हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Tuesday | September 16, 2025
नालागढ़: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंडलू में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली आयोजित, बच्चों ने दिया संदेश, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल कैबिनेट के ताबड़तोड़ फैसले: 5,100 से ज्यादा नई नौकरियां, हाई ग्रेड वेतन वापस, कांगड़ा एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण बढ़ा – पढ़ें विस्तार से..       शिमला-बनगड़ कुनिहार रात्रि HRTC बस: हेडलाइट खराब, मोबाइल टॉर्च के सहारे चली, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 15 सितंबर 2025 – सभी 12 राशियों के लिए ज्योतिषीय भविष्यफल       साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 सितम्बर 2025: जानें आपकी राशि के लिए क्या खास लेकर आया है यह सप्ताह..       जल्द बहाल होगा मनाली तक फोरलेन: केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टमटा, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में मानसून ने बरपाया कहर : सैकड़ों सड़कें बंद, सैकड़ों मौतें, हजारों मकान तबाह, और नुकसान 4,467 करोड़ के पार – देखें पूरी रिपोर्ट       आज का राशिफल 14 सितंबर 2025: जानें किन राशियों पर चमकेगा भाग्य और किसे बरतनी होगी सावधानी..!!       शिमला में राष्ट्रीय लोक अदालत: सैकड़ों मामलों का त्वरित निपटारा, लाखों रुपये का समाधान हुआ – पढ़ें पूरी खबर       बेंगलुरू में 11वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन का हुआ समापन, पठानियां ने कहा– मंथन से निकलेंगे आशातीत परिणाम - पढ़ें पूरी खबर      

हिमाचल | बिलासपुर

यूपीए की सरकार में महँगाई पर हायतौबा करने वाले आज मुहँ छिपाकर बैठे हैं: राठौर

February 16, 2021 08:36 PM

शिमला: कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने डीज़ल, पेट्रोल और एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों ने आज देश को बर्बाद करके रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने इन तेल कंपनियों को देश के लोगों को लूटने की खुली छूट दे दी है, जब चाहो जितना चाहो मनमर्जी से तेल के मूल्यों को बढ़ाते चलो और अपनी तिजोरियों को भरते चलो।

राठौर ने एलपीजी सिलेंडर के मूल्यों में एकमुश्त 50 रुपये की बढ़ोतरी को गैरवाजिब बताते हुए कहा है कि इसका सीधा असर आम और गरीब लोगों के साथ साथ महिला वर्ग पर पड़ रहा है जिन्हें सीमित साधनों व सीमित आय के चलते अपने घर का चुला चौका चलाना पड़ता है।देश मे बढ़ती बेरोजगारी ने पहले ही लोगों के जीवन पर विपरीत असर डाला है तो दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है।

राठौर ने कहा कि इसी तरह पेट्रोल और डीजल जो 100 रुपये के आसपास पहुंच गया है। हर रोज इसके मूल्यों में बढ़ोतरी कर सरकार देश को अपने चुनावी वायदे के अच्छे दिन दिखा रही है।उन्होंने कहा कि देश मे यूपीए सरकार के समय एलपीजी सिलेंडर की कीमत 436 रुपये के आसपास होती थी आज वह डबल से बढ़कर 866 रुपये से भी ज्यादा हो गया है।इसी तरह तेल जो 45 से 50 रुपए के आसपास मिलता था आज डबल से ज्यादा 100 रुपये तक पहुंच गया है।बाबजूद इसके सरकार को इसकी कोई भी चिंता नही दिखती।

राठौर ने कहा है कि यूपीए सरकार के समय अगर यदाकदा पांच, सात रुपये किसी भी वस्तु के बढ़ जाते थे तो भाजपा के नेता सड़को पर उतर कर हाय तौबा करते थे, आज यही नेता कही अंधेरे में अपना मुंह छुपा कर बैठे है। आज इन्हें न तो महंगाई नज़र आ रही है और न ही लोगों की कोई समस्या।

राठौर ने कहा है कि आज देश की आवज को दबाया जा रहा है। देश का किसान काले कृषि कानूनों को लेकर पिछले तीन महीनों से दिन रात सड़को पर बैठा है। उनकी आवाज को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लोगों व किसानों के साथ उनकी आवाज बन कर खड़ी है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

नालागढ़: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंडलू में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली आयोजित, बच्चों ने दिया संदेश, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कैबिनेट के ताबड़तोड़ फैसले: 5,100 से ज्यादा नई नौकरियां, हाई ग्रेड वेतन वापस, कांगड़ा एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण बढ़ा – पढ़ें विस्तार से..

शिमला-बनगड़ कुनिहार रात्रि HRTC बस: हेडलाइट खराब, मोबाइल टॉर्च के सहारे चली, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

जल्द बहाल होगा मनाली तक फोरलेन: केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टमटा, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में मानसून ने बरपाया कहर : सैकड़ों सड़कें बंद, सैकड़ों मौतें, हजारों मकान तबाह, और नुकसान 4,467 करोड़ के पार – देखें पूरी रिपोर्ट

शिमला में राष्ट्रीय लोक अदालत: सैकड़ों मामलों का त्वरित निपटारा, लाखों रुपये का समाधान हुआ – पढ़ें पूरी खबर

बेंगलुरू में 11वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन का हुआ समापन, पठानियां ने कहा– मंथन से निकलेंगे आशातीत परिणाम - पढ़ें पूरी खबर

“सार्थक बहस से ही बचेगा लोकतंत्र: लोकतंत्र का मंदिर हैं संसद और विधानसभाएँ, बेंगलुरू सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष पठानियां का बड़ा संदेश” - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में 3.70 करोड़ का बैंक फ्रॉड: सीनियर मैनेजर पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश: गाड़ी, ज्यादा जमीन और छह माह से राशन न लेने वालों को सस्ते राशन से बाहर करने की तैयारी – केंद्र सरकार ने भेजी 5 लाख से अधिक लोगों की लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर..