Thursday | October 15, 2026
IAS अफसरों के लिए नया फरमान: अब केवल फाइलों से नहीं, गीता के उपदेश और AI की परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी पदोन्नति       विमल नेगी मौत मामला: CBI की जांच तेज, शिमला में पुलिस अफसर से घंटों पूछताछ; जानें मामले के अहम पहलू - पढ़ें पूरी खबर..       क्या हिमाचल में बनेंगे नए जिले? राज्य सरकार ने बड़े बदलावों का खाका तैयार करने के लिए बनाई 4 सदस्यीय कमेटी - पढ़ें पूरी खबर       शिमला में तहबाजारियों का हल्ला बोल: नगर निगम पर रोजी-रोटी छीनने का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के टुटू में रामलीला मंच पर डांस को लेकर विवाद, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उठे सवाल- पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 14 अक्टूबर: धन, स्वास्थ्य और प्यार के मामले में आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत ? - पढ़ें 12 राशियों की भविष्यवाणी       आज का पंचांग 14 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"       आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी       आज का पंचांग 13 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग      

हिमाचल | शिमला

चंबा बस हादसे पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश - पढ़ें पूरी खबर..

August 08, 2026 04:31 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

जिला चंबा के भरमौर क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। चालुंज के पास निजी बस ‘शर्मा कोच’ के अनियंत्रित होकर पलटने से कई लोगों की जान चली गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। हादसे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गहरा दुख जताते हुए प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और घायलों को बेहतर नि:शुल्क उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

शिमला (HD News): हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला चंबा के भरमौर क्षेत्र में बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही निजी बस ‘शर्मा कोच’ के चालुंज के पास दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे में कई लोगों की मौत हुई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस चालुंज मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गई और नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना बेहद भीषण थी और हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रशासन को युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने दुर्घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल आवश्यक सहायता पहुंचाने तथा घायलों को बिना किसी देरी के बेहतर और नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

बरसात में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

अपने शोक संदेश में पठानिया ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत विनाशकारी और बेहद दुखद है, जिसका शब्दों में वर्णन करना कठिन है। उन्होंने लोगों से बरसात के मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने और केवल आवश्यक होने पर ही सफर करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना

विधानसभा अध्यक्ष ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। साथ ही उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

IAS अफसरों के लिए नया फरमान: अब केवल फाइलों से नहीं, गीता के उपदेश और AI की परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी पदोन्नति

विमल नेगी मौत मामला: CBI की जांच तेज, शिमला में पुलिस अफसर से घंटों पूछताछ; जानें मामले के अहम पहलू - पढ़ें पूरी खबर..

क्या हिमाचल में बनेंगे नए जिले? राज्य सरकार ने बड़े बदलावों का खाका तैयार करने के लिए बनाई 4 सदस्यीय कमेटी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में तहबाजारियों का हल्ला बोल: नगर निगम पर रोजी-रोटी छीनने का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के टुटू में रामलीला मंच पर डांस को लेकर विवाद, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उठे सवाल- पढ़ें पूरी खबर..

जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"

"EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..

रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण

हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग

नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी