UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल       आज का राशिफल: इन राशि वालों को करियर में मिलेगी नई उड़ान, तुला और मकर के लिए धन लाभ के प्रबल योग; जानें अपनी राशि का हाल       21 फरवरी 2026 का राशिफल: कुंभ में 4 ग्रहों का संयोग और मकर में उच्च के मंगल, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत       21 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..       श्रीलंका में 'VVIP कल्चर' का अंत: सांसदों की आजीवन पेंशन खत्म, पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं पर भी चली कैंची - क्या भारत मे भी ऐसा होना चाहिए ? - पढ़ें पूरी खबर       'मुफ्त में सब मिलेगा तो काम कौन करेगा?' फ्री की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को कड़ी फटकार - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल (20 फरवरी 2026): ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत, जानें किन राशियों पर बरसेगी आज विशेष कृपा      

हिमाचल

भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश में जीत की हैट्रिक, उपचुनाव में सुक्खू सरकार की नैया पार, सुक्खू सरकार की स्थिरता और सुरक्षा बढ़ी, पढ़ें पूरी खबर..

June 04, 2024 04:51 PM

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की छह सीटों के लिए मतगणना हुई। जिसकी परिणाम आ चुका है। चार सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है और दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली। पढ़ें विस्तार से..

शिमला: हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हुई है। मंडी से कंगना रनौत, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, शिमला से सुरेश कश्यप और कांगड़ा से राजीव भारद्वाज ने जीत हासिल कर ली है। इस तरह भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगा ली। इससे पहले साल 2014 और साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने सभी चार लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी।

उपचुनाव में बीजेपी की हार

विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश के छह विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुए। इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ दो ही सीट पर जीत मिली। धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा और बड़सर से भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल ने जीत हासिल की। कांग्रेस पार्टी को कुटलैहड़ से विवेक शर्मा, सुजानपुर से रणजीत सिंह राणा, लाहौल स्पीति से अनुराधा राणा, और गगरेट से राकेश कालिया के रूप में नए विधायक मिले हैं।

हिमाचल प्रदेश में छह सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम

कांग्रेस- 04 और BJP- 02

हिमाचल विधानसभा में कुल सदस्य- 68

हिमाचल विधानसभा का मौजूदा स्वरूप- 65 सदस्य

कांग्रेस 38, बीजेपी 27 और निर्दलीय- 00

छह महीने में होने हैं उपचुनाव

आने वाले छह महीने में हरियाणा विधानसभा के चुनाव के साथ हिमाचल की तीन सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। हिमाचल प्रदेश में नालागढ़, देहरा और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं। तीनों निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे 3 जून को स्वीकार हो चुके हैं।

शिमला संसदीय क्षेत्र और मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस ने दो सिटिंग विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा था। अगर दोनों प्रत्याशियों की जीत होती, तो कसौली और शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होता लेकिन, अब सिर्फ तीन ही विधानसभा क्षेत्र मेंउपचुनाव होगा।

सुक्खू सरकार की स्थिरता और सुरक्षा बढ़ी

हिमाचल प्रदेश में भले ही लोकसभा चुनाव के परिणाम में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा हो, लेकिन राज्य में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चार सीट पर जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की स्थिरता और सुरक्षा बढ़ गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ रैलियां की और इसका असर चुनाव के परिणाम में भी नजर आया है। इसके अलावा विधानसभा उपचुनाव के परिणाम इस तरफ भी इशारा कर रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने दल बदल की राजनीति को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..