हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | February 26, 2026
हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?       हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल      

हिमाचल | हमीरपुर

NIT हमीरपुर में 22 साल के स्टूडेंट की हेरोइन की ओवरडोज से मौत, सप्लायर गिरफ्तार, एनआईटी के ही 2 छात्रों पर भी मामला दर्ज..

October 24, 2023 09:52 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

हमीरपुर: NIT हमीरपुर में प्रथम वर्ष के छात्र की हेरोइन की ओवरडोज मौत हो गई है. छात्र की पहचान बिलासपुर जिले के पंजगांई निवासी सुजल शर्मा के रूप में हुई है. स्टूडेंट की उम्र महज 22 साल थी, जोकि एनआईटी हमीरपुर के धौलाधार हॉस्टल में अपने कमरे में मृत मिला है. इस मामले में स्टूडेंट को हेरोइन सप्लाई करने वाले एक आरोपी को हमीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी से हमीरपुर पुलिस ने हेरोइन भी बरामद की है.

बीटेक के दो स्टूडेंट समेत चार गिरफ्तार: पुलिस टीम ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें एनआईटी हमीरपुर के दो स्टूडेंट भी शामिल हैं. मामला सामने आने के बाद मृतक युवक की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने एनआईटी हमीरपुर से कुछ ही दूरी पर कोट नामक स्थान पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यहां गाड़ी में दो लड़के बैठे हुए पाए गए. जिनकी पहचान रजत उर्फ गिफ्टी निवासी रोपा ख्याह तहसील व जिला हमीरपुर तथा इशांत राणा निवासी अणु कलां मकान 118 वार्ड दो तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई. इनके कब्जे से 06.98 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. रजत उर्फ गिफ्टी हेरोइन (चिट्टा) का मुख्य आपूर्तिकर्ता है. इसके अतिरिक्त इस अभियोग में आरोपी वर्णित वर्मा निवासी गांव घुमान तहसील कुमारसेन जिला शिमला प्रशिक्षु बीटेक तृतीय वर्ष और आरोपी वरुण शर्मा निवासी गांव गताधार सांगण तहसील संगड़ाह जिला सिरमौर प्रशिक्षु बीटेक तृतीय वर्ष को भी इस अभियोग में गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के मुताबिक धौलाधार हॉस्टल के रूम नंबर 211 में सोमवार सुबह एक छात्र हॉस्टल के कमरे में मृत अवस्था में मिला. मृतक युवक की पहचान सुजल शर्मा (22) निवासी पंजगांई बिलासपुर के रूप में हुई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंची. मामले में मौके से पुलिस ने ड्रग ओवरडोज से जुड़े हुए सबूत बरामद किए हैं. जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर सबूत जुटाए हैं.

मृतक स्टूडेंट के परिजन सूचना मिलने के बाद एनआईटी में पहुंचे. मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है. SP हमीरपुर आकृति शर्मा का कहना है कि मामले में प्रारंभिक जांच के मुताबिक ड्रग ओवरडोज से छात्र की मौत होना प्रतीत हो रही है. मामले में आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज किया गया है तथा एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी से हेरोइन भी बरामद की गई है.

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..