शिमला: पूर्व एसपी संजीव गांधी के खिलाफ दर्ज FIR मामले में जांच तेज, एएसपी मेहर पंवर बोलीं- 'दस्तावेजों का हो रहा विश्लेषण'       शिमला में नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार: शोघी में 257 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का तस्कर गिरफ्तार, इस साल 30 करोड़ का नशा जब्त       यूपी और बिहार में विधान परिषद (MLC) चुनावों की मतगणना जारी: सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी दलों (सपा-राजद) की प्रतिष्ठा दांव पर, 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए तय होगी नई सियासी दिशा       भारत की खुफिया एजेंसियों को मिली बड़ी कामयाबी: टारगेट किलिंग और खौफ का पर्याय बना मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल बाठ कनाडा में गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पण की कानूनी तैयारी तेज       समंदर में दुश्मनों के पसीने छुड़ाने आ गई भारत की पहली स्वदेशी 'ड्रोन बोट', बिना नाविक के मीलों दूर से कंट्रोल होने वाले इस हथियार से देश की नौसैन्य ताकत में हुआ ऐतिहासिक इजाफा       सरहदों पर बढ़ेगी भारतीय सेना की अजेय ताकत: चीन-पाक की चुनौतियों के बीच रक्षा खरीद परिषद ने 2.12 लाख करोड़ रुपये के अत्याधुनिक स्वदेशी हथियारों, रडार और मिसाइलों को दी बड़ी मंजूरी       दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, पेरोल बढ़ाने की याचिका खारिज कर तुरंत वापस जेल लौटने का दिया सख्त आदेश       हमास-हिज्बुल्लाह युद्ध और ईरान से जारी भारी तनाव के बीच इजरायल में नई सरकार के लिए वोटिंग शुरू: दांव पर लगी प्रधानमंत्री नेतन्याहू की सत्ता और साख, नतीजों पर टिकी दुनिया की नजरें       हिमाचल के नाहन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद भारी तनाव, पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात और BNSS की धारा 163 लागू       हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से तपोवन में, अधिसूचना जारी - पढ़े पूरी खबर      

हिमाचल

हिमाचल में आज आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट : HPSEB ने 10.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस; 95 ​​​​​​​हजार स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा..

May 07, 2024 08:02 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

शिमला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPSEB) धर्मशाला आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट 10.30 बजे घोषित करेगा। बोर्ड द्वारा ली गई परीक्षा लगभग 95 हजार छात्र छात्राओं ने दी है। यह परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च तक प्रदेशभर में बनाए गए 2258 परीक्षा केंद्रों में ली गई थी।

शिक्षा बोर्ड की माने तो मूल्यांकन कार्य पूरा कर दिया गया है। आज रिजल्ट का ऐलान बाकी है। बोर्ड के अधिकारी 10:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इसके बाद छात्रों की सालभर की मेहनत का नतीजा सबके सामने आ जाएगा।

2023 में 89.7% रहा था रिजल्ट

HPSEB के सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि साल 2023 में 10वीं कक्षा का रिजल्ट 89.7% रहा था। बीते साल 91440 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी और और 81732 छात्रों ने इसे उत्तीर्ण किया था। वहीं 7534 बच्चे फेल हुए थे।

रिकॉर्ड समय में रिजल्ट निकालने की तैयारी

इससे पहले शिक्षा बोर्ड ने बीते सप्ताह ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट भी रिकॉर्ड समय में घोषित किया था। अब 10वीं का रिजल्ट भी रिकॉर्ड समय में निकालने की तैयारी है। इससे बच्चे अगली कक्षा में समय पर दाखिला लेकर पढ़ाई शुरू कर सकेंगे।

कई बदलाव किए, इसलिए जल्दी रिजल्ट संभवः शर्मा

विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड प्रबंधन ने तकनीक में कई बदलाव किए है, जिसकी बदौलत समय पर रिजल्ट निकालने की तैयारी है। इसके लिए मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। इनमें ड्यूटी देने वाले टीचरों संख्या में भी इजाफा किया गया है।

वहीं मूल्यांकन केंद्रों पर ही आंसर शीट के अंकों को ऑनलाइन फीड करने की व्यवस्था की गई है। इससे रिजल्ट जल्दी निकालना संभव हो पाया है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला: पूर्व एसपी संजीव गांधी के खिलाफ दर्ज FIR मामले में जांच तेज, एएसपी मेहर पंवर बोलीं- 'दस्तावेजों का हो रहा विश्लेषण'

शिमला में नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार: शोघी में 257 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का तस्कर गिरफ्तार, इस साल 30 करोड़ का नशा जब्त

समंदर में दुश्मनों के पसीने छुड़ाने आ गई भारत की पहली स्वदेशी 'ड्रोन बोट', बिना नाविक के मीलों दूर से कंट्रोल होने वाले इस हथियार से देश की नौसैन्य ताकत में हुआ ऐतिहासिक इजाफा

हिमाचल के नाहन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद भारी तनाव, पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात और BNSS की धारा 163 लागू

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से तपोवन में, अधिसूचना जारी - पढ़े पूरी खबर

शिमला में सड़क हादसा: ओल्ड बैरियर के पास आपस में भिड़ीं 4 गाड़ियां, पुलिस ने क्रेन से गाड़ियां हटाकर खुलवाया रास्ता - पढ़ें पूरी खबर..

12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में हिमाचल की गूंज: 'संवाद, सहयोग और साझा जिम्मेदारी से तय होगा जनकेंद्रित विकास का मार्ग' - पढ़ें पूरी खबर.

सामरिक दृष्टि से अहम द्रमण-पांगी मार्ग को मिले नेशनल हाईवे का दर्जा: कुलदीप पठानिया ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

आज का राशिफल: 26 अक्टूबर 2026 - जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

HRTC पैंशनर्स का अल्टीमेटम: एक साल से रुकी है पैंशन, मांगें न मानीं तो दिवाली पर करेंगे मुख्यालय का घेराव