Wednesday | September 23, 2026
आज का राशिफल: 21 सितंबर 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?       हिमाचल: भारत-चीन सीमा पर सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, एक मजदूर की मौत, एक घायल, सेना कर रही जांच - पढ़ें पूरी खबर..       विकास की कीमत या लापरवाही का नतीजा: शिमला में टनल निर्माण से दरके आशियाने, जन-आक्रोश के बाद प्रशासन ने लगाई रोक - पढ़ें पूरी खबर..       रविवार का राशिफल : 20 सितम्बर 2026; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्यदेव जी, मिलेगा किस्मत का साथ, जानें मेष से मीन तक का राशिफल       शनिवार का राशिफल: 19 सितम्बर 2026; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       ​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..       बड़ोग-कुमारहट्टी में बाहरी बिल्डरों की मनमानी पर हाई कोर्ट का कड़ा एक्शन, CBI जांच की चेतावनी       आज का राशिफल: 18 सितम्बर 2026; जानें मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन!       चेक बाउंस केस: आधा पैसा लेकर भी पूरे अमाउंट का चेक लगाया तो खैर नहीं! हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला       केप टाउन में पठानियां ने उठाया ‘पोस्ट-लेजिस्लेटिव स्क्रूटिनी’ का मुद्दा, जनता से मजबूत संवाद पर दिया जोर - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | सोलन

अंबुजा कंपनी ने 16 टायर वाले ट्रकों का मालभाड़ा 1 रुपये घटाया, साथ में दिया ये तुगलकी फ़रमान, पढ़ें पूरी ख़बर..

May 15, 2024 09:44 AM
Om Prakash Thakur

दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटर एक बार फिर से लामबंद होने को मजबूर हो सकते है। या यूं कहें कि अंबुजा सीमेंट कंपनी और ट्रक ऑपरेटर का विवाद एक बार फिर से गहरा सकता है। इससे पहले हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान भी अंबुजा ने ट्रक और ट्रालों की माल ढुलाई की दरों में कमी की थी, यह कटौती दाड़लाघाट अम्बुजा सीमेंट उद्योग के इतिहास में पहली बार हुई थी। जिस कारण दाड़लाघाट में 73 दिनों की ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल हुई। जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता व सरकार को भुगतना पड़ा था। 


अडानी समूह की ओर से किराया कम करवाने के प्रस्ताव को ट्राला चालकों ने दो टूक इनकार कर दिया है। प्रस्ताव के मुताबिक 16 टायर वाले ट्रक का किराया ₹1 प्रति किलोमीटर कम किया जाएगा जो कि ₹9.30 पैसे से घटकर ₹8.30 होगा। जिसको लेकर 16 टायर ट्राला ऑपरेटरों ने रोष जाहिर करते हुए लोकसभा के चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है।

चुनावों के समय ही सीमेंट मालभाड़े की दरों में क्यों होती है कटौती और क्यों महंगा होता है सीमेंट ? पढ़ें पूरी खबर..

सोलन : (दाड़लाघाट); अंबुजा सीमेंट कंपनी और ट्रक ऑपरेटरों का विवाद फिर से गहरा सकता है। कंपनी ने सिंगल एक्सल वाहनों के लिए दरें तय कर दी हैं। 16 टायर वाले ट्रकों के किराये में प्रति किलोमीटर एक रुपये कम करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया है। कंपनी ने ट्रक ऑपरेटरों को मेल कर यह जानकारी दी है। कंपनी की ओर जारी फरमान में यह भी कहा गया है कि अगर कंपनी द्वारा निर्धारित किया गया रेट ट्रक ऑपरेट्र्स को मान्य नहीं है, तो कंपनी की ओर से 16 पहिया वाले ट्रक को चलाने के लिए मान्यता नहीं दी जाएगी। वहीं 16 टायर ट्राला (ट्रक) मालिकों ने इस निर्णय को मानने के लिए इन्कार कर दिया है। 

कंपनी की ओर जारी फरमान में यह भी कहा गया है कि अगर कंपनी द्वारा निर्धारित किया गया रेट ट्रक ऑपरेट्र्स को मान्य नहीं है, तो कंपनी की ओर से 16 पहिया वाले ट्रक को चलाने के लिए मान्यता नहीं दी जाएगी।

कंपनी के प्रस्ताव के मुताबिक 16 टायर वाले ट्रकों का किराया एक रुपये प्रति किलोमीटर कम किया जाएगा जोकि 9.30 से घटकर 8.30 रुपये हो जाएगा। कंपनी की ओर जारी फरमान में यह भी कहा गया है कि अगर निर्धारित रेट ट्रक ऑपरेटर्स को मान्य नहीं है तो 16 पहिया वाले ट्रकों को चलाने के लिए मान्यता नहीं दी जाएगी।

ट्रक ऑपरेटर मदन सिंह ठाकुर, संजय, अनूप, ललित, देवी चंद, पार्वती, केशव सहित अन्य ट्रक ट्राला मालिकों का कहना है कि छोटे-2 ट्रकों को तो किराया ठीक मिल रहा है, जबकि 16 टायर वाले ट्रकों को मालभाड़ा कम करने की बात की जा रही है। इसकी वजह से फिलहाल 11 मई से ऐसे ट्रकों की एंट्री बंद कर दी गई है।

ऑपरेटर्स का कहना है कि मालभाड़ा कम करने को लेकर परस्पर किसी तरह का एमओयू हस्ताक्षर नहीं हुआ है। कंपनी ने ईमेल में महंगे ट्रकों का मालभाड़ा ज्यादा होने का उल्लेख किया है। 16 चक्का ट्रक ऑपरेटरों ने एकमत होकर कहा कि वह अम्बुजा के तुगलकी फरमान के आगे नहीं झुकेंगे तथा अम्बुजा के इस तानाशाही रवैये पर रोष जाहिर करते हुए लोकसभा के चुनाव का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे।

 

....

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल हाईकोर्ट का सख्त संदेश: सच्ची रिपोर्टिंग पर FIR 'कानून का दुरुपयोग', पत्रकार पर दर्ज मानहानि केस रद्द; क्या अब खत्म होगा पत्रकारों को डराने का खेल? पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी को भी मिलेगा फैमिली पेंशन का हक - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में मासूम पर कुत्तों का हमला, महापौर कार्यालय के बाहर फूटा जनाक्रोश; गदर फ्रंट बोला - ‘आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए’ - पढ़ें पूरी खबर..

आज का राशिफल: 21 सितंबर 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

हिमाचल: भारत-चीन सीमा पर सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, एक मजदूर की मौत, एक घायल, सेना कर रही जांच - पढ़ें पूरी खबर..

विकास की कीमत या लापरवाही का नतीजा: शिमला में टनल निर्माण से दरके आशियाने, जन-आक्रोश के बाद प्रशासन ने लगाई रोक - पढ़ें पूरी खबर..

रविवार का राशिफल : 20 सितम्बर 2026; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्यदेव जी, मिलेगा किस्मत का साथ, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

बड़ोग-कुमारहट्टी में बाहरी बिल्डरों की मनमानी पर हाई कोर्ट का कड़ा एक्शन, CBI जांच की चेतावनी

चेक बाउंस केस: आधा पैसा लेकर भी पूरे अमाउंट का चेक लगाया तो खैर नहीं! हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

शिमला-शीलघाट रूट पर HRTC की घोर लापरवाही: पंचायत के प्रस्ताव के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहीं नीली खटारा बसें - पढ़ें पूरी खबर..