हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | December 13, 2025
आज का राशिफ़ल: 13 December 2025; शनिवार को शनि देव किस पर होंगे मेहरबान? जानिए मेष से मीन तक का हाल..       कुंहर: राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में वार्षिक पारितोषिक समारोह का भव्य आयोजन - प्रतिभा, उत्साह और उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन, समारोह में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक - पढ़ें पुरी खबर       हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर व्यक्त किया शोक - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: खाने की चीज समझकर चबाया 'मौत का गोला', धमाके से उड़ा गाय का जबड़ा; इलाके में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल सरकार में 'ऑल इज वेल' का भ्रम टूटा: डिप्टी सीएम अग्निहोत्री का अल्टीमेटम- 'अफसरशाही पर कसें नकेल'; सड़कों पर रोती रहीं नर्सें, नदारद रहे मंत्री - पढ़ें पूरी खबर       युग हत्याकांड: इंसाफ की आस में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीड़ित परिवार, हाईकोर्ट के फैसले को कड़ी चुनौती, शीर्ष अदालत में न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..       शुक्रवार का राशिफल: शुक्र देव की कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें 12 दिसंबर का भविष्यफल       🔥 Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक—हिमाचल में इस दिन बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी के प्रबल संकेत - पढ़े पूरी खबर       गुरुवार का राशिफ़ल: 11 दिसंबर 2025; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       आज का राशिफल (9 दिसंबर 2025): भाग्य का साथ, नए अवसर और सकारात्मक बदलाव - जानें आपकी राशि के लिए क्या खास है..      

हिमाचल | मंडी

मुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बस्सी व मुस्सरानी में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किये..

September 14, 2022 04:51 PM

मुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बस्सी व मुस्सरानी में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किये, धरोटधार हेलीपैड के सौन्दर्यीकरण पर व्यय होंगे 1.68 करोड़ रुपये, पढ़ें विस्तार से..

मंडी: (हिमदर्शन समाचार); मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बस्सी व मुस्सरानी में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किये। उन्होंने 1.68 करोड़ रूपये की लागत से धरोटधार हेलीपैड के सौन्दर्यीकरण तथा 22 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने पशु औषधालय भवन बस्सी का शिलान्यास किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बस्सी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने धरोटधार व बस्सी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में सराज विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का बहुत अभाव था लेकिन पिछले 25 वर्षों से लोगों के सहयोग से क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ की गई हैं। उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है जो प्रत्येक क्षेत्रवासी के लिये गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी संकट काल के दौरान भी संपूर्ण प्रदेश में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लगभग पांच वर्षों के दौरान राज्य में विकास की गति को तेज किया है तथा विकास कार्यों के लिये धन की कोई कमी नहीं आने दी गई। उन्होंने कहा कि विकास एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है तथा आने वाले समय में भी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार के मिशन रिपीट लक्ष्य को हासिल करने में सराज क्षेत्र के लोगों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्राम पंचायत की मांग पर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बस्सी के भवन निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रूपये तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी के भवन निर्माण के लिये 50 लाख रूपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने बस्सी में वन विभाग की निरीक्षण कुटीर निर्मित करने तथा मंडी-जंजैहली वाया बस्सी इत्यादि रूट पर बस सेवा संचालित करने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि वन स्वीकृति प्राप्त होते ही बाहवा-खूडला-खून-त्रैम्बली सड़क के निर्माण के लिए भी पर्याप्त धनराशि मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने युवक मंडल भवन बस्सी के निर्माण के लिए तीन लाख रूपये तथा सामुदायिक भवन भलौट के निर्माण के लिये भी 3 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने प्राथमिक पाठशाला दारन को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने तथा नवनिर्मित ग्राम पंचायत गुडाहर में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने महिला मंडल टिकर धार व बाता सेर को 2-2 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए महिला मंडल टिकर धार व बाता सेर को 15-15 हजार रूपये देने की भी घोषणा की।

उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिक पाठशाला बस्सी के पुराने भवन को असुरक्षित घोषित करने के लिये निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि यहां नए भवन का निर्माण किया जा सके। उन्होंने धरोटधार में सामुदायिक भवन निर्माण करने की भी घोषणा की। इससे पहले, मुख्यमंत्री के धरोटधार व बस्सी आगमन पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी, अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलजारी लाल, जिला परिषद सदस्य रजनी ठाकुर, जिला परिषद के पूर्व सदस्य किशोर कुमार, भारती शर्मा, पंचायत समिति की सदस्य गीता, दीवान ठाकुर, चमन ठाकुर, ग्राम पंचायत बस्सी की प्रधान सपना रानी, ग्राम पंचायत मुस्सरानी के प्रधान हेम राज, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

कुंहर: राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में वार्षिक पारितोषिक समारोह का भव्य आयोजन - प्रतिभा, उत्साह और उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन, समारोह में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक - पढ़ें पुरी खबर

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर व्यक्त किया शोक - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल: खाने की चीज समझकर चबाया 'मौत का गोला', धमाके से उड़ा गाय का जबड़ा; इलाके में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल सरकार में 'ऑल इज वेल' का भ्रम टूटा: डिप्टी सीएम अग्निहोत्री का अल्टीमेटम- 'अफसरशाही पर कसें नकेल'; सड़कों पर रोती रहीं नर्सें, नदारद रहे मंत्री - पढ़ें पूरी खबर

युग हत्याकांड: इंसाफ की आस में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीड़ित परिवार, हाईकोर्ट के फैसले को कड़ी चुनौती, शीर्ष अदालत में न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

🔥 Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक—हिमाचल में इस दिन बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी के प्रबल संकेत - पढ़े पूरी खबर

संजय अवस्थी केस में हाईकोर्ट सख्त: राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश, कानूनी प्रक्रिया तेज़—जानें पूरा मामला

हिमाचल पुलिस का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर वर्दी के दुरुपयोग पर कड़ा प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर निलंबन से सेवा समाप्ति तक कार्रवाई - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में जल-प्रबंधन की बड़ी नाकामी: कहीं टंकियां छलक रहीं, कहीं लोगों को बूंद भी नहीं मिल रही - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला IGMC में चिकित्सा की नई मिसाल: 75 वर्षीय बुज़ुर्ग के लिवर और किडनी के कैंसर का एक साथ सफल ऑपरेशन - पढ़ें पूरी खबर..