Saturday | October 10, 2026
अर्की के दयोथल में 19 अक्टूबर से बहेगी भक्ति की बयार, होगा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन       आज का राशिफल: 9 सितंबर 2026; नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मक सोच के साथ जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का आज का दिन       आज का पंचांग 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का धार्मिक महत्व..       बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें       विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..       आज का राशिफल: 08 अक्टूबर 2026; आज किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किसकी खुलेगी किस्मत?       आज का पंचांग : 8 अक्टूबर 2026: गुरु प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का समय       हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...       पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | लाहौल-स्पीति

तीन दिवसीय दौरे पर लोसर पहुंचे मंत्री राम लाल मारकण्डा, हंसा में हेलीपैड व रंगरीक में सिंचाई योजना का किया शिलान्यास

August 18, 2021 09:19 AM

शिमला: तीन दिवसीय दौरे केे दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, सूचना एंव प्रौद्योगिकी मंत्री डा रामलाल मारकण्डा लोसर पहुंचे । स्थानीय प्रशासन ने लोसर चेक पोस्ट पर मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद लोसर पंचायत के तहत श्वेता नाला के चैनलाइजेशन के लिए 1.50 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली योजना का शिलान्यास किया। इस योजना से 16 घरों को लाभ होगा।

लोसर रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय गांव के लोगों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में लेक्चर श्रेणी के रिक्त पदों को भरने की मांग रखी। राजकीय माध्यमिक पाठशाला चिचोंग की छत मरम्मत करने के लिए बजट मुहैया करवाने, हंसा पीएचसी पदोन्नत करने की मांग रखी। रामलाल मारकण्डा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2017 में जब लोसर का नाला आया था तो कई परिवारों को भारी नुक्सान उठाना पड़ा था। लेकिन अब नाले का चैनलाइजेशन किया जाएगा ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने स्कूल की छत मरम्मत के लिए 3 लाख रूपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि  जो अन्य मांगें है उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा। इसके बाद हंसा गांव में बनने वाले हेलीपैड का शिलान्यास भी मंत्री डा रामलाल मारकण्डा ने किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्थान के आसपास भी लेवलिंग करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत खुरिक के तहत प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना के आधीन ना कुल्ह का भी शिलान्यास मंत्री डा रामलाल मारकण्डा ने किया। इस योजना पर 79.30 लाख रूपये का प्रस्तावित खर्च है। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें

विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..