Saturday | November 07, 2026
हरित ऊर्जा और ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर में भारतीय कॉरपोरेट्स का नया निवेश चक्र       निशानेबाज जयपाल मालवीय ने रजत पदक जीतकर भारत को दिलाया पहला लॉस एंजिल्स ओलंपिक कोटा       अंडर-19 एशिया कप में आज भारत और नेपाल की युवा टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर       भारतीय आईटी और टेक कंपनियों का कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और क्लाउड डील पर बड़ा दांव       वैश्विक केंद्रीय बैंकों के रुख और कच्चे तेल की कीमतों के बीच भारतीय बाजार की चाल       आज का राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कारोबार में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग; जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल       धनतेरस से शुरू हुआ छह दिवसीय दीपोत्सव, 8 नवंबर को दीपावली और 10 नवंबर को होगी गोवर्धन पूजा       तिरुपति के श्री कल्याण वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में तीन दिवसीय पवित्रोत्सव जारी, आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा       आज मनाया जा रहा धनतेरस का पर्व, भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा से घरों में आएगी सुख-समृद्धि की कामना       आज का पंचांग: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार; जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..      

हिमाचल | लाहौल-स्पीति

आइस हाॅकी के बाद आइस स्केटस प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

January 26, 2022 07:11 PM

लाहौल-स्पिति: (काजा); स्पिति की पहचान ठंडे रेगिस्तान को लेकर दुनिया भर में है। स्नो लेपर्ड की पंसदीदा स्थली होने के बाद अब आईस हाॅकी से स्पिति पहचाने जाने लगा है। वहीं स्पिति आईस खेलों का हब बनता जा रहा है। आईस हाॅकी का आयोजन पिछले तीन सालों से यहां पर हो रहा है। लेकिन अब आईस स्केटस का आयोजन भी यहां पर होना शुरू हो गया है। एडीएम मोहन दत शर्मा ने बताया कि स्पिति में आईस हाॅकी के प्रति बच्चों का उत्साह साल दर साल बढ़ता जा रहा है।

इस वर्ष स्पिति के बच्चों को आइस स्केटस प्रतियोगिता के बारे में जागरूक किया जा रहा है। 17 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक नौ दिवसीय शिविर काजा में हिमाचल प्रदेश आइस स्केटिंग एसोसियेशन के सौजन्य से लगाया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, दिल्ली आदि राज्यों से करीब 40 बच्चों ने हिस्सा लिया । वहीं स्पिति के बच्चों ने इस शिविर में प्रशिक्षित हुए।

शिविर के अंतिम दिन दौड़ आयोजित करवाई गई जिसमेें स्पिति के बच्चे विजेता रहे। स्पिति के बच्चों में आइस स्केटस प्रतियोगिता के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए ये शिविर काफी कारगर साबित हो रहा है। लोसर, सगनम, लिदांग, ताबो, हिक्किम में छोटे स्तर के आईस रिंक है। जहां पर आसपास के बच्चें स्केटस का अभ्यास कर सकते है। इसके साथ ही आइस हाॅकी का भी अभ्यास कर सकते है। आइस हाॅकी के लिए प्रशिक्षण शिविर दिंसबर माह से काजा में चल रहा है जिसमें 400 के करीब बच्चों का पंजीकरण हुआ है।

बीते तीन वर्षों में सबसे अधिक बच्चों को पंजीकरण होना स्पिति के लिए सकारात्मक संकेत है। आईस से जुड़ी खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन यहां पर हर संभव प्रयास कर रहा है। स्कींग भी स्पिति में कुछ स्थानों पर करवाई जाती है जिसमें प्रमुख तौर पर क्वांग क्षेत्र है।हिमाचल प्रदेश सरकार काजा में हाइ एल्टीटयूड स्पोटर्स सेंटर बनाने जा रही है। जिसमें इंडोर आईस खेलों के अलावा अन्य खेले भी करवाई जाएंगी।

एडीएम मोहन दत शर्मा ने कहा कि आईस हाॅकी के बाद काजा में आइस स्केटस प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन हुआ है। आने वाले सालांे में यहां पर विंटर खेलों का हब बनना तय है। यहां के बच्चों में काफी क्षमता है। उन्हें मंच देने का कार्य हिमाचल प्रदेश सरकार कर रही है। बच्चों के लिए आधारभूत ढांचा तैयार किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

आज का पंचांग 3 नवंबर 2026, मंगलवार: कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के बाद दशमी का आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग, करण और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

मंडी में पैराग्लाइडिंग हादसा: तेज हवाओं के बीच 500 फीट नीचे खेतों में गिरा ऑस्ट्रियाई पायलट निकोलस थॉमस, हालत गंभीर

चक्रवात 'मुरासु' का असर: चेन्नई समेत तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश, आज स्कूलों में छुट्टी घोषित और प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिमला में आस्था के केंद्र पर डाका: संकट मोचन मंदिर से सोने-चांदी के गहने उड़ा ले गए चोर, आभूषण चुराते सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - पढ़ें पूरी खबर..

त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद

दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग

शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

आज का पंचांग 01 नवंबर 2026: रविवार को अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा का समय

शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर

हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम

पंचांग

आज का पंचांग: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार; जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..

आज का पंचांग: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार; जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..

पंचांगNovember 06, 2026

आज का पंचांग 2 नवंबर 2026, सोमवार: जानें कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तिथि, आज का नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा-पाठ का विशेष महत्व। भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित सोमवार को जानें दिनभर के शुभ-अशुभ समय और आज के धार्मिक महत्व से जुड़ी खास बातें।

आज का पंचांग 2 नवंबर 2026, सोमवार: जानें कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तिथि, आज का नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा-पाठ का विशेष महत्व। भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित सोमवार को जानें दिनभर के शुभ-अशुभ समय और आज के धार्मिक महत्व से जुड़ी खास बातें।

पंचांगNovember 02, 2026

आज का पंचांग, 31अक्टूबर 2026: जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल  का समय

आज का पंचांग, 31अक्टूबर 2026: जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

पंचांगOctober 31, 2026

आज का पंचांग 30 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का पूरा पंचांग

आज का पंचांग 30 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का पूरा पंचांग

पंचांगOctober 30, 2026