हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Tuesday | February 24, 2026
आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल       आज का राशिफल: इन राशि वालों को करियर में मिलेगी नई उड़ान, तुला और मकर के लिए धन लाभ के प्रबल योग; जानें अपनी राशि का हाल       21 फरवरी 2026 का राशिफल: कुंभ में 4 ग्रहों का संयोग और मकर में उच्च के मंगल, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत       21 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..       श्रीलंका में 'VVIP कल्चर' का अंत: सांसदों की आजीवन पेंशन खत्म, पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं पर भी चली कैंची - क्या भारत मे भी ऐसा होना चाहिए ? - पढ़ें पूरी खबर       'मुफ्त में सब मिलेगा तो काम कौन करेगा?' फ्री की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को कड़ी फटकार - पढ़ें पूरी खबर      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल में चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, 400 अर्धसैनिक बलों के जवानों के जिम्मे होगी सुरक्षा, प्‍लान तैयार, पढ़ें पूरी खबर..

May 13, 2024 06:52 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया (Demo Pic)

शिमला: लोकसभा चुनावों के दौरान शिमला में अर्धसैनिक बलों के 400 जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। अर्धसैनिक बलों की चार कंपनियां शिमला जिला को मिलेगी। प्रत्येक कंपनी में 100 से ज्यादा जवान होंगे। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरे जिले में 400 से ज्यादा अर्धसैनिक बलों के जवानों का पहरा रहेगा। इसके अलावा पुलिस के जवान भी सुरक्षा में तैनात होंगे।

अर्धसैनिक बल के जवान पुलिस की ओर से तैयार फोर्स डिप्लायमेंट प्लान के हिसाब से संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। शिमला पुलिस ने लोकसभा चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स डिप्लायमेंट प्लान तैयार कर दिया है। अर्धसैनिक बल के जवान आ जाने के बाद प्लान के हिसाब से बल की तैनाती की जाएगी।

बताया जा रहा है कि 25 मई तक शिमला जिला को अर्धसैनिक बलों की 4 कंपनियां मिल जाएगी। इसके बाद जिला में लोकसभा चुनावों के लिए पहरा कड़ा हो जाएगा। 1 जनवरी को शिमला में शिमला संसदीय सीट के लिए मतदान होना है। ऐसे में मतदान से पहले पहले ही संवेदनशील और अतिसंवदेन शील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर लिया जाएगा, ताकि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो सके।

हिमाचल में लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया जारी है। इसी के तहत शिमला संसदीय सीट के लिए भी शिमला जिला में नामांकन भरने की प्रक्रिया जारी है। 14 मई को नामांकन भरने की आखिरी तिथि है।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी सरगर्मियां जोरो पर होंगी। सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए मतदान में उतरेंगे। ऐसे में चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी प्रकार के भ्रष्ट आचरण को रोकने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ साथ पुलिस के जवान फील्ड में तैनात रहेंगे।

लोकसभा चुनावों के लिए मतदान से पूर्व ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। मतदान के दिन यह मशीने मतदान केंद्रों में पहुंचेगी। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद इन्हें फिर से स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।

4 जून को मतगणना होनी है। ऐसे में स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र के चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस के जवान और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे, ताकि ईवीएम मशीनों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हो।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..