Saturday | October 10, 2026
अर्की के दयोथल में 19 अक्टूबर से बहेगी भक्ति की बयार, होगा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन       आज का राशिफल: 9 सितंबर 2026; नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मक सोच के साथ जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का आज का दिन       आज का पंचांग 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का धार्मिक महत्व..       बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें       विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..       आज का राशिफल: 08 अक्टूबर 2026; आज किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किसकी खुलेगी किस्मत?       आज का पंचांग : 8 अक्टूबर 2026: गुरु प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का समय       हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...       पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | लाहौल-स्पीति

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : दुनिया के सबसे ऊंचे इस मतदान केंद्र पर हुआ शत प्रतिशत मतदान, पढ़े पूरी खबर..

October 30, 2021 09:49 PM
Om Prakash Thakur

दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र और समुद्रतल से 15, 256 फीट की ऊंचाई पर स्थित हिमाचल प्रदेश के ताशिगांग गांव में तापमान शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस नीचे होने के बावजूद शनिवार को शत प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पढ़े विस्तार से..

लाहौल स्पीति : (हिमदर्शन न्यूज़); विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग में 100 फीसदी मतदान हुआ। टाशीगंग में तापमान माइनस 16 होने के बाबजूद मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। यहां पर कुल 47 मतदाता थे । यहां पर 29 पुरुष, 18 महिला मतदाता थे। इनमें से सभी मतदाताओं ने मतदान किया। इसके अलावा 5 ईडीसी ( इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट ) ने भी यहां पर मतदान किया है। एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने भी यहां पर मतदान का निरीक्षण किया।

यहां पर पारंपरिक ड्रेस में सभी मतदाता आए थे । इसके साथ पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी भी स्पीति की पारंपरिक ड्रेस में थे। मतदान केंद्र में छोटे बच्चों के लिए क्रेच की व्यवस्था रखी गई थी। वही सभी मतदाताओं के लिए भोजन का प्रावधान किया गया था।

टाशीगंग में पहली बार मतदान करने वाली टाशी छोंजोम ने कहा कि मैं इसी गांव की रहने वाली हूं। मतदान हम सभी को करना चाहिए। मुझे काफी खुशी हो रही है कि लोकतंत्र में मैंने अपनी भूमिका मतदान देकर निभाई है।

टाशीगंग के रहने वाले लोबाजंग ईशे ने कहा कि पहली बार मतदान किया हैं । मतदान बहुत जरूरी है ।लोकतंत्र का का आधार ही मतदान है। 70 वर्षीय साक्या डोल्मा ने मैं हमेशा अपने मत का इस्तेमाल करती हूं। आज यहां भी मैंने मतदान किया।

मॉडल पोलिंग स्टेशन रंगरिक में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। वही मतदाताओं के लिए पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत कर रहे थे वही मतदाताओं को लोक नृत्य के लिए व्यवस्था की गई थी। महिला पोलिंग स्टेशन क्यूलिग को भी सजाया गया था।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 100 फीसदी मतदान विश्व के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन टाशीगंग गांव में हुआ है। यहां पर 5 ई डी सी ने भी मतदान किया है। हमने लोगों को मतदान को लेकर काफी प्रोत्साहित किया था। मॉडल पोलिंग स्टेशन में मतदाताओं के लिए काफी सुविधाएं रखी गई थी।

गौरतलब है कि ताशिगांग गांव लाहौल स्पीति जिले में है और मंडी लोकसभा सीट के अंतर्गत आता हैं। यहां पर सीधा मुकाबला दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह तथा भाजपा के प्रत्याशी और कारगिल युद्ध के नायक खुशाल ठाकुर के बीच है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें

विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..