हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 25, 2026
आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल       आज का राशिफल: इन राशि वालों को करियर में मिलेगी नई उड़ान, तुला और मकर के लिए धन लाभ के प्रबल योग; जानें अपनी राशि का हाल       21 फरवरी 2026 का राशिफल: कुंभ में 4 ग्रहों का संयोग और मकर में उच्च के मंगल, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत       21 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय      

हिमाचल | शिमला

शिमला में पानी की कमी से लोग बेहाल, आधीरात को छोड़ा जा रहा पानी, लोगों की नींद खराब, पढ़ें पूरी खबर..

June 18, 2024 09:12 AM
Om Prakash Thakur

भीषण गर्मी के चलते शिमला शहर को पानी की सप्लाई करने वाली परियोजनाओं में पानी सूखने लगा है। इसके कारण शहर में भयानक जल संकट पैदा हो गया है। शहर में कहीं चार दिन बाद तो कहीं पांच दिन बाद भी पर्याप्त पानी नही मिल रहा है। शहर लगती पंचायतों में चौथे दिन भी पानी की आपूर्ति आधी रात को दी जा रही है। लोगों का कहना है कि कभी रात को 11:00 तो कभी 2:00 बजे पानी दिया जा रहा है। आधी रात को पानी भरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: राजधानी से लगते पंचायती क्षेत्रों में इन दिनों पीने के पानी के लिए लोग प्राकृतिक स्रोतों का रूख करने के लिए मजबूर हो गए हैं। इसकी एक ही वजह है कि पंचायती क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं मिल पाई है। जहां पानी आया भी है, वहां पर प्रेशर की कमी है। इसके चलते कई लोगों के घरों तक पानी की सप्लाई ही नहीं पहुंच पाई है। दूसरी और पेयजल सप्लाई का समय भी कम कर दिया है, जिसके चलते लोग पानी को स्टोर भी नहीं कर पा रहे हैं। आलम यह है कि पंचायती क्षेत्र के लोगों ने टैंकरों से पानी मंगवाना शुरू कर दिया है।

शिमला से लगती रज्ञान पंचायत की बात करें तो यहां पर काफी समय से लोग जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से पेयजल किल्लत को लेकर शिकायत कर रहे हैं, लेकिन यहां की पानी की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। ऐसे में अब लोगों को पीने के पानी के लिए हैंडपंप या अन्य प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।

बता दें कि भले ही बाँवड़ी व हैंड पंप का पानी शिमला के लोगों के लिए इस भीषण गर्मी में अमृत है लेकिन प्राकृतिक स्रोतों को डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के अनुसार पीने योग्य नहीं है। यह लोगों को भी पता है, लेकिन मजबूरन लोगों को पानी प्राकृतिक स्रोतों से ही लाना पड़ रहा है। यहां तक कुछ लोगों ने पानी की बोतलें खरीदना भी शुरू कर दिया है।

रज्ञान क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हर साल गर्मी में यहां पर पानी की किल्लत होती है, लेकिन चौथे या पांचवे दिन पानी की सप्लाई आ जाती थी, लेकिन इस बार पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल रही है। आधी रात को पानी की सप्लाई दी जा रही है जिससे लोगों की नींद खराब हो रही है।

राजधानी शिमला में गहराया पेयजल संकट..

जिस शिमला शहर को रोजाना 43 एमएलडी पानी की जरूरत होती है, वहां सिर्फ 31 एमएलडी तक ही पानी मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों को तीन दिन बाद भी पानी की पर्याप्त सप्लाई नही मिल रही है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शिमला में पर्यटकों की आमद बढ़ने से होटल में भी पानी की खपत बढ़ गई है।

वहीं शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान का कहना है कि लंबे वक्त से बारिश न होने की वजह से प्राकृतिक जल स्रोत सूख रहे हैं। इसकी वजह से शिमला को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर के लोगों को चौथे दिन पानी दिया जा रहा है, ताकि परेशानी को कम किया जा सके उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि गर्मी के इस मौसम में पानी का किफायत के साथ इस्तेमाल करें। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि कई स्थानों से पानी के टैंक की भी डिमांड आ रही है। जहां-जहां लोग पानी का टैंक मांग रहे हैं, उन्हें टैंक से भी पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। फिलहाल नगर निगम शिमला और शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड को बारिश का इंतजार है, ताकि जल स्तर बढ़ने से लोगों को पानी पहुंचाया जाए।

गौरतलब है कि शिमला शहर की जनता को पानी उपलब्ध करवाने के लिए छह अलग-अलग जल परियोजनाओं से पानी की सप्लाई होती है। इसमें सबसे बड़ी योजना गुम्मा जल परियोजना है. गुम्मा के अलावा गिरि, चुरट, चैड़ और कोटी-ब्रांडी से शिमला शहर तक पानी पहुंचाया जाता है. सोमवार को गुम्मा से 20.49, गिरि से 8.43, चुरट से 1.22, सेओग 0.00, चैरह 0.45 और कोटी ब्रांडी 0.95 एमएलडी पानी मिला।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..