Saturday | October 31, 2026
त्योहारी सीजन में सस्ता हुआ सोना-चांदी: एक महीने में चांदी 17.6% टूटी, जानें आज के ताजा भाव       शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर       धनतेरस 2026: 6 नवंबर को सिर्फ 1 घंटा 56 मिनट रहेगा सबसे शक्तिशाली मुहूर्त; सोना-चांदी न सही, चुपचाप घर ले आएं ये ₹10 की चीज, साल भर खाली नहीं होगी तिजोरी! - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम       ज्योतिर्मठ में हेलीकॉप्टर हादसा: खराब मौसम में उड़ान बनी काल, छह लोगों की मौत; सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल       सन फार्मा के मुनाफे में गिरावट, Organon अधिग्रहण से जुड़ा खर्च बना बड़ी वजह; स्पेशियलिटी दवाओं की बिक्री मजबूत       भारतीय रुपये में डॉलर के मुकाबले 33 पैसे की मजबूती, 94.93 पर बंद हुआ रुपया; शेयर बाजार की तेजी से मिला सहारा       शेयर बाजार में अक्टूबर के आखिरी दिन तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की शानदार मासिक बढ़त; IT शेयरों में जबरदस्त उछाल       युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को लेकर चयनकर्ताओं से की बड़ी मांग, वनडे टीम में मौका देने की वकालत       कुश्ती में भारत की मनिषा भांभलवा ने रचा इतिहास, सीनियर विश्व चैंपियनशिप में देश को दिलाया पहला स्वर्ण पदक      

व्यापार

त्योहारी सीजन में सस्ता हुआ सोना-चांदी: एक महीने में चांदी 17.6% टूटी, जानें आज के ताजा भाव

October 31, 2026 02:28 PM
Om Prakash Thakur

रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने और चांदी की चमक अब तेजी से फीकी पड़ने लगी है। पिछले एक महीने में चांदी के भाव में करीब 39 हजार रुपये प्रति किलो और सोने में 8 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की बड़ी गिरावट आ चुकी है। शुक्रवार को भी हाजिर से लेकर वायदा बाजार तक कीमती धातुओं में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे त्योहारी सीजन में आभूषण खरीदने वालों के चेहरे खिल उठे हैं। पढ़े पूरी खबर..

नई दिल्ली: (HD News); त्योहारी सीजन में सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू हाजिर और वायदा बाजार दोनों में कीमती धातुओं में तेज गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 999 शुद्धता वाला सोना लुढ़ककर 1, 40, 050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत गिरकर 1, 81, 344 रुपये प्रति किलो रह गई। उल्लेखनीय है कि IBJA शनिवार और रविवार को दैनिक भाव जारी नहीं करता है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी कीमती धातुओं में भारी बिकवाली का रुख रहा। 30 अक्टूबर की रात MCX पर सोने का भाव गिरकर 1, 38, 386 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। वहीं, 4 दिसंबर 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 1.8 लाख के स्तर को तोड़ते हुए 1, 79, 308 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज किया गया।

पिछले एक महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने के मुकाबले चांदी में गिरावट कहीं ज्यादा तेज रही है। सितंबर के अंत में सोना 1, 48, 379 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.2 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी। इस हिसाब से मात्र एक महीने के भीतर सोने में करीब 5.6 फीसदी और चांदी में 17.6 फीसदी की बड़ी गिरावट आ चुकी है। 21 अक्टूबर के बाद से ही सोना 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर से नीचे कारोबार कर रही है।

कमजोर वैश्विक संकेतों ने घरेलू बाजार में कीमतों पर सीधा दबाव बनाया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी और पीएल कैपिटल के कमोडिटी प्रमुख आशीष राजोडिया के मुताबिक, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, बढ़ती महंगाई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका से सर्राफा बाजार में यह बिकवाली देखी जा रही है। कोटक नियो की एवीपी (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चेनवाला ने बताया कि उम्मीद से बेहतर अमेरिकी जीडीपी ग्रोथ के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3, 900 डॉलर प्रति औंस और चांदी 50 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल गई है। इसके अलावा, एआई (AI) व टेक्नोलॉजी शेयरों में हुई भारी बिकवाली के नुकसान की भरपाई के लिए भी निवेशक सोने-चांदी में अपनी पोजीशन काट रहे हैं।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी पर यह दबाव बना रह सकता है। हालांकि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी और डॉलर की कमजोरी से कीमती धातुओं को थोड़ा सहारा मिल सकता था, लेकिन वर्तमान में निवेशक जोखिम कम करने के लिए अमेरिकी सरकारी बॉन्ड का रुख कर रहे हैं। इस वजह से ब्याज न देने वाली इन कीमती धातुओं के प्रति निवेशकों का आकर्षण फिलहाल घटता दिख रहा है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दिए गए विचार और निवेश संबंधी सलाहें विशेषज्ञों व ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार हैं। वेबसाइट या प्रबंधन इसके प्रति उत्तरदायी नहीं है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है, इसलिए कोई भी वित्तीय फैसला लेने से पहले अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार (Certified Financial Advisor) से परामर्श जरूर लें।)

 

Have something to say? Post your comment

व्यापार में और

सन फार्मा के मुनाफे में गिरावट, Organon अधिग्रहण से जुड़ा खर्च बना बड़ी वजह; स्पेशियलिटी दवाओं की बिक्री मजबूत

भारतीय रुपये में डॉलर के मुकाबले 33 पैसे की मजबूती, 94.93 पर बंद हुआ रुपया; शेयर बाजार की तेजी से मिला सहारा

शेयर बाजार में अक्टूबर के आखिरी दिन तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की शानदार मासिक बढ़त; IT शेयरों में जबरदस्त उछाल

China Stock Market Crash: चीन के शेयर बाजार में 2005 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट, 329 लाख करोड़ डूबे, 3 कारण जान लीजिए

क्रिप्टो जगत में हड़कंप: दुनिया के सबसे बड़े एक्सचेंज Binance पर बड़े साइबर हमले का शक, 56 हजार करोड़ की सेंधमारी की आशंका

महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी, सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा

एविएशन सेक्टर में सुधार की उम्मीद, लेकिन इंडिगो (Indigo) को घाटा

जियो प्लेटफॉर्म्स ने शेयर बाजार में किया धमाकेदार डेब्यू, शुरुआती लिस्टिंग पर ही निवेशकों को मिला बंपर मुनाफा

शेयर बाजार में दिवाली से पहले जोरदार तेजी, निवेशकों की लौटी मुस्कान

आईटी सेक्टर में 'एआई' ने मचाई भयंकर तबाही, दिग्गज कंपनियों में छंटनी का दौर शुरू, लाखों नौकरियों पर मंडराया काला साया