चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर       जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..       आज का राशिफल, 28 फरवरी 2026: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आपका दिन!       हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर       ​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (27 फरवरी 2026): लक्ष्मी योग और ग्रहों की चाल से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल       हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'       आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?      

हिमाचल | शिमला

Himachal Water Scam: विजिलेंस ने ठियोग जाकर खंगाले ठेकेदार और अफसरों के बैंक खाते, इंजीनियरों से की पूछताछ

January 08, 2025 07:18 AM

शिमला: (HD News); जिला शिमला के ठियोग विधानसभा क्षेत्र के तहत टैंकरों से पेयजल आपूर्ति के नाम पर हुए गड़बड़झाले में विजिलेंस ब्यूरो की टीम जांच के लिए मंगलवार को ठियोग पहुंची। इस दौरान टीम ने बैंकों से ठेकेदारों और इंजीनियरों के खातों की डिटेल जुटाई। विजिलेंस अधिकारियों ने जल शक्ति विभाग और एसडीएम कार्यालय से जुटाए रिकॉर्ड को भी खंगाला।

इस मामले में संलिप्त इंजीनियरों को पूछताछ के लिए विजिलेंस कार्यालय बुलाया गया था। एसडीएम कार्यालय शिमला में इनसे पूछताछ की गई। विजिलेंस कार्यालय में बारी-बारी से इंजीनियरों और ठेकेदारों को बयान दर्ज किए जाने हैं। विजिलेंस का मानना है कि अभी मामले की प्रारंभिक जांच चल रही है। आरोप तय होने के बाद ही इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

उधर, स्थानीय पंचायतों प्रधानों से भी इस मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। विजिलेंस ब्यूरो हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि, जांच के चलते अभी अधिकारी इस मामले में कुछ कहने से कतरा रहे हैं। गौर हो कि मामला सामने आने के बाद जल शक्ति विभाग के 10 अफसरों को निलंबित किया गया है। इनमें 2 अधिशासी, 3 सहायक, 4 कनिष्ठ और एक सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं।

सरकार ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी है। उल्लेखनीय है कि ठियोग उपमंडल में पिछले वर्ष फरवरी से जून माह के दौरान सूखे के चलते पानी की आपूर्ति टैंकरों से करने का काम ठेकेदार पर दिया गया। आरोप है कि कई जगह पानी की आपूर्ति ही नहीं हुई और भुगतान कर दिया गया।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चंबा: मैहला में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन: विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर निपटाईं जनसमस्याएं - पढ़ें पूरी खबर

जब 'सरकार गांव के द्वार' में वीआईपी मंच छोड़ जनता की दरी पर जा बैठे विधायक... प्रशासन के फूले हाथ-पांव - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर

हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..