हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Tuesday | February 24, 2026
UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल       आज का राशिफल: इन राशि वालों को करियर में मिलेगी नई उड़ान, तुला और मकर के लिए धन लाभ के प्रबल योग; जानें अपनी राशि का हाल       21 फरवरी 2026 का राशिफल: कुंभ में 4 ग्रहों का संयोग और मकर में उच्च के मंगल, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत       21 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..       श्रीलंका में 'VVIP कल्चर' का अंत: सांसदों की आजीवन पेंशन खत्म, पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं पर भी चली कैंची - क्या भारत मे भी ऐसा होना चाहिए ? - पढ़ें पूरी खबर       'मुफ्त में सब मिलेगा तो काम कौन करेगा?' फ्री की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को कड़ी फटकार - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल (20 फरवरी 2026): ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत, जानें किन राशियों पर बरसेगी आज विशेष कृपा      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल हाईकोर्ट ने दिए निर्देश, तबादला होने पर कर्मचारी ज्वाइन नहीं करें तो सरकार करे कार्रवाई, पढ़े पूरी खबर..

January 08, 2025 06:55 AM

शिमला: (HD News);  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि तबादला होने पर अगर कर्मचारी समय पर डयूटी ज्वाइन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने कहा है कि आम लोगों को अस्पताल में स्टाफ की जरूरत है। स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक की ओर से हाईकोर्ट में हलफनामा दायर किया गया है। इसमें कहा गया है कि जिन आठ कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें से कुछ को रिलीव कर दिया गया है और कुछ को नहीं। जिनको कार्यमुक्त कर दिया गया है, उन्होंने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है। इस मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी।

जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि शिमला के टिक्कर अस्पताल में स्टाफ की कमी की वजह से क्षेत्र के लोग परेशानी झेल रहे हैं। सरकार की ओर से जिन कर्मचारियों का तबादला यहां पर किया गया है, वह वहां पर ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि क्योंकि यह दूरदराज क्षेत्र है, इसलिए हर कोई यहां आने में आनाकानी करते हैं, जिससे आम जनता को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।

सरकार की ओर से अदालत के आदेशों की अनुपालना करते हुए पिछली सुनवाई के दौरान हलफनामा दायर किया गया था, जिसमें कहा गया कि सीएचसी टिक्कर में एक मेडिकल अधिकारी, दो स्टाफ नर्स, एक मुख्य फार्मेसी अधिकारी, एक नेत्र रोग विशेषज्ञ, एक खंड कार्यक्रम अधिकारी और दो वरिष्ठ सहायकों की नियुक्तियों के आदेश दिए गए हैं। कुछ पदों पर अभी भी नियुक्तियां की जानी बाकी हैं। उसके बावजूद इन कर्मचारियों और अधिकारियों ने वहां पर ज्वाइन नहीं किया है। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 10 दिसंबर को सरकार को स्टाफ की नियुक्तियों के आदेश दिए थे।

 

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..