चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर       जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..       आज का राशिफल, 28 फरवरी 2026: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आपका दिन!       हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर       ​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (27 फरवरी 2026): लक्ष्मी योग और ग्रहों की चाल से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल       हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'       आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?      

हिमाचल

आईजीएमसी-संजौली सडक़ के बीच नाले में अवैध डंपिंग, बारिश में अब नाला हो रहा ब्लॉक, बस स्टैंड को बना खतरा, पढ़ें पूरी खबर..

July 04, 2024 08:58 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

शिमला: राजधानी में जहां पिछले काफी समय से अवैध डंपिंग करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, बरसात के दौरान आईजीएमसी संजौली सडक़ पर सरेआम नाले में ही अवैध डंपिंग की जा रही है। इस डंपिंग के लिए यहां पर रेलिंग को भी हटया गया है। बता दें कि डेंटल कालेज से संजौली की और करीब 100 मीटर दूर स्मार्ट सिटी का कार्य किया जा रहा है और यहां पर ठेकेदार अपना खर्चा बचाने के चक्कर में नाले में ही मिट्टी और पत्थर डाल रहे हैं। इसके कारण आईजीएमसी के पास बना रोटरी क्लब का भवन और बस स्टैंड की ओर जाने वाला नाला ब्लॉक हो रहा है।

संजौली वार्ड की पार्षद ममता चंदेल ने इसका विरोध भी किया है और यहां पर कार्य करने वाले लोगों से बात भी की। बावजूद इसके भी यहां पर अवैध डंपिंग करने पर रोक नहीं लगाई जा रही है। बता दें कि नाला ब्लॉक हो गया है और यहां पर पानी ठहर रहा है।

ऐसे में यदि मूसलाधार बारिश होती है तो यहां पर रोटरी क्लब की सराएं सहित बस अड्डे को भी खतरा बना है। वहीं, डिप्टी मेयर उमा कौशल का कहना है कि यहां पर अवैध डंपिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक ओर हम अवैध डंपिंग को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर स्मार्ट सिटी के ठेकेदार लगातार नियमों को तोड़ रहे हैं। यह निंदनीय है।

संजौली वार्ड की पार्षद ममता चंदेल का कहना है कि ठेकेदार मनमर्जी से काम कर रहे हैं। वहीं, अब अवैध डंपिंग के चलते यहां रेलिंग भी तोड़ी गई है और लोगों की जान को भी अब खतरा पहुंचाया जा रहा है। अवैध डंपिंग से नाला ब्लॉक होगा और भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में प्रशासन से हमारा आग्रह है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संजौली आईजीएमसी सडक़ पर अवैध डंपिंग को लेकर हमारे पास कोई सूचना नहीं आई थी, लेकिन यहां पर अवैध डंपिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

भूपेंद्र अत्री, आयुक्त, नगर निगम

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर

जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर

हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..