हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर व्यक्त किया शोक - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: खाने की चीज समझकर चबाया 'मौत का गोला', धमाके से उड़ा गाय का जबड़ा; इलाके में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल सरकार में 'ऑल इज वेल' का भ्रम टूटा: डिप्टी सीएम अग्निहोत्री का अल्टीमेटम- 'अफसरशाही पर कसें नकेल'; सड़कों पर रोती रहीं नर्सें, नदारद रहे मंत्री - पढ़ें पूरी खबर       युग हत्याकांड: इंसाफ की आस में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीड़ित परिवार, हाईकोर्ट के फैसले को कड़ी चुनौती, शीर्ष अदालत में न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..       शुक्रवार का राशिफल: शुक्र देव की कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें 12 दिसंबर का भविष्यफल       🔥 Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक—हिमाचल में इस दिन बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी के प्रबल संकेत - पढ़े पूरी खबर       गुरुवार का राशिफ़ल: 11 दिसंबर 2025; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       आज का राशिफल (9 दिसंबर 2025): भाग्य का साथ, नए अवसर और सकारात्मक बदलाव - जानें आपकी राशि के लिए क्या खास है..       संजय अवस्थी केस में हाईकोर्ट सख्त: राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश, कानूनी प्रक्रिया तेज़—जानें पूरा मामला       हिमाचल पुलिस का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर वर्दी के दुरुपयोग पर कड़ा प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर निलंबन से सेवा समाप्ति तक कार्रवाई - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर व्यक्त किया शोक - पढ़ें पूरी खबर

December 12, 2025 03:22 PM

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव राज सिंह पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में पठानिया ने कहा कि शिवराज पाटिल कांग्रेस के कद्दावर नेता थे और महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीतिक व्यक्तित्वों में शुमार रहे। पार्टी की मजबूती और संगठन को नई ऊर्जा देने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कई दशकों तक पाटिल का मार्गदर्शन और नेतृत्व कांग्रेस पार्टी को मिलता रहा, जिससे उनके कार्यकाल में पार्टी महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत होती गई।

उन्होंने यह भी कहा कि शिवराज पाटिल भारतीय राजनीति के उन वरिष्ठ नेताओं में से थे, जिन्होंने पाँच दशकों से अधिक समय तक देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई। अपनी शांत, सुसंस्कृत और गरिमामयी छवि के कारण वे हमेशा सम्मानित रहे। लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय गृहमंत्री, राज्यपाल एवं वरिष्ठ संसदीय नेता के रूप में उनका विशाल राजनीतिक सफर भारतीय राजनीति का महत्वपूर्ण अध्याय है।

कुलदीप पठानिया ने दिवंगत नेता के परिवारजनों और उनके चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल: खाने की चीज समझकर चबाया 'मौत का गोला', धमाके से उड़ा गाय का जबड़ा; इलाके में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल सरकार में 'ऑल इज वेल' का भ्रम टूटा: डिप्टी सीएम अग्निहोत्री का अल्टीमेटम- 'अफसरशाही पर कसें नकेल'; सड़कों पर रोती रहीं नर्सें, नदारद रहे मंत्री - पढ़ें पूरी खबर

युग हत्याकांड: इंसाफ की आस में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीड़ित परिवार, हाईकोर्ट के फैसले को कड़ी चुनौती, शीर्ष अदालत में न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

🔥 Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक—हिमाचल में इस दिन बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी के प्रबल संकेत - पढ़े पूरी खबर

संजय अवस्थी केस में हाईकोर्ट सख्त: राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश, कानूनी प्रक्रिया तेज़—जानें पूरा मामला

हिमाचल पुलिस का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर वर्दी के दुरुपयोग पर कड़ा प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर निलंबन से सेवा समाप्ति तक कार्रवाई - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में जल-प्रबंधन की बड़ी नाकामी: कहीं टंकियां छलक रहीं, कहीं लोगों को बूंद भी नहीं मिल रही - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला IGMC में चिकित्सा की नई मिसाल: 75 वर्षीय बुज़ुर्ग के लिवर और किडनी के कैंसर का एक साथ सफल ऑपरेशन - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की के रोशन वर्मा बने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के निदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर, पारदर्शी बैंकिंग की उम्मीदें बढ़ीं - पढ़ें पूरी खबर..

आज 6 दिसम्बर 2025 का राशिफल: शनिवार को किसका चमकेगा भाग्य और किसे रहना होगा संभलकर? जानें राशिनुसार आज का भविष्यफल