हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Tuesday | February 24, 2026
UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल       आज का राशिफल: इन राशि वालों को करियर में मिलेगी नई उड़ान, तुला और मकर के लिए धन लाभ के प्रबल योग; जानें अपनी राशि का हाल       21 फरवरी 2026 का राशिफल: कुंभ में 4 ग्रहों का संयोग और मकर में उच्च के मंगल, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत       21 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..       श्रीलंका में 'VVIP कल्चर' का अंत: सांसदों की आजीवन पेंशन खत्म, पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं पर भी चली कैंची - क्या भारत मे भी ऐसा होना चाहिए ? - पढ़ें पूरी खबर       'मुफ्त में सब मिलेगा तो काम कौन करेगा?' फ्री की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को कड़ी फटकार - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल (20 फरवरी 2026): ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत, जानें किन राशियों पर बरसेगी आज विशेष कृपा      

हिमाचल | शिमला

शिमला और कुल्लू में अमृत मिशन के प्रभावशीलता पर शोध करेंगे HPU के प्रोफेसर नितिन व्यास, ICSSR से मिला 13 लाख का प्रोजेक्ट, पढ़ें पूरी खबर

September 17, 2023 08:53 PM
प्रोफ़ेसर नितिन व्यास

एचपीयू के प्रोफ़ेसर नितिन व्यास करेंगे शिमला और कुल्लू में अमृत मिशन के प्रभावशीलता पर शोध, आईसीएसएसआर से मिला 13 लाख का प्रोजेक्ट, छह महीनें में पूरी करना है प्रोजेक्ट शोध, पेय जल सुविधाएं, रेन हार्वेस्टिंग, ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम के साथ आधारभूत ढाँचे पर तैयार करेंगे रिपोर्ट, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) को भारतीय सामाजिक विज्ञान शोध परिषद के द्वारा केंद्र सरकार की अमृत योजना के प्रभावों और परिणामों की समीक्षा करने के लिए एक परियोजना दी गई है। यह परियोजना अल्पकालिक अनुभवजन्य अनुसंधान 2023-24 के लिए विशेष कॉल के तहत प्रदान की गई है।

इस परियोजना का शीर्षक "अमृत पहल: हिमाचल प्रदेश के चयनित क्षेत्रों में कार्यान्वयन और परिणामों की एक व्यापक समीक्षा" है। इसके लिए 13 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति कि गई है। एचपीयू के चार प्राध्यापक इस परियोजना पर शोध करेंगे। अमृत मिशन के तहत भारत सरकार द्वारा देश के 500 शहरों को विभिन्न मानकों पर चुना गया था, जिसमें हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुल्लू ज़िला भी शामिल हैं।

परियोजना निदेशक प्रोफ़ेसर नितिन व्यास ने बताया कि अमृत मिशन के क्रियान्वयन और प्रभावशीलता का अध्ययन करना ही इस परियोजना के प्रमुख उद्देश्य है। प्रोफ़ेसर नितिन व्यास और डॉ प्रीति नागल ने बताया कि शोध के द्वारा शिमला और कुल्लू में पर्याप्त पेयजल और भूजल पुनर्भरण सुनिश्चित, जल आपूर्ति के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं का आँकलन किया जाएगा।

शिमला और कुल्लू में नेटवर्क युक्त भूमिगत सीवरेज व्यवस्था का मूल्यांकन कर मौजूदा प्रणाली, अपशिष्ट जल प्रबंधन के लिए रीसाइक्लिंग व्यवस्थाओं का आँकलन किया जाएगा। शिमला और कुल्लू में बारिश के जल निकासी प्रणाली का आकलन करने के साथ शहरी बाढ़ को कम करने और बारिश के जल निकासी के प्रबंधन में अमृत मिशन प्रभावशीलता का विश्लेषण भी किया जाएगा।

परियोजना में सहयोगी डॉ जोगिंदर सकलानी और डॉ अंकुश भारद्वाज तथा डॉ प्रीति नागल ने बताया कि इसके अलावा कुल्लू और शिमला की शहरी परिवहन प्रणाली की जांच की जाएगी जिसमें बहु-स्तरीय पार्किंग, फुटपाथ, फुटओवर ब्रिज और गैर-मोटर चालित परिवहन विकल्पों के प्रावधान शामिल हैं।

पर्यावरणीय स्थिरता और सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नीतियों और प्रथाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए, दोनों शहरों में हरित पहल के विकास का मूल्यांकन भी किया जाएगा। डॉ प्रीति नागल ने कहा कि इन पहलुओं का अध्ययन करके हिमाचल प्रदेश में अमृत मिशन के कार्यान्वयन की व्यापक समझ प्रदान करना, प्रमुख शहरी बुनियादी ढांचे और स्थिरता चुनौतियों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी जिससे भविष्य में बेहतर नीतियां बनाई जा सकें।

टीम में परियोजना निदेशक और समन्वयक के रूप में इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज के प्रोफेसर नितिन व्यास, आईसीडीईओएल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जोगिंदर सकलानी, इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंकुश भारद्वाज और वोकेशनल स्टडीज इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति आर नागल शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..