Saturday | September 26, 2026
हिमाचल में सियासी हलचल: सुक्खू कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने सीएम के पाले में डाली गेंद - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में अतिक्रमणकारियों पर निगम का 'हथौड़ा' : पंथाघाटी और ईदगाह में 4 ढांचे गिराने के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       सरकार खामोश, कंपनियां बेलगाम: हिमाचल में घर बनाना हुआ और मुश्किल, सीमेंट के रेट आसमान पर - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल: 25 सितम्बर 2026; जानिए सितारों की चाल आपके लिए क्या सकारात्मक सौगात लेकर आई है - पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..       शिमला में रफ्तार का कहर: HRTC इलेक्ट्रिक बस और कार की आमने-सामने खौफनाक टक्कर, 2 महिलाओं सहित 3 की दर्दनाक मौत, एक घायल - पढ़ें पूरी खबर..       दलितों-आदिवासियों के अधिकारों और सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर गदर फ्रंट ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले 1012 पूर्व पंचायत प्रधानों पर गिरेगी गाज, संपत्तियां होंगी नीलाम - पढ़ें पूरी खबर..       गुरुवार का राशिफ़ल: 24 सितम्बर 2026; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       हिमाचल हाईकोर्ट का सख्त संदेश: सच्ची रिपोर्टिंग पर FIR 'कानून का दुरुपयोग', पत्रकार पर दर्ज मानहानि केस रद्द; क्या अब खत्म होगा पत्रकारों को डराने का खेल? पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल: 22 सितम्बर 2026; जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें मिलेगी बड़ी खुशखबरी!      

हिमाचल

हिमाचल में सियासी हलचल: सुक्खू कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने सीएम के पाले में डाली गेंद - पढ़ें पूरी खबर..

September 26, 2026 08:59 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

हिमाचल कांग्रेस में चल रही रस्साकशी और सुक्खू सरकार के कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिमला में बड़ा बयान देकर सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की ओर से जब तक प्रस्ताव नहीं आएगा, कैबिनेट का विस्तार नहीं होगा। लेकिन इस प्रेस वार्ता की असली गूंज उनके उस विस्फोटक बयान से उठी, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता को कटघरे में खड़ा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को 'देश का गद्दार' करार दिया। ईवीएम से लेकर पेपर लीक तक मोदी सरकार को घेरते हुए कांग्रेस ने 28 सितंबर को सड़क पर उतरकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: (HD News); शिमला में लगातार दो दिन की मैराथन बैठकों के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने तीखे तेवर दिखाए हैं। एक ओर जहां उन्होंने सुक्खू सरकार के बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार की गेंद सीधे मुख्यमंत्री के पाले में डाल दी है, वहीं चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर अब तक का सबसे आक्रामक राजनीतिक हमला बोला है।

कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस, संगठन में 'ऑल इज नॉट वेल'

कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर स्पष्टीकरण देते हुए रजनी पाटिल ने साफ किया कि मुख्यमंत्री की ओर से हाईकमान को अब तक कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। जब तक मुख्यमंत्री प्रस्ताव नहीं देंगे, विस्तार नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने संगठन के भीतर चल रही रस्साकशी को भी सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया। पाटिल ने कड़े शब्दों में कहा कि 90 फीसदी जिलाध्यक्षों की शिकायत है कि ब्लॉक अध्यक्ष उनके निर्देशों की अनदेखी करते हैं। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि संगठन में अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी, हालांकि उन्होंने इस अंदरूनी खींचतान को 'परिवार की बात' कहकर डैमेज कंट्रोल करने का भी प्रयास किया। आगामी चुनावों को देखते हुए जल्द ही खाली पदों पर नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

चुनाव आयोग पर अभूतपूर्व हमला और गंभीर आरोप

प्रेस वार्ता का सबसे आक्रामक हिस्सा सीधे चुनाव आयोग पर केंद्रित रहा। रजनी पाटिल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 'देश का गद्दार' करार देते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की। कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए दावा किया कि महाराष्ट्र में सिर्फ वोट नहीं, पूरी पार्टियां चुरा ली गईं। इसके अलावा उन्होंने बंगाल में 15 लाख और देशभर में 13 करोड़ मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित करने का सनसनीखेज आरोप लगाया। ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर कांग्रेस 28 सितंबर को जिला स्तर पर चुनाव आयोग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी।

पेपर लीक और केंद्र की नीतियों पर निशाना

राष्ट्रीय मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरते हुए पाटिल ने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में फैसले ले रही है। देश में लगातार हो रहे पेपर लीक प्रकरण पर उन्होंने दावा किया कि इस विफलता के कारण 70 से 80 छात्रों को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा है। युवाओं के आक्रोश को आवाज देने के लिए उन्होंने घोषणा की कि राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम जल्द ही हिमाचल प्रदेश के छात्रों के बीच भी आयोजित किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में अतिक्रमणकारियों पर निगम का 'हथौड़ा' : पंथाघाटी और ईदगाह में 4 ढांचे गिराने के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

सरकार खामोश, कंपनियां बेलगाम: हिमाचल में घर बनाना हुआ और मुश्किल, सीमेंट के रेट आसमान पर - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में रफ्तार का कहर: HRTC इलेक्ट्रिक बस और कार की आमने-सामने खौफनाक टक्कर, 2 महिलाओं सहित 3 की दर्दनाक मौत, एक घायल - पढ़ें पूरी खबर..

दलितों-आदिवासियों के अधिकारों और सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर गदर फ्रंट ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले 1012 पूर्व पंचायत प्रधानों पर गिरेगी गाज, संपत्तियां होंगी नीलाम - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल हाईकोर्ट का सख्त संदेश: सच्ची रिपोर्टिंग पर FIR 'कानून का दुरुपयोग', पत्रकार पर दर्ज मानहानि केस रद्द; क्या अब खत्म होगा पत्रकारों को डराने का खेल? पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी को भी मिलेगा फैमिली पेंशन का हक - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में मासूम पर कुत्तों का हमला, महापौर कार्यालय के बाहर फूटा जनाक्रोश; गदर फ्रंट बोला - ‘आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए’ - पढ़ें पूरी खबर..

आज का राशिफल: 21 सितंबर 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

हिमाचल: भारत-चीन सीमा पर सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, एक मजदूर की मौत, एक घायल, सेना कर रही जांच - पढ़ें पूरी खबर..