चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर       जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..       आज का राशिफल, 28 फरवरी 2026: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आपका दिन!       हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर       ​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (27 फरवरी 2026): लक्ष्मी योग और ग्रहों की चाल से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल       हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'       आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?      

हिमाचल | शिमला

शिमला में ऑनलाइन गेम के चक्कर में बैंक मैनेजर ने डूबो दिए खाता धारकों के करोड़ों रुपये, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

July 06, 2024 07:46 AM

शिमला: राजधानी के एक निजी बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर ने ऑनलाइन गेम के चक्कर में 68 खाता धारकों के 3.80 करोड़ रुपये डूबो दिए। मैनेजर ने खाताधारकों से म्यूचल फंड में निवेश करने के नाम पर पैसे लिए थे। इसका खुलासा तब हुआ जब खाताधारकों को तीन गुना रिटर्न नहीं आया। उन्होंने मैनेजर से बात की तो रिटर्न आने की बात करता रहा। इससे खाताधारकों को ठगी का अहसास हुआ और इसकी शिकायत बैंक के बड़े अधिकारी को दी। मामले की जांच की गई तो करोड़ों की ठगी का खुलासा हुआ। यह मामला निजी बैंक की कसुम्पटी शाखा में साल 2022 का है। इसमें पहली एफआईआर 12 जनवरी 2023 में दर्ज की गई थी तथा गिरफ्तारी वीरवार शाम को हुई।

आरोपी अरविंद (32) पुत्र राम सिंह मकान नंबर-8 ब्लाक नंबर-2 सेक्टर-1 परमाणु का रहने वाला है। मैनेजर ने खाताधारकों को प्रलोभन दिया था कि इस राशि का म्यूचल फंड में निवेश करने जा रहा है। इससे तीन गुना रिटर्न मिलेगा। खाता धारक बैंक मैनेजर के झांसे में आ गए और अपने खून पसीने की कमाई मैनेजर को दे दी। खाताधारकों को इस बात की जरा भी भनक नहीं लगी कि मैनेजर ऑनलाइन गेम के चक्कर में उनके पैसे लूटा देगा। इसका खुलासा तब हुआ जब खाताधारकों को तीन गुना रिटर्न नहीं आया।

उन्होंने मैनेजर से बात की तो रिटर्न आने की बात करता था। इससे खाताधारकों को ठगी का अहसास हुआ और इसकी शिकायत बैंक के बड़े अधिकारी को दी। इसके बाद बैंक के तत्कालीन बैंक मैनेजर सुमित डोगरा ने इसकी छोटा शिमला थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में करीब 70 खाताधारकों सहित बैंक के अफसरों के बयान लेने लिए वीरवार देर शाम बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, वह पुलिस रिमांड पर चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले के हर पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

खाताधारकों का विश्वास में लेने के लिए दिए थे फर्जी बांडआरोपी साल 2016 में कसुम्पटी में एक निजी बैंक की शाखा में बतौर रिलेशनशिप मैनेजर कार्यरत था। इसका कार्य बैंक के लिए ग्राहक संबंध बनाने में मदद करना और ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप उत्पादों तथा सेवाओं के बारे में सलाह देने का था। 2023-24 में मामले की जांच की तो करोड़ों की ठगी का खुलासा हुआ। आरोपी मैनेजर ने पूछताछ में बताया कि ऑनलाइन गेम की एक ऐप में वह कई सालों से पैसे लगा रहा था। खाताधारकों को झांसा दिया कि यह राशि म्यूचल फंड में लगा रहा हूं। इस दौरान बैंक के कई खाताधारकों ने उसे 1 लाख तो कई खाताधारकों ने 40 लाख तक दिए हैं, उसने सारे पैसे गेम में लगा दिए। पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी ने खाताधारकों का विश्वास में लेने के लिए फर्जी बांड दिए थे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर

जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर

हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..