! – सभी 12 राशियों का दिनभर का भविष्य जानें, सफलता और स्वास्थ्य की राह आसान बनेगी ..