हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 21, 2026
शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..       श्रीलंका में 'VVIP कल्चर' का अंत: सांसदों की आजीवन पेंशन खत्म, पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं पर भी चली कैंची - क्या भारत मे भी ऐसा होना चाहिए ? - पढ़ें पूरी खबर       'मुफ्त में सब मिलेगा तो काम कौन करेगा?' फ्री की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को कड़ी फटकार - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल (20 फरवरी 2026): ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत, जानें किन राशियों पर बरसेगी आज विशेष कृपा       SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..       अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..       चंडीगढ़ के सेक्टर 23-डी में 22 फरवरी से शुरू होगा 57वां भव्य मूर्ति स्थापना समारोह; श्रीमद् भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन ! - कथा श्रवण करने आएं और बनें पुण्य के भागी!       हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.       आज का राशिफल: 19 फरवरी 2026; जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए आज का दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी      

हिमाचल

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक कल, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की इन गारंटियों पर लग सकती है मुहर, लिए जाएंगे कई अहम फैसले, पढ़ें पूरी खबर

January 31, 2024 08:35 AM
File Photo

हिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में एक फरवरी को मंत्रिमंडल की प्रस्तावित बैठक में विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल की तरफ से दिए जाने वाले अभिभाषण को मंजूरी मिल सकती है। विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत चौदह फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हो रही है। बैठक में जेओए आईटी परीक्षा परिणाम घोषित करने का विषय भी चर्चा के लिए आ सकता है।

शिमला: (हिमदर्शन समाचार); मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में एक फरवरी को मंत्रिमंडल की प्रस्तावित बैठक में विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल की तरफ से दिए जाने वाले अभिभाषण को मंजूरी मिल सकती है। इस अभिभाषण में वर्तमान सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा होगा। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की तरफ से तय की गई दिशा की झलक भी देखने को मिल सकती है।

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत चौदह फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हो रही है। बैठक में जेओए आईटी परीक्षा परिणाम घोषित करने का विषय भी चर्चा के लिए आ सकता है।

मुख्यमंत्री ने इस विषय में पहले कहा था कि इस विषय को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा विधि विशेषज्ञों से चर्चा के बाद दोबारा से मंत्रिमंडल में लाया जा सकता है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपनी उन गारंटियों पर मुहर लगा सकती है जो कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की जनता से की है जिनमे युवाओं को रोजगार देना तथा हर महिला को 1500 रुपये प्रतिमाह देना प्रमुख गारंटियों में से है।

मंत्रिमंडल से इसकी मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया को लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले शुरू किया जा सकता है, ताकि आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न हो। इसी तरह गेस्ट टीचर रखने के मामले में शिक्षकों एवं बेरोजगार युवाओं की तरफ से विरोध दर्ज करवाए जाने के बाद इस विषय को भी दोबारा से चर्चा के लिए लाया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..