"शिमला के चौड़ा मैदान में गरजे प्रारंभिक शिक्षक, बोले - धरने को फ्लॉप करने का षड्यंत्र, बात न बनी तो शिक्षा निदेशालय के बाहर कल से करेंगे क्रमिक अनशन" पढ़ें पूरी खबर..       Gold Rate Today: वीकेंड पर सोना हुआ सस्ता या फिर बढ़ गए सोने दाम, जानें देश के बड़े शहरों में क्या है आज गोल्ड का रेट       शनिवार का राशिफल: 26 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       सोना खरीदने का प्लान है क्या ? ये है आज शुक्रवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी 25 अप्रैल का 22-24 कैरेट का ताजा भाव, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में जाम बना मौत का कारण, 108 एम्बुलेंस जाम में फंसी, मरीज के निकल गए प्राण, पढ़ें पूरी खबर..       शुक्रवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: चुनावी सौदेबाजी मामले में आशीष-राकेश को नहीं मिली राहत, एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज, पढ़ें पूरी खबर..       Himachal News: ढाई साल में चार तबादले, अधिकारी ने वीआरएस लेने का लिया फैसला, पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफल: (24 अप्रैल 2025, गुरुवार); किस्मत का दरवाज़ा खुलेगा या बढ़ेगा तनाव? जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल       जम्मू-कश्मीर हमले के बाद हिमाचल सरकार सतर्क, सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | बिलासपुर

हिमाचल : सरकारी डिपुओं में सप्लाई हो रहा मिलावटी आटा, फूड इंस्पेक्टर ने दी दबिश, मिला 90 क्विंटल मिलावटी आटा, पढ़े पूरी खबर

March 25, 2021 08:50 AM
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल : सरकारी डिपुओं में सप्लाई हो रहा मिलावटी आटा, गोदाम में फूड इंस्पेक्टर ने दी दबिश, मिला 90 क्विंटल मिलावटी आटा, आटे में मिली रेत, सावधान - मिलावटी आटे की बनी रोटियों से जा सकती है जान, घर पर ऐसे करें पहचान,  पढ़े पूरी खबर..

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की एक फ्लोर मिल से मिलावटी आटा सप्लाई हो रहा था। आटे में रेत की मिलावट की जा रही थी। सिविल सप्लाई के फूड इंस्पेक्टर ने मौके पर चपाती बनवाकर मिल के मालिक को खाने को कहा, तो उसने खाने से इनकार कर दिया। तब जाकर उसे अपनी गलती का एहसास हुआ।

जांच के लिए आए फूड इंस्पेक्टर ने मौके पर बनवाई रोटी, मिल मालिक ने किया खाने से इनकार - 

सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया
 

मिली जानकारी अनुसार सिविल सप्लाई विभाग घुमारवीं में बतौर इंस्पेक्टर तैनात विनोद कपिल ने बिलासपुर की एक फ्लोर मिल के गोदाम में बुधवार को दबिश दी तो वहां पर मिलावटी आटा मिला। जब जांच की तो उन्हें आटे में रेत मिला होने का अंदेशा हुआ। उन्होंने मौके पर ही मिलावटी आटे की चपाती बनवाई और मिल के मालिक को खाने के लिए कहा। मिल मालिक ने खाने से इनकार कर दिया। उसने माना की आटे में रेत की मिलावट की गई है।

बिलासपुर फ्लोर मिल से 90 क्विंटल आटे की सप्लाई एक ट्रक में सिविल सप्लाई घुमारवीं के गोदाम में की गई थी। जैसे ही गाड़ी गोदाम में पहुंची सिविल सप्लाई के फूड इंस्पेक्टर विनोद कपिल मौके पर पहुंच गए। इस आटा की सरकारी डिपुओं में सप्लाई होनी थी। 

सिविल सप्लाई के फूड इंस्पेक्टर विनोद कपिल ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि काफी दिन से मिलावट की शिकायत आ रही थी। मौके पर चपाती बनवाकर टेस्ट किया तो इसमें रेत की मिलावट पाई गई। गाड़ी 90 क्विंटल आटे की सप्लाई लेकर आई थी। गाड़ी को वापस भेज दिया गया है। फिलहाल सप्लाई बंद रहेगी। बताते चलें कि इससे पहले भी आटा कम होने के चलते गाड़ी वापस भेज दी गई थी।

मिलावटी आटे की बनी रोटियों से जा सकती है जान, घर पर ऐसे करें पहचान -

सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

आटे और मैदे में फाइबर, विटामिंस और न्यूट्रिएंट्स बहुत भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन मिलावटी आटे के इस्तेमाल से हमें ये फायदे नहीं म‍िल पाते और यह हमारे सेहत को जो नुकसान होता है वह अलग। म‍िलावटखोर गेहूं के आटे में अक्सर रेत, चाक पाउडर, बोरिक पाउडर, खड़िया मिट्टी और घटिया प्रकार मैदा मिलाते हैं। 

सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

गेहूं के आटे को ज्यादा सफेद बनाने के लिए उसमें घटिया चावल का चूरा भी मिलाया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्‍स बताने जा रहे हैं ज‍िन्हें आजमाकर आप खुद परख सकते हैं कि आटा शुद्ध है या मिलावटी।

आटा गूंधते समय करें मिलावट की पहचान

शुद्ध आटे की पहचान उसको गूंधते और उसकी रोटी बनाते समय भी की जा सकती है। जब आप शुद्ध आटे को गूंधते हो तो वो बहुत नर्म होता है और उससे बनी रोटियां भी अच्छी तरह से फूलती है। मिलावटी आटे को गूंधने में असली आटे के बनिस्पत कम पानी की जरूरत होती है। मिलावटी आटे की रोटियां बेशक ज्यादा सफेद होती हैं, मगर उन में नेचुरल स्वीटनेस नहीं होती। आटा गूंथने में ज्यादा समय लगता है और बेलने पर रोटी नहीं फैलती, च्यूइंगम की तरह खिंचती हैं। 

आटा/मैदा या सूजी में कुछ मिलावटखोर लोहे का बुरादा भी मिलाते हैं। इसे जांचने के लिए किसी कांच की प्लेट में थोड़ा सा आटा या मैदा लीजिए। इसपर एक चुम्बक घुमाइये। यदि आटा/मैदा शुद्ध होगा तो चुम्बक पर कुछ नहीं चिपकेगा, लेकिन यदि आटे में मिलावट की गई होगी तो लोहे का बुरादा चुम्बक पर नजर आएगा।

हाइड्रोक्‍लोर‍िक एसिड से लगाएं मिलावट का पता

आटे में मिलावट को आप घर पर ही साइंटिफिक तरीके से भी चेक कर सकते हैं। हाइड्रोक्लोरिक एसिड आपको मेडिकल स्टोर में मिल जाएगा। आटे की मिलावट जांचने के लिए आप एक टेस्ट-ट्यूब लीजिए और उसमें थोड़ा-सा आटा डालें। फिर इसमें थोड़ा-सा हाइड्रोक्‍लोरि‍क एसिड डालें। हाइड्रोक्‍लोरि‍क एसिड डालने पर अगर ट्यूब में कुछ छानने वाली चीज नजर आए तो समझ लें कि आटे में मिलावट की गई है। 

पानी से जांचें मिलावट को

एक कांच के गिलास में आधा गिलास पानी भरें और इसमें एक चम्मच आटा डालें। यदि आटे में मिलावट की गई होगी तो उसमें मिलाई गई चीजें भूसी, रेशे और चोकर पानी की ऊपरी सतह पर तैरने लगेंगे। इसका अर्थ यह है कि आटे में मिलावट है। 

नींबू का रस

नींबू के रस की मदद से भी मिलावटी आटे की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच आटा लेकर उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे डालें। अगर आटे में बुलबुले बने या हल्की झाग की तरह दिखे तो आटे में चॉक पाउडर या खड़िया मिट्टी की मिलावट की गई है। क्योंकि चॉक पाउडर और खड़िया मिट्टी में कैल्शियम कार्बोनेट होता है जो नींबू के रस में मौजूद साइट्रिक एसिड से मिलने के बाद झाग छोड़ता है, जिसके कारण बुलबुले बनते हैं। 

विज्ञापन

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

"शिमला के चौड़ा मैदान में गरजे प्रारंभिक शिक्षक, बोले - धरने को फ्लॉप करने का षड्यंत्र, बात न बनी तो शिक्षा निदेशालय के बाहर कल से करेंगे क्रमिक अनशन" पढ़ें पूरी खबर..

Gold Rate Today: वीकेंड पर सोना हुआ सस्ता या फिर बढ़ गए सोने दाम, जानें देश के बड़े शहरों में क्या है आज गोल्ड का रेट

हिमाचल में जाम बना मौत का कारण, 108 एम्बुलेंस जाम में फंसी, मरीज के निकल गए प्राण, पढ़ें पूरी खबर..

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: चुनावी सौदेबाजी मामले में आशीष-राकेश को नहीं मिली राहत, एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज, पढ़ें पूरी खबर..

Himachal News: ढाई साल में चार तबादले, अधिकारी ने वीआरएस लेने का लिया फैसला, पढ़ें पूरी ख़बर..

जम्मू-कश्मीर हमले के बाद हिमाचल सरकार सतर्क, सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई, पढ़ें पूरी खबर..

चौपाल-शिमला मार्ग पर दर्दनाक हादसा: लंकडवीर मंदिर के पास खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल, पढ़ें पूरी खबर

शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरलोड बोलेरो खाई में गिरी, महिला की मौत, 25 यात्री घायल – 5 की हालत नाजुक, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में डीएसपी कार्यालय के नजदीक मिला शव, बदबू आने पर लगी भनक, पढ़ें पूरी खबर..

भलेठ गांव में दर्दनाक हादसा: लकड़ी लेने गई महिला पर गिरा पेड़, मौके पर ही मौत, पढ़ें पूरी ख़बर..