Saturday | September 19, 2026
शनिवार का राशिफल: 19 सितम्बर 2026; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       ​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..       बड़ोग-कुमारहट्टी में बाहरी बिल्डरों की मनमानी पर हाई कोर्ट का कड़ा एक्शन, CBI जांच की चेतावनी       आज का राशिफल: 18 सितम्बर 2026; जानें मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन!       चेक बाउंस केस: आधा पैसा लेकर भी पूरे अमाउंट का चेक लगाया तो खैर नहीं! हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला       केप टाउन में पठानियां ने उठाया ‘पोस्ट-लेजिस्लेटिव स्क्रूटिनी’ का मुद्दा, जनता से मजबूत संवाद पर दिया जोर - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला-शीलघाट रूट पर HRTC की घोर लापरवाही: पंचायत के प्रस्ताव के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहीं नीली खटारा बसें - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 17 सितंबर 2026: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, किन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ?       दाड़लाघाट के ग्याणा में तेंदुए का आतंक, वेल्डिंग की दुकान में काम कर रहे व्यक्ति को बनाया शिकार - पढ़ें पूरी खबर..       बुधवार का राशिफल : 16 सितम्बर 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल      

हिमाचल | कुल्लू

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र साबित होगा ‘देव लोक: जय राम ठाकुर

October 01, 2022 07:41 PM

मुख्यमंत्री ने मनाली के निकट 46 करोड़ रुपये से निर्मित पारम्परिक कला एवं शिल्प केन्द्र का लोकार्पण किया,  पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र साबित होगा ‘देव लोक: जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मनाली के निकट बड़ाग्रां बिहाल में सार्वजनिक निजी भागेदारी के अन्तर्गत 46 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पारम्परिक कला एवं शिल्प केन्द्र का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनाली विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और एशियन डेवल्पमेंट बैंक की परियोजना पारम्परिक कला एवं शिल्प केन्द्र ‘देव लोक’ यहां आने वाले कला प्रेमियों और पर्यटकों के लिए उत्कृष्ट स्थल साबित होगा। यह महत्वाकांक्षी परियोजना प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश न केवल प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए जाना जाता है, बल्कि पर्वतारोहण, रॉक क्लाइबिंग, रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों के लिए भी यह आदर्श स्थल है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय बुनकरों और कारीगरों को अपने उत्पाद के प्रोत्साहन, प्रदर्शन और बाजार उपलब्ध करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि 22 एकड़ में फैली यह परियोजना साहसिक पर्यटन प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र साबित होगी।

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि ‘देव लोक’ इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ा आर्कषण होगा। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से पर्यटकों को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध और विविध इतिहास के बारे में जानने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी योजना में स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए दीपा साही का आभार व्यक्त किया।

प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक और देव लोक के प्रोमोटर दीपा साही और केतन मेहता ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहित तथा संरक्षित करने में मील पत्थर साबित होगा। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरूदेव शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

बड़ोग-कुमारहट्टी में बाहरी बिल्डरों की मनमानी पर हाई कोर्ट का कड़ा एक्शन, CBI जांच की चेतावनी

चेक बाउंस केस: आधा पैसा लेकर भी पूरे अमाउंट का चेक लगाया तो खैर नहीं! हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

शिमला-शीलघाट रूट पर HRTC की घोर लापरवाही: पंचायत के प्रस्ताव के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहीं नीली खटारा बसें - पढ़ें पूरी खबर..

दाड़लाघाट के ग्याणा में तेंदुए का आतंक, वेल्डिंग की दुकान में काम कर रहे व्यक्ति को बनाया शिकार - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में उग्र हुआ महिलाओं का आंदोलन: KNH से गायनी वार्ड IGMC शिफ्ट करने पर भड़का रोष, सचिवालय मार्च के दौरान पुलिस से तीखी भिड़ंत! - पढ़ें पूरी खबर..

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे कुलदीप सिंह पठानियां, केप टाउन पहुंचे - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बाद बजट आवंटन में अर्की तीसरे स्थान पर: संजय अवस्थी

'जज भगवान नहीं होते, हर फैसला सही होना मुमकिन नहीं': विदाई भाषण में बोले जस्टिस संजय करोल; CJI ने की तारीफ - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू, स्पीकर कुलदीप पठानिया ने संभाला सदन का जिम्मा

पोर्टमोर स्कूल व धामी कॉलेज के विद्यार्थियों ने देखी हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही, स्पीकर से समझी संसदीय व्यवस्था - पढ़ें पूरी खबर