हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | October 23, 2025
आज का राशिफल: 23 अक्टूबर 2025; मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यवाणी - पढ़ें विस्तार से..       🌸 भाई दूज 2025: आज बहनें करें भाई की लंबी आयु की कामना, जानें शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व       🐾 हिमाचल: झाड़ियों से निकलकर खेतों में काम कर रहे लोगों पर टूट पड़ा तेंदुआ, छह ग्रामीण घायल - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 22 अक्टूबर 2025 : गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर बना शुभ संयोग, इन 4 राशियों पर बरसेगा धन और सौभाग्य - पढ़ें आज का राशिफ़ल       “धामी में दिवाली की धूम: पत्थरों की बरसात से सजी सदियों पुरानी परंपरा, मां भद्रकाली के नाम समर्पित खेल” - देखें पूरी खबर..       हिमाचल में चार जगहों पर आग की घटनाएँ: शिमला, रामपुर, नगरोटा बगवां और मणिकर्ण में तबाही, कई दुकानें और होटल जले - पढ़ें विस्तार से ..       आज का राशिफल - 21 अक्टूबर 2025: जानिए अपनी राशि की विशेष भविष्यवाणी       दीपावली की रात कसोल में कहर: होटल में लगी भीषण आग, पर्यटक बाल-बाल बचे - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल: 20 अक्टूबर 2025; कन्या राशि में चंद्रमा का प्रभाव, आत्मविश्वास और विवेक से सफलता के संकेत - पढ़ें आज का राशिफ़ल..       शिमला में भीषण आग: 10 कमरों का मकान जलकर राख, पानी की कमी से आग पर काबू नहीं पाया जा सका - पढ़ें विस्तार से..      

राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: (30 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025): जानें सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहेगा आपका करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन

September 30, 2025 07:19 AM

अक्टूबर महीने का पहला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आ रहा है। इस सप्ताह कोई नया काम शुरू करने, करियर में प्रगति करने और रिश्तों को मजबूत बनाने का अवसर मिल सकता है। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और खर्चों पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

 


मेष राशि (Aries)

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए शुभ और फलदायी रहेगा। यदि आप पिछले कुछ समय से किसी बीमारी या शारीरिक समस्या से जूझ रहे थे, तो अब राहत मिलने के योग बन रहे हैं। आपके सहकर्मी और सहयोगी काम में आ रही बाधाओं को दूर करने में काफी मदद करेंगे। परीक्षा या प्रतियोगिता से जुड़े छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है। करियर और व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सफल और लाभदायक सिद्ध होगी। सप्ताह के दूसरे भाग में परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और पारिवारिक तालमेल बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग: ग्रे | भाग्यशाली अंक: 6


वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद सुखमय रहेगा। इस दौरान भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर या व्यवसाय से जुड़ी कोई बड़ी सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से धन का प्रवाह अच्छा रहेगा और संचित धन में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल रहेगा और दाम्पत्य जीवन सुखमय और संतुलित रहेगा। भाग्यशाली रंग: गुलाबी | भाग्यशाली अंक: 5


मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभदायक और नए अवसर लेकर आएगा। यदि आप लंबे समय से नौकरी या व्यवसाय में बदलाव करने का विचार कर रहे थे, तो इस सप्ताह इसके लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनेंगी। परिवार से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है और मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। सप्ताह के मध्य में व्यापारिक यात्रा सुखद और लाभदायक साबित होगी। संचित धन में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में किसी महिला मित्र की मदद से संबंधों को मजबूती मिलेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। भाग्यशाली रंग: नीला | भाग्यशाली अंक: 7


कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धन योग बनाएगा और आपके प्रयासों का प्रतिफल मिलेगा। आपके काम की सराहना होगी और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। नया मौका या जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। जिन लोग लंबे समय से अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की सोच रहे थे, उनके प्रयास सफल होंगे। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग पारिवारिक मसलों को सुलझाने में मदद करेगा। सप्ताह के दूसरे भाग में कामकाजी महिलाएं व्यस्त रहेंगी और उन्हें काम और घर के बीच संतुलन बनाने में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध सामान्य और दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। भाग्यशाली रंग: सफेद | भाग्यशाली अंक: 8


सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। इस दौरान क्रोध और अहंकार से बचने की आवश्यकता है। किसी के साथ हंसी-मजाक करते समय मर्यादा बनाए रखें। कॉन्ट्रैक्ट और कमीशन से जुड़े कार्य सप्ताह के मध्य में शुभ रहेंगे। विभिन्न स्रोतों से लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। विदेश से जुड़े व्यापार या नौकरी करने वालों को मनचाहा लाभ मिलेगा। सप्ताह के अंत में संतान से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपके खुशी और सम्मान का कारण बनेगी। सप्ताह के दूसरे भाग में जीवनसाथी के साथ पर्यटन या धार्मिक यात्रा संभव है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: लाल | भाग्यशाली अंक: 2


कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। कोई लंबित मनोकामना पूरी हो सकती है। कारोबार और व्यापार विस्तार में सफलता मिलेगी। कठिन कार्यों को बुद्धि और कार्यकुशलता से पूरा कर पाएंगे। रिश्तों में तालमेल बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से सरकारी या अन्य फंसे हुए कार्य पूरे होंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। भाग्यशाली रंग: सुनहरा | भाग्यशाली अंक: 2


तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। रिश्तों और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह की शुरुआत में घर के किसी सदस्य से मतभेद या कहासुनी हो सकती है। घर की मरम्मत या सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। सप्ताह के दूसरे भाग में घर पर मित्र या मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में सफलता के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी की सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। भाग्यशाली रंग: जामुनी | भाग्यशाली अंक: 1


वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह के अंत में मेहनत और प्रयासों का पूरा लाभ मिलेगा। करियर या व्यवसाय से जुड़ा बड़ा अवसर मिलेगा। किसी बड़ी योजना या संस्था के साथ मिलकर काम करने का अवसर बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक कदम सही साबित होंगे और पूर्व निवेश लाभदायक होंगे। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। सप्ताह के अंतिम दिनों में परिवार के साथ मनोरंजन और आनंद का समय मिलेगा। भाग्यशाली रंग: हरा | भाग्यशाली अंक: 3


धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह सुखद और लाभदायक रहेगा। पर्यटन या यात्रा के अवसर बन सकते हैं। लंबी या छोटी दूरी की यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। कामकाज में तनाव कम होंगे और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। प्रेम संबंध और दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी उलझन का समाधान होगा। भाग्यशाली रंग: आसमानी | भाग्यशाली अंक: 9


मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खर्चीला और मिलाजुला रहेगा। कार्यस्थल और घर में किसी के बहकावे में आकर निर्णय लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा और सप्ताह के अंत तक अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबारी लोगों को किसी भी व्यावसायिक डील में सभी पक्षों को समझकर कदम रखना होगा। दाम्पत्य जीवन में मतभेद और कहासुनी की संभावना है। भाग्यशाली रंग: भूरा | भाग्यशाली अंक: 11


कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। परिवार से जुड़ी समस्याएँ परेशान कर सकती हैं। भूमि, भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की छोटी बातों को तूल न दें। स्वास्थ्य और आर्थिक उलझनों पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं को समझने से संबंधों में सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा। भाग्यशाली रंग: बैंगनी | भाग्यशाली अंक: 15


मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और लाभदायक रहेगा। भाग्य आपके साथ रहेगा और सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को पद और धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में साझेदारी और लाभ के योग हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम और सुख-संपत्ति बढ़ेगी। प्रेम और दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। भाग्यशाली रंग: सुनहरा | भाग्यशाली अंक: 4


 डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणना पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारी, भविष्यवाणी और सलाह केवल सामान्य मार्गदर्शन के उद्देश्य से हैं। किसी भी प्रकार का निर्णय लेते समय अपनी बुद्धि, विवेक और विशेषज्ञ की राय अवश्य लें।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 23 अक्टूबर 2025; मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यवाणी - पढ़ें विस्तार से..

आज का राशिफ़ल: 22 अक्टूबर 2025 : गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर बना शुभ संयोग, इन 4 राशियों पर बरसेगा धन और सौभाग्य - पढ़ें आज का राशिफ़ल

आज का राशिफल - 21 अक्टूबर 2025: जानिए अपनी राशि की विशेष भविष्यवाणी

आज का राशिफल: 19 अक्टूबर 2025; भाग्य देगा साथ या लेगा परीक्षा ? जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे..

शनिवार का राशिफल: 18 अक्तूबर 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2025: रमा एकादशी व सूर्य तुला राशि में, जानें किन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा - पढ़ें विस्तार से..

🌞 16 अक्टूबर 2025 राशिफल: चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर लाएगा खुशियों की बरसात! मेष, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास ! - पढ़ें आज का राशिफ़ल

आज का राशिफ़ल: 15 अक्तूबर 2025: बुधवार का दिन भाग्यशाली! मेष, मिथुन और मकर राशि वालों के लिए सफलता के द्वार खुले, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2025 : शुभ योग, आज श्री राधाष्टमी का भी विधान - और जानिए राशि अनुसार भविष्यवाणी - पढ़ें विस्तार से

आज का राशिफल: 13 October 2025; अहोई अष्टमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बन रहा शुभ रवि योग