हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | February 26, 2026
हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?       हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल      

हिमाचल | शिमला

IGMC में ड्यूटियां छोड़कर हड़ताल पर जाने की तैयारी में सैकड़ों कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवाएं हो सकती है ठप, पढ़ें पूरी खबर..

September 09, 2023 08:35 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

IGMC में ड्यूटियां छोड़कर हड़ताल पर जाने की तैयारी में सैकड़ों कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवाएं हो सकती है ठप, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सैकड़ों कर्मचारियों ने ड्यूटियां छोड़कर हड़ताल पर जाने की तैयारी कर ली है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

कर्मचारियों ने एलान किया है कि सरकार और अस्पताल प्रबंधन ने आईजीएमसी आने-जाने के लिए बसों का प्रावधान नहीं किया तो अगले सप्ताह से मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। इसकी पूरी जिम्मेवारी सरकार और अस्पताल प्रबंधन की होगी। आईजीएमसी नर्सों की लोकल यूनिट की अध्यक्ष शीतल श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।

आईजीएमसी में कर्मचारियों के लिए चलने वाली पंद्रह साल पुरानी बसें बंद कर दी हैं। अस्पताल के सैकड़ों कर्मचारियों को इस कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। इनमें सबसे अधिक दिक्कतें सुबह और रात्रि ड्यूटी पर आने वाली स्टाफ नर्सों, प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं तथा चतुर्थ श्रेणी समेत अन्य कर्मचारियों को पेश आ रही हैं।

अस्पताल से बस स्टैंड पहुंचने के लिए दो-दो किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ता है। आईजीएमसी कर्मचारी संघ और नर्सों की लोकल यूनिट ने अस्पताल प्रबंधन को इस बारे में कई बार बताया लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। अस्पताल में अगर ऐसा होता है तो पूरे प्रदेश से उपचार करवाने आने वाले मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी।

मंत्री के आदेश पर नहीं हुआ अमल

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिंद्र सिंह मेहता और नर्सों की लोकल यूनिट की अध्यक्ष शीतल श्रीवास्तव समेत अन्य लोग कई बार स्वास्थ्य मंत्री को इस बारे अवगत करवा चुके हैं। उन्होंने उच्च अधिकारियों को इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे लेकिन अधिकारियों ने इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..