हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | February 26, 2026
हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?       हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल      

हिमाचल | हमीरपुर

बिना सर्च वॉरंट घर में घुसी पुलिस, कुछ देर बाद शख्स की मौत, CM सुक्खू के गृहक्षेत्र में बवाल, जानिए क्या है पूरा मामला

July 20, 2024 04:24 PM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले (Hamirpur) में एक शख्स की मौत पर बवाल हुआ है. यहां पर पुलिस की घर पर दबिश के बाद शख्स की संदिग्ध मौत हो गई और अब मामले ने तूल पकड़ा है. गांव के लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मी के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया और साथ कार्रवाई की मांग की है. अब डीएसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं.

जानकारी के अनुसार, सीएम सुखविंदर सिंह के गृह विधानसभा नादौन का यह मामला है. यहां पर तेलकड़ गांव में शख्स की संदिग्ध मौत के विवाद ने तूल पकड़ा है. शनिवार को गुस्साए परिजन और ग्रामीण आरोपी पुलिस कर्मी के घर के बाहर पहुंचे. यहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. डीएसपी हमीरपुर मौक़े पर पहुंचकर छानबीन कर रही हैं.

दरअसल, पूरा मामला उस वक्त पेश आया था, जब बिना सर्च वारंट के एक पुलिस कर्मी तेवकड़ के रघुवीर सिंह के घर पर पहुंचा. बताया जा रहा कि रात को पुलिस कर्मी ने तलाशी ली. पड़ोसी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि रघुवीर के घर पर बंदूक है और उसे जान का खतरा है. लेकिन पुलिस को जांच के दौरान घर से कुछ हथियार नहीं मिला.

रघुवीर के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने बिना सर्च वारंट घर में तलाशी और घर में कुछ नहीं मिला. उन्होंने बताया कि सभी कमरों की तलाशी ली. प्रधान ने भी सर्च वारंट से इंकार किया था. पुलिस के लौटने के 15 मिनट बाद ही शख्स ने घर में बंद कर लिया और फिर जान दे दी. परिजनों ने बताया कि पड़ोसी पीछे 7 साल से परेशान कर रहा है. बताया जा रहा है कि रघुवीर के पिता सेना से रिटायर हुए हैं.

घटना के बाद लोगों की भीड़ घर पहुंची. इस बीच शनिवार को पुलिस प्रशासन घर पर पहुंचा लोगों ने गुस्सा जाहिर किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. परिजनों ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मी के सरेंडर करने की बात पुलिस कह रही है. लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कह और दिखा रही है.

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..