Wednesday | October 14, 2026
जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"       आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी       आज का पंचांग 13 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मां चंद्रघंटा की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल!       "EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..       रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण       हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग       नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी       हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (12 अक्टूबर 2026): जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी!      

हिमाचल

हिमाचल की जनता को इस माह से चुकाना होगा दूध और पर्यावरण सेस, लगेगा महंगी बिजली का झटका, पढ़ें पूरी खबर..

February 04, 2025 07:39 AM

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश में इस माह से बिजली महंगी हो गई है। उपभोक्ताओं के बिजली बिल में अब दूध और पर्यावरण सेस भी शामिल कर दिया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दस पैसे प्रति यूनिट और अन्य के लिए दो पैसे से छह रुपये प्रति यूनिट तक बिजली के दाम बढ़ेंगे। इससे प्रदेश के 27 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लगेगा।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बीते वर्ष विधानसभा के मानसून सत्र में पारित विद्युत शुल्क संशोधन अधिनियम 2024 को मंजूरी दी थी। बीते कुछ माह तक दूध और पर्यावरण सेस वसूलने के लिए बोर्ड को सॉफ्टवेयर में बदलाव करना पड़ा है। साॅफ्टवेयर अपडेट करने का काम अब पूरा हो चुका है। इस माह जारी होने वाले बिजली बिलों में यह दोनों सेस जोड़े जाएंगे। घरेलू उपभोक्ताओं पर दूध सेस लगेगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को दूध के साथ पर्यावरण सेस भी चुकाना होगा। शून्य बिल वाले घरेलू उपभोक्ताओं से दूध उपकर नहीं लिया जाएगा।

लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों, वाणिज्यिक, स्टोन क्रशर, अस्थायी कनेक्शन, चार्जिंग स्टेशन मालिकों से दूध उपकर के साथ-साथ पर्यावरण उपकर भी लिया जाएगा। इन सभी श्रेणियों को 10 पैसे के दूध उपकर के अलावा पर्यावरण उपकर के तौर पर 2 पैसे से लेकर 6 रुपये प्रति यूनिट भी चुकाना होगा।

उद्योगों को तीन श्रेणियों में बांटा

पर्यावरण उपकर लेने के लिए उद्योगों को तीन श्रेणियों लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों की श्रेणी में बांटा गया है। लघु उद्योगों पर दो पैसे प्रति यूनिट, मध्यम उद्योगों पर चार पैसे, बड़े उद्योगों पर 10 पैसे, वाणिज्यिक उपभोक्ताओं पर 10 पैसे, अस्थायी कनेक्शनों पर दो रुपये और स्टोन क्रशरों पर दो रुपये प्रति यूनिट पर्यावरण उपकर लगेगा। विद्युत वाहन चार्जिंग स्टेशनों से 6 रुपये प्रति यूनिट उपकर वसूला जाएगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"

"EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..

रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण

हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग

नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर

शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे