हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 28, 2026
चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर       जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..       आज का राशिफल, 28 फरवरी 2026: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आपका दिन!       हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर       ​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (27 फरवरी 2026): लक्ष्मी योग और ग्रहों की चाल से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल       हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'       आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?      

हिमाचल

हिमाचल से दूसरे देश पहुंचाए जा रहे लोग, बिना परमिट के बसें क्रॉस कर रही बॉर्डर, इस अवैध संचालन से सरकार को भारी नुकसान, पढ़ें पूरी खबर..

October 28, 2024 05:33 PM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

हिमाचल से दूसरे देश पहुंचाए जा रहे लोग, बिना परमिट के क्रॉस हो रहे बॉर्डर, इस अवैध संचालन से सरकार को हो रहा भारी नुकसान, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश से नेपाल के लिए बिना परमिट अवैध रूप से निजी बसों का संचालन हो रहा है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से उत्तर प्रदेश और पंजाब नंबर की बसें बिना टैक्स चुकाए रोजाना नेपालियों को लेकर रवाना हो रही हैं। जिसे देखते हुए विभाग ने अब सख्ती दिखाई है।

अवैध संचालन से सरकार को नुकसान

जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक बसें शिमला से संचालित हो रही हैं। वहीं, दूसरी ओर जिला कुल्लू से भी बसों का संचालन लगातार हो रहा है। मंडी से भी बसे चल रही हैं। इन अवैध बसों के कारण सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। इन बसों में सवारियों को अनधिकृत तरीके से बैठाया जा रहा है। जिस कारण विभाग की चिंता भी बढ़ गई।

उच्च किराए का वसूली

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश और पंजाब की निजी बसें शिमला से हरिद्वार और टनकपुर के लिए यात्रियों को भर रही हैं। स्थानीय एजेंटों के माध्यम से नेपाली यात्रियों को झांसे में लेकर इन बसों में बैठाया जा रहा है। बसों में प्रति सवारी किराया 2, 000 से 2, 500 रुपये तक लिया जा रहा है, जबकि शिमला से टनकपुर का सामान्य किराया महज 700 रुपये है।

विभाग से की जांच

परिवहन विभाग ने अवैध बसों के संचालन की शिकायतों पर संज्ञान लिया है। विभाग के निरीक्षण दस्तों को ऐसे बसों को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन निदेशक डीसी नेगी ने कहा कि बिना पैसेंजर लिस्ट और टैक्स जमा किए बसों का संचालन किसी भी हालात में नहीं होने दिया जाएगा।

बस ऑपरेटर संघ की चिंताएं बढ़ी

पारिवारिक बस ऑपरेटर संघ के महासचिव रमेश कमल ने कहा कि बाहरी राज्यों की निजी बसें अवैध रूप से चल रही हैं, जो सेब सीजन के बाद लेबर को नेपाल ले जाने के लिए उपयोग हो रही हैं। उन्होंने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर इस मामले में, हिमाचल प्रदेश सरकार को गंभीरता से कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि अवैध संचालन को रोका जा सके और राजस्व की हानि को कम किया जा सके।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर

जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर

हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..