लोकतंत्र की पाठशाला बना हिमाचल विधानसभा का ऐतिहासिक कौंसिल चैम्बर: 28 राज्यों के 'छात्र सांसदों' से रूबरू हुए अध्यक्ष कुलदीप पठानिया - देखें पूरी खबर..       शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां- पढ़ें पूरी खबर..       चमियाना अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट का "हथौड़ा": स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी सचिव को अल्टीमेटम, सरकार पर 50 हजार का जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 7 जनवरी 2026: बुध देव की कृपा से किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? जानें मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल       सीएम सुक्खू ने ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ को शैक्षणिक टूर पर किया रवाना, दिल्ली-आगरा-गोवा का करेंगे भ्रमण - पढ़ें पूरी खबर..       जिम में कसरत या शादी में डांस, क्यों रुक रही युवाओं की सांस? AIIMS की रिपोर्ट ने तोड़ा कोविड वैक्सीन का भ्रम - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल       हिमकेयर योजना में 'व्यवस्था परिवर्तन': फर्जी बिलों के खेल को रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला - अनिवार्य किया ये दस्तावेज, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में सीमेंट कंपनियों की 'अंधेरगर्दी': न डीजल महंगा हुआ न बढ़ा माल भाड़ा, फिर क्यों जनता पर थोपा ₹10 का बोझ ? - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के बाग गांव में जश्न का माहौल: ITBP में लक्की शर्मा बने हेड कांस्टेबल - युवाओं के लिए पेश की मिसाल, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

सीएम सुक्खू ने ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ को शैक्षणिक टूर पर किया रवाना, दिल्ली-आगरा-गोवा का करेंगे भ्रमण - पढ़ें पूरी खबर..

January 06, 2026 12:37 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला सचिवालय से ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ श्रेणी के 52 बच्चों को मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 10 दिवसीय शैक्षणिक व मनोरंजन भ्रमण के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से भरी वॉल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस 10 दिन के दौरे के दौरान बच्चे दिल्ली, आगरा और गोवा का भ्रमण करेंगे। यात्रा के दौरान बच्चों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। शिमला से बच्चों को वॉल्वो बस में रवाना किया गया है, वहीं आगे की यात्रा में हवाई जहाज से सफर और ठहरने के लिए थ्री-स्टार होटल की व्यवस्था भी की गई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर कहा कि जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है, उन्हें राज्य सरकार ने संरक्षण प्रदान किया है और अब सरकार ही उनके माता-पिता की भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सुखाश्रय योजना के तहत बच्चों को परिवार जैसा माहौल देने और उन्हें देश-दुनिया से परिचित कराने के उद्देश्य से ऐसे शैक्षणिक व मनोरंजन भ्रमण आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भविष्य में प्रदेश के अन्य जिलों से भी बच्चों को इसी तरह के टूर पर भेजा जाएगा, जिसके लिए उपायुक्त स्तर पर योजनाएं बनाई जाएंगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि नववर्ष की शुरुआत में ही राज्य सरकार ने करुणामूलक आश्रितों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पहले चरण में 980 करुणामूलक आश्रितों को रोजगार प्रदान करने की मंजूरी दे दी है, जिससे सैकड़ों परिवारों को स्थायी सहारा मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक उनका लाभ पहुंचाना है, ताकि हर जरूरतमंद को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

लोकतंत्र की पाठशाला बना हिमाचल विधानसभा का ऐतिहासिक कौंसिल चैम्बर: 28 राज्यों के 'छात्र सांसदों' से रूबरू हुए अध्यक्ष कुलदीप पठानिया - देखें पूरी खबर..

शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां- पढ़ें पूरी खबर..

चमियाना अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट का "हथौड़ा": स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी सचिव को अल्टीमेटम, सरकार पर 50 हजार का जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..

जिम में कसरत या शादी में डांस, क्यों रुक रही युवाओं की सांस? AIIMS की रिपोर्ट ने तोड़ा कोविड वैक्सीन का भ्रम - पढ़ें पूरी खबर..

हिमकेयर योजना में 'व्यवस्था परिवर्तन': फर्जी बिलों के खेल को रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला - अनिवार्य किया ये दस्तावेज, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में सीमेंट कंपनियों की 'अंधेरगर्दी': न डीजल महंगा हुआ न बढ़ा माल भाड़ा, फिर क्यों जनता पर थोपा ₹10 का बोझ ? - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के बाग गांव में जश्न का माहौल: ITBP में लक्की शर्मा बने हेड कांस्टेबल - युवाओं के लिए पेश की मिसाल, पढ़ें पूरी खबर..

पूर्व विधायक भगत राम चौहान का निधन: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने जताया गहरा शोक

लैंडमार्क होटल में सेवा भारती शिमला की महत्वपूर्ण बैठक: पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई टीम ने संभाला सेवा कार्यों का मोर्चा - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल पंचायत चुनाव: अतिक्रमणकारियों पर 'प्रहार', प्रधानी की रेस से बाहर होंगे कब्जाधारी; हाई कोर्ट में अब 6 जनवरी को बड़ी सुनवाई - पढ़ें पूरी खबर