Wednesday | October 14, 2026
IAS अफसरों के लिए नया फरमान: अब केवल फाइलों से नहीं, गीता के उपदेश और AI की परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी पदोन्नति       विमल नेगी मौत मामला: CBI की जांच तेज, शिमला में पुलिस अफसर से घंटों पूछताछ; जानें मामले के अहम पहलू - पढ़ें पूरी खबर..       क्या हिमाचल में बनेंगे नए जिले? राज्य सरकार ने बड़े बदलावों का खाका तैयार करने के लिए बनाई 4 सदस्यीय कमेटी - पढ़ें पूरी खबर       शिमला में तहबाजारियों का हल्ला बोल: नगर निगम पर रोजी-रोटी छीनने का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के टुटू में रामलीला मंच पर डांस को लेकर विवाद, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उठे सवाल- पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 14 अक्टूबर: धन, स्वास्थ्य और प्यार के मामले में आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत ? - पढ़ें 12 राशियों की भविष्यवाणी       आज का पंचांग 14 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"       आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी       आज का पंचांग 13 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग      

हिमाचल

धर्मशाला क्रिकेट मैदान में भारत की पहली हाईब्रिड पिच स्थापित, पढ़ें पूरी खबर.

May 07, 2024 07:17 AM

कांगड़ा: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत की पहली हाईब्रिड पिच स्थापित की है। भारत की पहली एस.आई.एस. ग्रास हाईब्रिड पिच का अनावरण सोमवार को आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल और इंगलैंड के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर एवं एसआईएस के अंतर्राष्ट्रीय निदेशक पाल टेलर ने किया।

इस अवसर पर अरुण धूमल ने कहा कि बीसीसीआई हर साल करीब अढ़ाई हजार मैच करवा रही है, लेकिन हम भी सिर्फ मुख्य विकेट पर ही ध्यान दे पाते हैं और अभ्यास विकेट व आसपास की विकेट पर ध्यान नहीं दे पाते।

ऐसे में पांच प्रतिशत फाइवर का प्रयोग करके क्वॉल्टी ग्रास के साथ हाईब्रिड पिच स्थापित की गई है। जिसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। अभी क्रिकेट का प्रेशर और बढ़ेगा। महिला इवेंट भी बढ़ेंगे। उसी दिशा में एचपीसीए ने अपना यह कदम उठाया है।

प्राकृतिक घास और सिंथेटिक का है मिश्रण

उन्होंने बताया कि इसे नेचुरल घास के साथ सिंथेटिक घास को मिक्स करके तैयार किया गया है। यह भारत की पहली हाईब्रिड पिच है। धर्मशाला में बहुत अधिक बारिश होती है, ऐसे में बारिश का पिचों पर भी बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है, लेकिन एचपीसीए की ओर से अब सब एयर सिस्टम भी स्थापित किया गया है, जिससे बारिश के बाद 10 से 15 मिनट में सुखाने की क्षमता भी है।

जानें कैसे तैयार की जाती है हाईब्रिड पिच

यूनिवर्सल मशीन की सहायता से क्रिकेट स्टेडियमों और पिचों के अंदर प्राकृतिक टर्फ के साथ थोड़ी मात्रा में पॉलिमर फाइबर इंजेक्ट करता है। प्राकृतिक ग्रास के साथ पांच प्रतिशत पॉलिमर फाइबर का उपयोग किया जाता है। मैदान में मुख्य पिच के साथ की पिच के सवेंदनशील एरिया में आर्टिफिशियल ग्रास को लगाया जाता है। इस तरह से तैयार पिच पर समान्य पिचों की ही तरह उछाल रहती है।

धर्मशाला में उपयोग की गई यूनिवर्सल मशीन को पहली बार 2017 में एसआईएस ग्रास द्वारा विकसित किया गया था। भारत में पहली बार हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पिचें स्थापित की गई हैं। अभ्यास नेट प्रेक्टिस एरिया में भी तीन पिचों को हाईब्रिड तकनीक से तैयार किया गया है। इंग्लैंड सहित कई देशों में भी हाईब्रिड पिचों को बनाया जा चुका है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

IAS अफसरों के लिए नया फरमान: अब केवल फाइलों से नहीं, गीता के उपदेश और AI की परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी पदोन्नति

विमल नेगी मौत मामला: CBI की जांच तेज, शिमला में पुलिस अफसर से घंटों पूछताछ; जानें मामले के अहम पहलू - पढ़ें पूरी खबर..

क्या हिमाचल में बनेंगे नए जिले? राज्य सरकार ने बड़े बदलावों का खाका तैयार करने के लिए बनाई 4 सदस्यीय कमेटी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में तहबाजारियों का हल्ला बोल: नगर निगम पर रोजी-रोटी छीनने का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के टुटू में रामलीला मंच पर डांस को लेकर विवाद, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उठे सवाल- पढ़ें पूरी खबर..

जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"

"EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..

रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण

हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग

नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी