हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Tuesday | February 24, 2026
शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल       आज का राशिफल: इन राशि वालों को करियर में मिलेगी नई उड़ान, तुला और मकर के लिए धन लाभ के प्रबल योग; जानें अपनी राशि का हाल       21 फरवरी 2026 का राशिफल: कुंभ में 4 ग्रहों का संयोग और मकर में उच्च के मंगल, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत       21 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

शिमला के IGMC में MRI की मशीन खराब, बिना टेस्ट के वापस घर लौट रहे मरीज, बोले- दो-तीन महीने पहले मिली थी डेट, निजी लैब में MRI टेस्ट करवाने के लिए मजबूर मरीज, पढ़ें पूरी खबर.

November 29, 2024 06:46 AM

हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने व बड़े अस्पतालों एक   IGMC की MRI मशीन पिछले 4 दिनों से खराब पड़ी है, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि MRI कक्ष के बाहर अस्पताल के पिल्लरों पर प्राइवेट MRI लैब्स के बड़े-बड़े इश्तिहार चिपके हुए हैं, जबकि अंदर सरकारी MRI मशीन चार दिन से ठप पड़ी हुई है। अस्पतालों में दूर दूर से आए लोगों का आरोप है कि IGMC प्रशासन की प्राइवेट MRI लैब वालों से मिलीभगत है इसलिए समय रहते सरकारी MRI मशीन ठीक नही करवाई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में IGMC की MRI मशीन पिछले चार दिनों से खराब चल रही है। जिससे मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को बिना MRI टेस्ट किए ही वापस घर लौटना पड़ रहा है। IGMC में रोजाना 20 से 25 मरीजों के MRI टेस्ट होते हैं। MRI रूम के बाहर अस्पताल के पिलरों पर निजी MRI सेंटर चलाने वालों के बड़े-बड़े इश्तिहार लगे हैं।

दो-तीन महीने पहले मिली थी डेट, अब निराश होकर लौट रहे वापस

मरीजों को पहले से ही दो - तीन महीने की डेट मिल रही है। कई मरीजों को जुलाई, अगस्त के महीने में MRI करवाने की डेट मिली थी, लेकिन दो से तीन महीने इन्तजार करने के बाद भी MRI नहीं हुआ। जिसके कारण लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

समय बर्बादी व आर्थिक नुकसान

IGMC में MRI न होने से मरीजों को इलाज में देरी के साथ समय की बर्बादी और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। IGMC हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान है। हिमाचल एक पहाड़ी प्रदेश होने के कारण यहां लोग दुर्गम क्षेत्रों से इलाज करवाने के लिए पहुंचते है।

MRI कराने पहुंचे एक मरीज ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि 3 महीने बाद MRI करवाने की डेट मिली थी। लेकिन मशीन खराब होने के कारण आज भी MRI नहीं हुआ। ऐसे में बिना MRI के ही वापस लौटना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें मशीन ठीक होने पर फोन कॉल करके बुलाने की डॉक्टर ने बात कही है।

मशीन का एक पार्ट हुआ खराब- MS

वहीं IGMC के MS राहुल राव ने बताया कि पिछले तीन दिनों से MRI मशीन खराब हुई है। उन्होंने बताया कि मशीन का एक पार्ट खराब हुआ है। कल तक मशीन का पार्ट आ जाएगा । उसके बाद फिर मरीजों को टेस्ट शुरू हो जाएंगे।

 
 
 
 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..