​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी       28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.       क्षेत्रीय स्वास्थ्य सहयोग में भारत की बड़ी पहल: श्रीलंका को मिलेंगी 100 अतिरिक्त एंबुलेंस, बिम्सटेक स्वास्थ्य मंत्रियों का संयुक्त घोषणापत्र जारी       आईपीएल 2027 से पहले ऐतिहासिक प्लेयर ट्रेड: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह की मुंबई इंडियंस में एंट्री       अंडर-19 एशिया कप 2026 सेमीफाइनल: भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक जंग, आर्यवीर सहवाग पर टिकीं निगाहें       युवा ओलंपिक 2026: भारतीय मुक्केबाज गुंजन और अंबेकर मीतेई फाइनल में पहुंचे, भारत को दो स्वर्ण पदक की उम्मीद       शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..       उद्यमिता और बुनियादी ढांचे को सरकार का बड़ा बूस्टर: स्टैंड-अप इंडिया योजना 2031 तक बढ़ी, ₹4,111 करोड़ के फंड को मंजूरी       वैश्विक एजेंसियों को भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा: मूडीज ने FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, $1 ट्रिलियन निर्यात की ओर देश       देश के खजाने में बंपर इजाफा: प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.8% बढ़कर ₹14.42 लाख करोड़ के पार, रुपया 7 महीने के उच्चतम स्तर पर      

हिमाचल | कांगड़ा

कांगड़ा के हरिपुर में 12वीं के छात्र की डूबने से मौत, 17 साल थी उम्र; परिजनों को सौंपा गया शव

April 06, 2025 06:17 PM
प्रतीकात्मक तस्वीर

कांगड़ा: कांगड़ा जिला के बंगोली के साथ लगती बनेड़ खड्ड में एक किशोर पानी में डूब गया, जिसकी मौत हो गई। मामला पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर के अंतर्गत है। युवक की पहचान रोशित पुत्र रमेश चंद आयु 17 वर्ष निवासी बंगोली के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें थाना में सूचना मिली थी कि उक्त युवक का शव बनेर खड्ड में पाया गया है जिस पर थाना से टीम ने मौके पर जाकर शव को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि बनेर खड्ड में लगभग 8 फीट गहरे पानी की तलहटी में उक्त किशोर के शव को निकाला गया। बताया जा रहा है कि रोशित 12वीं कक्षा का छात्र था और कुछ ही दिन पूर्व उसकी वार्षिक परीक्षाएं समाप्त हुई थी। वह गत दिवस सुबह अपने घर वालों से यह कहकर निकला था कि वह खेलने जा रहा है। जब शाम तक वह अपने घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किए लेकिन उसने फोन नहीं उठाया ओर उसका फोन बंद हो गया।

इसके उपरांत परिवार के सदस्यों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजन व अन्य ग्रामीण साथ लगती बनेर खड्ड में उसकी तलाश को वह वहां की ओर निकल गए, जहां उसे मृत अवस्था में खड्ड में पाया गया। मृतक के कपड़े, जूते पानी के किनारे कुछ दूरी पर पड़े हुए था। बेटे को मृत अवस्था में पाकर उनके होश उड़ गए। इसके तुरंत बाद स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पुलिस ने देर रात लगभग 12 बजे तक अपनी कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से युवक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम देहरा में करवाया है। पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक रोशित का एक बड़ा भाई व एक छोटी बहन भी है। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बूढ़ी दादी भी है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने खबर की पुष्टि की है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत

शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट - पढ़ें पूरी खबर..

संकटमोचन मंदिर चोरी मामला: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, सराफा कारोबारियों से पूछताछ जारी - पढ़ें पूरी खबर..

सोलन में NH-5 पर रफ्तार का कहर: रबौन में बेकाबू ट्रक ने क्रैश बैरियर और बिजली के खंभे तोड़े, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक, 21 नवंबर तक विशेष निर्देश