हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 25, 2026
हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल       आज का राशिफल: इन राशि वालों को करियर में मिलेगी नई उड़ान, तुला और मकर के लिए धन लाभ के प्रबल योग; जानें अपनी राशि का हाल      

हिमाचल

मानसून सत्र के 5वें दिन ऑक्लैंड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जानी संसदीय प्रणाली, लोकतन्त्र में युवाओं का अहम रोल: कुलदीप सिंह पठानियां

September 02, 2024 04:53 PM

शिमला: (Om Prakash Thakur) ; विधान सभा की कार्यवाही देखने आए ऑकलैण्ड स्कूल शिमला के छात्र – छात्राओं ने सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व हि० प्र० विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से मुलाकात की। इस अवसर पर छात्र – छात्राओं को सम्बोधित करते हुए पठानियां ने कहा कि लोकतन्त्र तथा संसदीय प्रणाली की मजबूती में युवाओं का अहम रोल है।

उन्होने कहा कि भारत युवाओं का देश है तथा विश्व में सबसे ज्यादा युवा आज हमारे देश में है। उन्होने कहा कि युवा ही इस देश का भविष्य हैं तथा इस राष्ट्र को समृद्व तथा विकसित राष्ट्र बनाने में उनका योगदान जरूरी है। उन्होने कहा कि आज के समय देश को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके लिए देश भर के युवाओं को आगे आना होगा।

पठानियां ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र है तथा जिस तरह से आज के युवा चाहे वे सदन की कार्यवाही देखने आ रहे हैं या युवा सांसद प्रतियोगिताओं में दिलचस्पी ले रहे हैं वही असल में हमारी लोकतान्त्रिक प्रणाली की मजबूती का सूत्रधार है।

 

मानसून सत्र के पाँचवे दिन ऑक्लैंड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जानी संसदीय प्रणाली, लोकतन्त्र में युवाओं का अहम रोल

आज की कार्यवाही देखने आए छात्र – छात्राओं ने बड़ी उत्सुकता के साथ विधान सभा अध्यक्ष से कई प्रश्न भी पूछे जिसका विधान सभा अध्यक्ष ने सिलसिले बार जवाब दिया। मुलाकात के दौरान पठानियां ने छात्र – छात्राओं को आज सदन के अन्दर होने वाली कार्यवाही के बारे भी अवगत करवाया तथा उन्हें हिमाचल प्रदेश विधान सभा के कौंसिल चैम्बर के इतिहास की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्र – छात्राओं को अपनी ओर से शुभ कामनाएं दी तथा उनके सुखद समृद्व जीवन की कामना की।

दो दिन की ब्रेक के बाद आज मानसून सत्र के पाँचवे दिन की कार्यवाही का सदन के अन्दर संचालन करते हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..