चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर       जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..       आज का राशिफल, 28 फरवरी 2026: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आपका दिन!       हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर       ​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (27 फरवरी 2026): लक्ष्मी योग और ग्रहों की चाल से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल       हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'       आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?      

हिमाचल

हिमाचल की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों के लिए मतगणना कल, दोपहर बाद साफ होगी नतीजों की स्थिति, पढ़ें पूरी खबर

June 03, 2024 03:54 PM

शिमला : (HD News); हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा और छ: विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद कल यानी चार जून को मतगणना होना है। हिमाचल प्रदेश में मतगणना के लिए 31 मतगणना केंद्रों बनाए गए हैं। यहां सुबह आठ बजे से वोटो की गिनती शुरू होगी। दोपहर के बाद हिमाचल प्रदेश के चारों लोकसभा सीटों के नतीजों को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी।

हिमाचल प्रदेश में 71 प्रतिशत हुआ था मतदान

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला में 71 प्रतिशत मतदान हुए। निर्वाचन विभाग की ओर से मत प्रतिशतता बढ़ाने के हरसंभव प्रयास किए गए। छह विधानसभा उपचुनावों में सबसे अधिक मतदान ऊना जिला के तहत आने वाले कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र में 76 प्रतिशत हुआ।

RO ने कहा - 8 से 15 राउंड टेबल लगाए

डीसी शिमला एवं आरओ अनुपम कश्यप और डीसी कांगड़ा एवं आरओ हेमराज बैरवा ने बताया कि वोटों की गिनती के लिए प्रत्येक विधानसभा के काउंटिंग सेंटर में कम से कम 8 राउंड टेबल और अधिकतम 15 टेबल लगाए गए हैं। ऐसे में जहां ज्यादा राउंड टेबल लगे है, वहां पर जल्दी रिजल्ट आ जाएगा। सभी 68 विधानसभा में पड़े मतों की गिनती अलग- अलग लोकेशन पर की जाएगी।

ऐसे तय होते राउंड

लोकसभा चुनाव में मतगणना राउंड में होती है। मानो किसी विधानसभा में 200 पोलिंग बूथ में चुनाव करवाए गए है और उस विधानसभा में 10 राउंड टेबल लगाए गए है तो प्रत्येक राउंड में उस विधानसभा में 20 ईवीएम की एक साथ गणना होगी। उस लिहाज से काउंटिंग के लिए स्टाफ तैनात किया जाता है। किसी भी काउंटिंग सेंटर पर राउंड टेबल वहां पर उपलब्ध जगह के हिसाब से होते है। जगह ज्यादा हो तो 13 से 15 राउंड टेबल लगाए जा सकते है।

9 बजे से रुझान आने शुरू होंगे

सर्विस और पोस्टल बैलेट की गणना सबसे पहले की जाएगी। इसकी काउंटिंग पूरी होते ही सुबह 9 बजे से रुझान आने शुरू होंगे। इसके बाद EVM में पड़े मतों की काउंटिंग शुरू होगी। पोस्टल बैलेट की गणना का काम चारों संसदीय क्षेत्रों में रिटर्निंग ऑफिसर (RO) के टेबल पर होगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर

जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर

हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..