हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | February 26, 2026
हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'       आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?       हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

शिमला: अन्तराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव का गिरता स्तर, केवल कागजी रह गया अन्तराष्ट्रीय महोत्सव

June 04, 2019 12:31 PM

शिमला: (हिमदर्शन समाचार); हिमाचल की राजधानी शिमला में हर वर्ष आयोजित होने वाला ग्रीष्म उत्सव सिर्फ कागजों मे अंतरराष्ट्रीय रह गया। अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दलों को मंच देना तो दूर अब शिमला जिला प्रशासन देश के नामी कलाकारों को भी बुलाने में नाकाम हो रहा है। आम जनता भी ग्रीष्मोत्सव के गिरते स्तर को देखकर काफी चिंतित है। पहले जहां लोग शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव को देखने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय कर आते थे। अब माल रोड, लोअर बाजार व जाखू आदि में रहने वाले स्थानीय लोग भी ग्रीष्मोत्सव देखने नहीं आते है। बता दें कि जून माह में पर्यटन सीजन शिमला में जोरो पर होता है।

रिज मैदान पर ग्रीष्मोत्सव के लिए में लगे स्टेज व अन्य व्यवस्था पर लाखों रुपये पानी की तरह बहाये जाते है वाबजूद इसके इस चार दिन के कार्यक्रम को देखने कोई आता है । रिज मैदान पर लगी खाली कुर्सियों पर पर्यटकों को बैठा कर भरा जाता है। पर्यटक भी स्टेज पर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय कलाकर न देख कर प्रशासन का मजाक उड़ाते नजर आतें है।

ग़ौरतलब है कि देश और दुनिया आज आज तरकी की और बढ़ रहा है जबकि अन्तराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आगे बढ़ने के बजाए पीछे की ओर जा रहा है। प्रदेश की पूर्व सरकार हो या मौजूदा सरकार सरकार दोनों पर्यटन को बढ़ावा देने की बड़ी बड़ी बाते करती रही है लेकिन धरातल पर पर्यटन की दृष्टि से कुछ नही हो रहा है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण अंतराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का प्रतिवर्ष गिरता स्तर है । स्थानीय लोगों का जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को सुझाव है कि यह अंतराष्ट्रीय महोत्सव केवल कागजी रह गया है इसलिए इसे दरुस्त कर अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव से बदलकर सिर्फ शिमला ग्रीष्मोत्सव रखा जाना चाहिए ।

बता दें कि एक समय था जब रूस और अन्य देशों के ग्रुप यहां पर अपनी प्रस्तुतियां देते थे मगर अब अन्तराष्ट्रीय कलाकारों तथा राष्ट्रीय कलाकारों को जिला प्रशासन बुलाता ही नहीं है। इसके पीछे प्रशासन का तर्क है कि आर्थिक कमी मानता आया है। प्रदेश सरकार अगर जिला प्रशासन की मदद करे तो इसे काफी बेहतर बनाया जा सकता है।

पहले फेस्टिवल के आकर्षक बालीवुड के जाने माने गायक कलाकारों को बुलाया जाता था जिनमें गुलाम अली, महेंद्र कपूर, अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन, कुमार शानू, उदित नारायण, अभिजीत, अनुराधा पौडवाल सहित पूर्व की मशहूर पाप गायिका पावर्ती खान व पंजाबी गायक गुरदास मान, हंसराज हंस के अलावा कविता कृष्णा मूर्ति, महालक्ष्मी अय्यर, मोहित चौहान, मास्टर सलीम व मिक्का तक के नाम शामिल हैं।

इन कलाकारों के अन्तराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में आने से शिमला के व्यवसायियों को अपने अपने व्यापार में काफी फायदा मिलता था। क्योंकि इन बड़े कलाकारों को सुनने के लिए पर्यटकों तथा स्थानीय जनता का जनसैलाब माल रोड और रिज मैदान पर उमड़ता था ।

स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि जिला प्रशासन व्यपारियो तथा होटल मालिकों से अंतरास्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के नाम पर करोड़ों रुपये जमा करता है लेकिन अब बी ग्रेड के गायकों को बालीवुड से बुलाया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.