विधानसभा में पूर्व PM मनमोहन सिंह और पूर्व MP किशन कपूर को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम सुक्खू बोले- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधारों को लाकर अमूल्य सेवाएं दी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर गाय को बचाते टैंकर से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 लोग थे सवार; 5 में से 2 की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 11 मार्च 2025 : मेष, वृषभ और तुला राशि के लिए आज वसुमति योग बना रहा लाभ का संयोग, जानें मेष से मीन तक का राशिफ़ल       अर्की की प्रगति ठाकुर बनी सेना में अधिकारी, पासिंग आउट परेड में मिला गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी का माहौल, पढ़ें पूरी खबर.       हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में गनर्वर ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बोले- मेरी सरकार ने 6 गारंटी पूरी की, नशा तस्करों की संपत्ति जब्त की, कल से होगी अभिभाषण पर चर्चा, पढ़ें पूरी खनर..       सीएम सुखविंदर सिंह बोले भाजपा की कथनी करनी में अंतर, पांच गुटों में बंटी है भाजपा, सदन के अंदर बैठे विपक्ष, सदन की कार्यवाई बढ़ाने में नही कोई दिक्कत, पढ़ें पूरी खबर..       नवरात्र से पहले शक्तिपीठों में बढ़ने लगे श्रद्धालु, शक्तिपीठों में सुबह से लंबी कतारें लगनी शुरू, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, विपक्ष के विधायक सरकार की व्यवस्था पर उठाएंगे सवाल, 50 से ज्यादा प्रश्न नशे से संबंधित, चिट्टे से तपेगा सदन, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 10 मार्च 2025; इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, पढ़िए सभी मेष से लेकर मीन तक अभी 12 राशियों का राशिफल..       हिमाचल: शिमला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती स्थगित, 28 मार्च तक टली प्रक्रिया; जानें वजह      

राशिफल

आज का राशिफ़ल : 26 दिसंबर 2024; आज इन 3 राशि वालों को मिल सकता है मान सम्मान, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

December 26, 2024 04:20 AM

मेष राशि :

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। आपके खर्चों में वृद्धि होगी, जो आपकी टेंशन को भी बढ़ाएंगे। आप दिखावे के चक्कर में ना आएं।

वृष राशि:

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई काम यदि रुका हुआ था, उसे पूरा करने में आपके भाई आपकी पूरी मदद करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के गृहस्थ जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको समझौता करने की आवश्यकता है। आप अपने माता-पिता से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत करेंगे। आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

मिथुन राशि:

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे विरोधी होंगे, जो मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानने की आवश्यकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको संतान की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आपके मन को काफी शांति मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहे।

कर्क दैनिक राशिफल:

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को अपने दम पर करके दिखाएंगे। आपके बॉस आपको कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपको किसी सरकारी टेंडर के मिलने से आपका बिजनेस अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता मिल सकता है।

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके बिगड़े काम बनेंगे। माताजी को भी यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उनके कष्टो में भी काफी हद तक कमी आएगी। यदि आप संतान के करियर को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे थे, तो आप उसे कर सकते हैं। आपको अपने काफी कर्जा से राहत मिलेगी। पारिवारिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मश्वरा न लें।

कन्या राशि:

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने से आप पार्टनरशिप की ओर हाथ बढ़ा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने घर में सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। विद्यार्थी यदि कहीं बाहर किसी कोर्स में दाखिला लेने के लिए तैयारी कर रहे थे, तो उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आप कोई पुराने गिले शिकवे में न उखाड़ें।

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए अशांतिपूर्ण रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में भी गड़बड़ी हो सकती है। गलत खानपान आपकी पेट संबंधित समस्याओं को बढ़ाएगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी इन्वेस्टमेंट का जिक्र कर सकता है, जिसमें आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपका भाई आपसे किसी काम की शुरुआत करने के लिए धन उधार मांग सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपके मन में कुछ काम को लेकर उलझन रहेगी।

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए कोई निराशाजनक सूचना लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होते होते रुक सकता है, जिससे आपका मन दुखी रहेगा। आपके खर्च बढ़ेंगे, जिसके लिए आप अतिरिक्त आय कमाने की योजना बनाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपने कामों में कोई बदलाव न करें। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

धनु राशि :

आज आप अपने कार्य को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य हैं। आप किसी के कहने में ना आएं, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी तीसरे के आने के कारण खटपट होने की संभावना है। आपको अपने रिश्ते को बचाए रखने की कोशिश करनी होगी। आपको धन को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी। आप अपने किसी परिजन से उधार ले सकते हैं।

मकर राशि:

आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप ससुराल में किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में आपकी कोई बड़ी दिल यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो उसके मिलने की भी संभावना बन रही है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी बदलाव लाएंगे, जिसके लिए आप अच्छा खासा खर्चा भी करेंगे। किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए भी आप कोई प्लानिंग कर सकते हैं।

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस में को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको यदि किसी बात को लेकर संदेह बना हुआ है, तो उस काम को आप बिल्कुल ना करें। जीवनसाथी से आप कोई ऐसी बात ना बोले, जो आप दोनों के बीच लड़ाई झगड़े की वजह बने। पारिवारिक समस्याएं आपको कमजोर बनाएंगी, इसलिए आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना है।

मीन राशि:

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आप अपने जीवन साथी को लेकर कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं। व्यवसाय में आप कुछ योजनाओं की शुरुआत करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

Disclaimer:

इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 11 मार्च 2025 : मेष, वृषभ और तुला राशि के लिए आज वसुमति योग बना रहा लाभ का संयोग, जानें मेष से मीन तक का राशिफ़ल

आज का राशिफल: 10 मार्च 2025; इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, पढ़िए सभी मेष से लेकर मीन तक अभी 12 राशियों का राशिफल..

साप्ताहिक राशिफल: (10 से 16 मार्च); इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, मिलेंगी खुशखबरी, पढ़ें मेष से मीन तक की साप्ताहिक भविष्यवाणी..

आज का राशिफल: 9 मार्च 2025; सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफ़ल

आज का राशिफल: 8 मार्च 2025; आज इन राशियों को मिलेगी शनि देव की कृपा दृष्टि, धन-संपत्ति में होगा लाभ, यहां जाने आज की भविष्यवाणी

आज का राशिफल: 7 मार्च 2025; सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 7 मार्च का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफ़ल

गुरुवार का राशिफल : 06 मार्च 2025; आज के दिन इन राशियों पर भगवान विष्णु की रहेगी विशेष कृपा, पढ़ें मेष से मीन तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन..

आज का राशिफल 04 मार्च 2025: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, बजरंगबली की कृपा से सब काज होंगे सफल, राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन.....

सोमवार का राशिफ़ल: 03 मार्च 2025 (सोमवार); आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, हर काम में मिलेगी कामयाबी, पढ़ें आज का भविष्यफल..

रविवार का राशिफ़ल: 2 मार्च 2025; शुभ योग से इन पांच राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बढ़ेंगे लाभ हासिल करने के अवसर, पढ़ें आज का राशिफ़ल