चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर       जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..       आज का राशिफल, 28 फरवरी 2026: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आपका दिन!       हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर       ​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (27 फरवरी 2026): लक्ष्मी योग और ग्रहों की चाल से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल       हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'       आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?      

हिमाचल | शिमला

शिमला : कदम-कदम पर बदहाली, मूलभूत सुविधाएं न होने पर इस आलीशान हॉस्पिटल की OPD सेवाओं पर HC ने लगाई रोक, IGMC में चलाने के आदेश, सरकार को लगाई कड़ी फटकार, जानिये क्या कहा, पढ़ें पूरी खबर..

September 02, 2024 08:37 PM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

शिमला: (HD News);  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल चमियाना की विभिन्न विभागों की ओपीडी के संचालन पर रोक लगा दी है। सोमवार को हाईकोर्ट में मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने चल रही सभी ओपीडी सेवाओं पर रोक लगाने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम एस रामचंद्र राव और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि हॉस्पिटल में केमिस्ट सड़क , पुलिस पोस्ट जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है।

पीठ के कहा कि जब तक चमियाणा हॉस्पिटल तक सड़क की मेटलिंग करके पक्का नहीं कर लिया जाता और सड़क को सुरक्षित तथा वाहन योग्य नहीं बना लिया जाता, तब तक आईजीएमसी शिमला में ही यह सारी ओपीडी चलाई जाएं।

स्वास्थ्य सचिव व PWD विभाग की स्टेटस रिपोर्ट पर दिए आदेश

खंड पीठ ने प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग के सचिव और लोक निर्माण विभाग द्वारा हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को लेकर कोर्ट में दायर स्टेट्स रिपोर्ट पर आदेश पारित में कहा कि चमियाणा अस्पताल में केंटीन और वहां तक मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को पहुंचने के लिए अच्छी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा नहीं है।

HRTC ने बसों और स्टाप की कमी का दिया हवाला

दोनों विभागों द्वारा कोर्ट को दी गयी स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया था कि आईजीएमसी के प्रधानाचार्य को एचआरटीसी से बसें उपलब्ध करवाने को कहा गया था परंतु एचआरटीसी ने बसों और स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए बसें उपलब्ध करवाने से इंकार कर दिया।

चमियाणा अस्पताल परिसर में केमिस्ट की दुकान तक नहीं है। स्टाफ और चिकित्सकों को रहने के आवास नहीं है। तीन किलोमीटर सड़क तक स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि ने वहां कोई पुलिस पोस्ट तक नहीं है।

31 अक्टूबर तक दुबारा स्टेट्स रिपोर्ट पेश करे विभाग

हाइकोर्ट में सुनवाई करते हुए खण्ड पीठ ने इस मामले में स्वास्थ्य सचिव व लोक निर्माण विभाग को 31 अक्टूबर तक पुनः स्टेट्स रिपोर्ट दायर करने के आदेश भी दिए।

चमियाना में चल रही थी 8 विभागों की ओपीडी

बता दें कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल चमियाना बीते 12 अगस्त से आठ विभागों जिसमें कार्डियोलॉजी, यूरोलोजी, गैस्ट्रोएनलॉजी, न्यूरोलोजी, नेफ़ॉलोजी, प्लास्टिक सर्जरी व एंडोक्रिनोलोजी विभाग की ओपीडी शिफ्ट हो गयी थी । परंतु हाई कोर्ट ने प्रदेश सरकार के फैसले पर रोक लगाते हुए ओपीडी सेवाओं को तुंरत बन्द करने का फैसला किया है। अब सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं IGMC में ही चलेगी।

वहीं अस्पताल तक जाने वाले तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल तक जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। सड़क पर संकरे मोड़, गड्ढे और खड़ी ढलान है जिस कारण खराब मौसम में लोगों को अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कतें आ रही है।

 लोगों ने सड़क को ठीक से चौड़ा या पक्का करने से पहले अस्पताल को OPD चालू करने के सरकार के फैसले की आलोचना की है। जब तक सड़क चौड़ी और पर्याप्त रूप से पक्का नहीं हो जाती तब तक अस्पताल का कामकाज बंद रखा जाए तथा  साथ ही भूमि चयन मामले में हुई अफसरशाही की मिलीभगत की भी न्यायिक जांच की जाए।

शिमला के वरिष्ठ नागरिक डॉ. शिव कुमार गोयल ने IGMC के नए सुपर-स्पेशियलिटी ब्लॉक के लिए बनी सड़क और भूमि चयन पर करीब 1 वर्ष पहले दागे थे कई सवाल, देखें ये वीडियो

 

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर

जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर

हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..