हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर       ​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (27 फरवरी 2026): लक्ष्मी योग और ग्रहों की चाल से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल       हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'       आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?       हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..      

हिमाचल | शिमला

शिमला में ड्रग्‍स ही ड्रग्‍स... 1000 ड्रग पैडलर हुए अरेस्‍ट... टूरिस्‍टों को जमकर बेचा जा रहा नशा, बाकी डिटेल जानकर चौंक जाएंगे, पढ़ें विस्तार से..

July 06, 2024 08:26 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

शिमला में ड्रग्‍स ही ड्रग्‍स... 1000 ड्रग पैडलर हुए अरेस्‍ट... टूरिस्‍टों को जमकर बेचा जा रहा नशा, बाकी डिटेल जानकर चौंक जाएंगे, पढ़ें विस्तार से..

शिमला: शिमला में नशे, ड्रग्‍स का करोबार किस कदर तेजी से बढ़ रहा है, ये चिंता पैदा कर रहा है. खुद शिमला पुलिस की कार्रवाई भी इसे बयां करती है. पुलिस एक के बाद एक नशे फैलाने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई अमल में ला रही है. शिमला पुलिस इन नशे के कारोबारियों को बख्शने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं. इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 15 महीनों में शिमला पुलिस ने एक हज़ार ड्रग पैडलर्स गिरफ्तार किए हैं और 600 के करीब मामले दर्ज कर दिए हैं.

शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला पुलिस लगातार नशे के कारोबारी पर अपना शिकंजा कसती जा रही है. शिमला पुलिस ने एक हफ्ते में 20 पैडलर्स को पकड़ा है. एक हफ्ते में शिमला पुलिस ने 6.30 किलो अफीम, 150 ग्राम चिट्टा और इसी मात्रा में चरस भी बरामद की है. शिमला पुलिस सख्त कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों के वाहन और संपत्ति को भी सीज़ कर रही है. अधिकतर मामलों में 10 से 12 लोग ही इंवॉल्व रहते हैं. इन नशा तस्करों में से 30% आरोपी दूसरे राज्यों और 70 प्रतिशत आरोपी हिमाचल से ही हैं.

वीरवार शाम को ऐसे ही एक अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ने में शिमला पुलिस ने कामयाबी हासिल की है. जिला पुलिस ने वीरवार को संजौली चौक में पंजाब के चार युवकों को 169 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. चिट्टे की कीमत पांच से छह लाख रुपये बताई जा रही है. चारों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब के युवा चिट्टे की तस्करी करके संजौली और आसपास के क्षेत्र के युवाओं को बेच रहे हैं.

उन्‍होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस की टीमों ने जगह-जगह नाकेबंदी की. इससे पहले ही आरोपी चिट्टे की नशे के आदी युवाओं को सप्लाई करते पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है. इस संबंध में ढली थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. आरोपियों की पहचान अनिल, राहुल, दीपक और कर्ण निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है.

वहीं पिछले 6 महीने का आंकड़ा देखा जाए तो शिमला पुलिस ने 30 जून तक जिले में 221 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से सबसे अधिक 171 हिमाचल से हैं. वहीं अन्य राज्यों के तस्करों में पंजाब शीर्ष पर है. इसके बाद नेपाल से ज़्यादा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए 221 लोगों में से आठ महिलाएं हैं.

उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं की तस्करी में महिलाओं की भागीदारी भी चिंता का विषय है. अन्य राज्यों के कुल 42 पेडलर्स, जिनमें से 25 पंजाब से, चार यूपी से, तीन-तीन हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड से, दो दिल्ली से और एक-एक चंडीगढ़ और बिहार से और 8 नेपाल नागरिकों को शिमला में गिरफ्तार किया गया.

इन गिरफ्तारियों के अलाव नशीली दवाओं की तस्करी में इस्तेमाल किए गए 90 वाहनों को जब्त कर लिया गया. कुल 90 वाहनों में से 11 के पास पंजाब का पंजीकरण नंबर है. इसके अलावा संपत्तियों को कुर्क करने की भी कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न अदालतों में करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की धोखाधड़ी भी शुरू कर दी गई है.

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर

हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..