शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश       शिमला में 'जीरो टॉलरेंस': नए SP गौरव सिंह की दो टूक- नशा तस्करों की खैर नहीं, अवैध कमाई से बनी संपत्ति करेंगे कुर्क - पढ़ें पूरी खबर       ​साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026: सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल 9 फरवरी 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ, जानें मेष से मीन तक का हाल       हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: आज ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, कल पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का अलर्ट       आज का राशिफल: 8 फरवरी 2026 | भानु सप्तमी पर सूर्य की कृपा से किन राशियों का चमकेगा भाग्य ? पढें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..       बजट सत्र का ऐलान: 16 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, विशेष सत्र नहीं - अब सीधे बजट सत्र; सीएम सुक्खू बोले- '72 साल पुरानी ग्रांट रोकी, जनता को बताएंगे सच' - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 7 फरवरी 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी शनिदेव की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       हिमाचल में डिग्री बड़ी तो घट गई सैलरी: डॉक्टर की पढ़ाई के लिए मिल रहा था 1.30 लाख रुपये मासिक स्टाइपेंड, और नौकरी के नाम पर 33 हजार - क्या यही है सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की क़ीमत?       आज का राशिफल: 6 फरवरी 2026 - कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए आज का दिन? जानें अपना भाग्यफल!      

हिमाचल | शिमला

शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

February 09, 2026 06:02 PM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की याचिका समिति ने आम जनता को त्वरित और मुफ्त न्याय दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। विधानसभा अध्यक्ष एवं समिति के सभापति कुलदीप सिंह पठानियां की अध्यक्षता में सोमवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी 19 याचिकाओं में से 7 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। अध्यक्ष ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली से प्रताड़ित नागरिक अब सीधे समिति का द्वार खटखटा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में आज याचिका समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष एवं समिति के सभापति कुलदीप सिंह पठानियां ने की। सुबह 11:30 बजे शुरू हुई यह बैठक करीब 1:20 बजे तक चली, जिसमें समिति सदस्य नीरज नैय्यर, कमलेश ठाकुर, अनुराधा राणा और विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान राजस्व विभाग की 11, वन विभाग की 4 और गृह विभाग की एक याचिका पर चर्चा की गई। इन मामलों में राजस्व, वन एवं गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत ने अपना मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग की 11 में से 5 याचिकाओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष मामलों को समिति ने कुछ सुझावों के साथ अगली बैठक तक लंबित रखा है और अधिकारियों को इन पर त्वरित निर्णय लेने के सख्त निर्देश दिए हैं।

वन विभाग की स्थिति स्पष्ट करते हुए पठानियां ने बताया कि विभाग की 4 याचिकाओं में से 2 का निपटारा बैठक के दौरान ही कर दिया गया। इस प्रक्रिया में प्रधान मुख्य अरण्यपाल संजय सूद भी उपस्थित रहे। वहीं, गृह विभाग की एकमात्र याचिका जो वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, उसे न्यायालय का फैसला आने तक लंबित रखने का निर्णय लिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर समिति ने कड़ा रुख अपनाया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की 3 याचिकाएं सुनवाई के लिए रखी गई थीं। समिति ने स्वास्थ्य सचिव को याचिकाओं के प्रति अधिक गंभीर होने के निर्देश दिए। एक याचिका को अगली बैठक तक लंबित रखा गया है, जबकि शेष दो याचिकाओं पर सुनवाई किए बिना ही उन्हें आगामी बैठक के लिए टाल दिया गया।

पठानियां ने जानकारी साझा की कि समिति को अब तक कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से अब तक 46 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति का मुख्य उद्देश्य आम जनता को त्वरित और मुफ्त न्याय प्रदान करना है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि जिन लोगों को विभागों से न्याय नहीं मिल रहा है या जिनका उत्पीड़न हो रहा है, वे अपने आवेदन समिति को भेज सकते हैं।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में 'जीरो टॉलरेंस': नए SP गौरव सिंह की दो टूक- नशा तस्करों की खैर नहीं, अवैध कमाई से बनी संपत्ति करेंगे कुर्क - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: आज ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, कल पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का अलर्ट

बजट सत्र का ऐलान: 16 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, विशेष सत्र नहीं - अब सीधे बजट सत्र; सीएम सुक्खू बोले- '72 साल पुरानी ग्रांट रोकी, जनता को बताएंगे सच' - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में डिग्री बड़ी तो घट गई सैलरी: डॉक्टर की पढ़ाई के लिए मिल रहा था 1.30 लाख रुपये मासिक स्टाइपेंड, और नौकरी के नाम पर 33 हजार - क्या यही है सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की क़ीमत?

हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..

क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर

दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..