Thursday | October 15, 2026
IAS अफसरों के लिए नया फरमान: अब केवल फाइलों से नहीं, गीता के उपदेश और AI की परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी पदोन्नति       विमल नेगी मौत मामला: CBI की जांच तेज, शिमला में पुलिस अफसर से घंटों पूछताछ; जानें मामले के अहम पहलू - पढ़ें पूरी खबर..       क्या हिमाचल में बनेंगे नए जिले? राज्य सरकार ने बड़े बदलावों का खाका तैयार करने के लिए बनाई 4 सदस्यीय कमेटी - पढ़ें पूरी खबर       शिमला में तहबाजारियों का हल्ला बोल: नगर निगम पर रोजी-रोटी छीनने का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के टुटू में रामलीला मंच पर डांस को लेकर विवाद, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उठे सवाल- पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 14 अक्टूबर: धन, स्वास्थ्य और प्यार के मामले में आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत ? - पढ़ें 12 राशियों की भविष्यवाणी       आज का पंचांग 14 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"       आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी       आज का पंचांग 13 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग      

हिमाचल | शिमला

कसुम्पटी में भाजपा महिला मोर्चा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज रहे उपस्थित

July 28, 2026 07:32 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

भाजपा महिला मोर्चा जिला शिमला द्वारा कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज और जिला परिषद सदस्य कुश विक्रम सेन की विशेष उपस्थिति तथा जिला अध्यक्षा रीना शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शिमला/कसुम्पटी:(HD News); भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला द्वारा आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा रीना शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज और जिला परिषद सदस्य कुश विक्रम सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के साथ-साथ हमारी माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने महिला मोर्चा के इस प्रयास की सराहना करते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्षा रीना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की बहनों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिला महिला मोर्चा महामंत्री लता शर्मा, जिला प्रभारी प्रवीण छाजटा, उपाध्यक्षा रंजना गांगटा, कार्यालय सचिव बिंदू सूद, प्रवक्ता नेहा ठाकुर तथा प्रदेश पदाधिकारी प्रेमा चौहान सहित संगठन की अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता गरिमामयी उपस्थिति में शामिल रहीं।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

IAS अफसरों के लिए नया फरमान: अब केवल फाइलों से नहीं, गीता के उपदेश और AI की परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी पदोन्नति

विमल नेगी मौत मामला: CBI की जांच तेज, शिमला में पुलिस अफसर से घंटों पूछताछ; जानें मामले के अहम पहलू - पढ़ें पूरी खबर..

क्या हिमाचल में बनेंगे नए जिले? राज्य सरकार ने बड़े बदलावों का खाका तैयार करने के लिए बनाई 4 सदस्यीय कमेटी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में तहबाजारियों का हल्ला बोल: नगर निगम पर रोजी-रोटी छीनने का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के टुटू में रामलीला मंच पर डांस को लेकर विवाद, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उठे सवाल- पढ़ें पूरी खबर..

जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"

"EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..

रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण

हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग

नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी