​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी       28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.       क्षेत्रीय स्वास्थ्य सहयोग में भारत की बड़ी पहल: श्रीलंका को मिलेंगी 100 अतिरिक्त एंबुलेंस, बिम्सटेक स्वास्थ्य मंत्रियों का संयुक्त घोषणापत्र जारी       आईपीएल 2027 से पहले ऐतिहासिक प्लेयर ट्रेड: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह की मुंबई इंडियंस में एंट्री       अंडर-19 एशिया कप 2026 सेमीफाइनल: भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक जंग, आर्यवीर सहवाग पर टिकीं निगाहें       युवा ओलंपिक 2026: भारतीय मुक्केबाज गुंजन और अंबेकर मीतेई फाइनल में पहुंचे, भारत को दो स्वर्ण पदक की उम्मीद       शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..       उद्यमिता और बुनियादी ढांचे को सरकार का बड़ा बूस्टर: स्टैंड-अप इंडिया योजना 2031 तक बढ़ी, ₹4,111 करोड़ के फंड को मंजूरी       वैश्विक एजेंसियों को भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा: मूडीज ने FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, $1 ट्रिलियन निर्यात की ओर देश       देश के खजाने में बंपर इजाफा: प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.8% बढ़कर ₹14.42 लाख करोड़ के पार, रुपया 7 महीने के उच्चतम स्तर पर      

हिमाचल | कांगड़ा

हिमाचल : बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 21 वर्षीय अग्निवीर शहीद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर, हर आंख नम, वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी भीड़, पढ़ें पूरी खबर..

February 23, 2025 10:30 AM

हिमाचल : बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 21 वर्षीय अग्निवीर शहीद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर, हर आंख नम, वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी भीड़, पढ़ें पूरी खबर..

कांगड़ा: देहरा उपमंडल के ग्राम पंचायत शिवनाथ के बरवाड़ा गांव में शनिवार माहौल गमगीन हो गया, जब 21 वर्षीय अग्निवीर सैनिक अर्पित कौंडल पुत्र हेमराज का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। अर्पित चार महीने पहले ही अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुआ था, लेकिन रंगरूट प्रशिक्षण के दौरान बीमारी के कारण शुक्रवार को उसका निधन हो गया। शनिवार सुबह 10 बजे अर्पित कौंडल का पार्थिव शरीर जब देहरा पहुंचा।

हर आंख नम थी और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़े। इस वीर सपूत को हर किसी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। सैन्य सम्मान के साथ अर्पित कौंडल का उनके गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान पूरे गांव में गम का माहौल था और हर कोई अपने इस वीर सपूत को याद कर रहा था।

घर का इकलौता चिराग था अर्पित

अर्पित कौंडल अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। चार महीने पहले सेना में भर्ती होकर उसने अपने परिवार का नाम रोशन किया था, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी असमय मृत्यु हो गई। अर्पित के पिता हेमराज दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर कर रहे थे। बेटे की सेना में नौकरी लगने के बाद उन्होंने अच्छे दिनों की आस लगाई थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक ने जताया शोक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने अर्पित के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि यह क्षति अपूरणीय है और सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार कर्म चंद कालिया ने अर्पित के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। केसीसी बैंक निदेशक सुनील कश्यप ने भी इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत

शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट - पढ़ें पूरी खबर..

संकटमोचन मंदिर चोरी मामला: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, सराफा कारोबारियों से पूछताछ जारी - पढ़ें पूरी खबर..

सोलन में NH-5 पर रफ्तार का कहर: रबौन में बेकाबू ट्रक ने क्रैश बैरियर और बिजली के खंभे तोड़े, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक, 21 नवंबर तक विशेष निर्देश