हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | February 05, 2026
हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..       आज का राशिफल 5 फरवरी 2026: मेष, वृश्चिक को धन लाभ तो मकर को मिलेगी सफलता, जानें अपना भविष्यफल       बुधवार का राशिफल : 04 फरबरी 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर       दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 3 फरवरी 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल: चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, जानें अपना भाग्यफल       ​30 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?       ​आज का राशिफल: 29 जनवरी 2026 — मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे!       आज का राशिफल: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल? जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा 26 जनवरी का दिन!      

हिमाचल

भारत वर्ष के शक्तिपीठों में से एक शिमला का तारा देवी मंदिर का है एक रोचक इतिहास और विशेष महत्व

July 25, 2019 10:18 AM

 

शिमला: ( हिमदर्शन समाचार ) : हिमाचल प्रदेश देव भूमी के नाम से विश्व भर में विख्यात है। हिमाचल प्रदेश , देश का एक ऐसा हिस्सा है जहां बड़े पैमाने पर देवी और देवता वास करते हैं । मान्यता है कि जहाँ देवी देवताओं और शक्तिपीठ का स्थान हैं वहीँ सदैव सुख समृद्धि अपने आप बनी रहती हैं । ऐसा ही एक पावन स्थल है प्रदेश की राजधानी शिमला में बना तारा माता का प्राचीन मंदिर जो भारत वर्ष के प्रसिद्व शक्तिपीठो में से एक है। मां तारा का यह मंदिर शिमला शहर से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर एक उंची चोटी पर बसा है। यह मंदिर करीब 100 साल से भी ज़्यादा प्राचीन मंदिर है।

तारा देवी मां क्योंथल रियासत के राजपरिवार की कुलदेवी है। क्योंथल रियासत के राज परिवार सेनवंश का है। धार्मिक जानकारों के अनुसार राजा भूपेंद्र सेन जुन्गा से गांव जुग्गर शिलगांव के जंगल में आखेट करने निकले थे जहां पर मां भगवती तारा के सिंह की गर्जना झाड़ियों से राजा को सुनाई दी । फिर एक स्त्री की आवाज गूंजी , राजन मैं तुम्हारी कुलदेवी हूं, जिसे तुम्हारे पूर्वज बंगाल में ही भूल से छोड़कर आ गए थे राजन। तुम यहीं मेरा मंदिर बनवाकर मेरी तारा मूर्ति स्थापित करो। मैं तुम्हारे कुल एवं पूजा की रक्षा करूंगी राजा ने तत्काल ही गांव जुग्गर में दृष्टांत वाली जगह पर मंदिर बनवाकर एवं चतुर्भुजा तारा मूर्ति बनवाकर विधिवत प्रतिष्ठा की , जिससे यह तारा देवी का उत्तर भारत का मूल स्थान बन गया।जानकार बताते है कि मां तारा जुन्गा समेत चार परगनो की कुल देवी है। इसके बाद से ही हिन्दू धर्म के हर त्यौहार औऱ खास अवसर पर मां तारा के दर्शन के लिए श्रंद्वालू मां के दर्शन के लिए मां के दरबार पंहुचते है। समय समय पर माँ के दर्शन के लिए पहुँचने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर कमेटी द्वारा अब भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। इस मंदिर की विशेषता यह भी है कि की शिमला और आस पास के इलाकों से माँ तारा का मंदिर नज़र आता है और कहीं से भी श्रद्धालु माँ को नत मस्तक होकर दर्शन कर लेते हैं। कुल मिलाकर मान्यता है कि माँ तारा देवी हर श्रद्धालु की रक्षक हैं।

सौ साल से भी प्रचीन तारा मां के इस मंदिर के जीर्णोद्वार का काम इन दिनों प्रगति पर है। लगभग सवा चार करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। .मां तारा के नए मंदिर को माता के मूल स्थान पर ही बनाया जा रहा है। मंदिर का निर्माण पहाड़ी शैली में किया जा रहा है। मंदिर के निर्माण में लकड़ी का और मंडी के रिवाल्सर से मंगवाए पत्थरो से किया जा रहा है। इसके लिए नक्शा विशेष आर्किटेक्टों से तैयार करवाया गया है। नए मंदिर के निर्माण से मंदिर में एक समय में 500 से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था होगी। रोहडू के चिढ़गांव से मंदिर के निर्माण के लिए विशेष कारीगर बुलाए गए हैं। मंदिर में दुर्लभ नक्काशी भी की जा रही है। मंदिर के अंदर छतों दीवारों पर लकड़ी पर विशेष नक्काशी होगी। मंदिर के भीतर लोगों को माता की परिक्रमा करने के लिए भी विशेष प्रबंध किया जा रहा है। तारा देवीमंदिर 45 से 50 फुट ऊंचा बनाया जाएगा। जाखू हनुमान मंदिर की तरह शिमला के चारों तरफ से यह भव्य मंदिर दिखाई देगा। मंदिर के दरवाजे तारा चंद्रिका मॉडल में बनाए जाएंगे, इसके ऊपर चांदी की परत लगाई जाएगी। आपको बता दे कि मां तारा के दरबार में प्रदेश से ही नहीं बल्कि देश के अलग अलग हिस्सों से श्रंद्वालू मां के दर्शन के लिए पंहुचते है । चाहे बात दिल्ली की हो या पंजाब की या फिर देश के किसी भी राज्य की, दूर दूर से मां के दरबार में श्रंद्वालू शीश झुकाते है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..

क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर

दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..

राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन

"जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..

खली का 'पॉवर पंच': पांवटा तहसीलदार पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप; बोले - "अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर न समझें" - पढ़ें पूरी खबर विस्तार से