शिमला में देर रात भीषण अग्निकांड: मच्छी वाली कोठी स्थित ‘फेयर व्यू भवन’ जलकर राख, दमकल विभाग ने की कड़ी मशक्कत - पढ़ें पूरी खबर..       🌟 आज का राशिफल: 15 दिसंबर 2025 — जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल ।🌟       कुफ्टा धार में भव्य हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, समाज जागरण और सांस्कृतिक चेतना का प्रभावशाली संदेश - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल 14 दिसंबर 2025: रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से मीन तक का विस्तृत हाल       शिमला के कुफ़्टाधार में कल क्या है खास ? भव्य हिंदू संस्कृति समागम की तैयारियां पूरी, जानिए पूरा कार्यक्रम       छोटा शिमला स्थित उपमुख्यमंत्री के आवास पहुंचे JP नड्डा, बेटी आस्था के विवाह पर दी शुभकामनाएं       वैश्विक मंच पर गूंजा हिमाचल का नाम: ब्रिटिश संसद में विक्रमादित्य सिंह को मिला प्रतिष्ठित ‘यूथ एंड आइकॉन’ सम्मान - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 13 December 2025; शनिवार को शनि देव किस पर होंगे मेहरबान? जानिए मेष से मीन तक का हाल..       कुंहर: राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में वार्षिक पारितोषिक समारोह का भव्य आयोजन - प्रतिभा, उत्साह और उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन, समारोह में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक - पढ़ें पुरी खबर       हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर व्यक्त किया शोक - पढ़ें पूरी खबर      

हिमाचल | शिमला

पोर्ट-मोर स्कूल का मेरिट में दबदबा, 5 छात्राओं ने टॉप-10 में बनाई जगह, पढ़ें पूरी खबर..

May 17, 2025 09:10 PM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर से सरकारी स्कूलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मिसाल कायम की है। आज घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में शिमला स्थित पोर्ट-मोर स्कूल की छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। स्कूल की पांच छात्राओं ने टॉप-10 की सूची में स्थान बनाकर न केवल स्कूल का नाम रोशन किया, बल्कि यह भी साबित किया कि समर्पण, परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें इस बार सरकारी स्कूलों का दबदबा देखने को मिला। प्रदेशभर से कुल 75 छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 की सूची में जगह बनाई है, जिनमें 40 छात्र सरकारी स्कूलों और 35 निजी स्कूलों से हैं। खास बात यह रही कि शिमला के उत्कृष्ट राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्ट-मोर की पांच छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज कराया है।

पोर्ट-मोर स्कूल की छात्राएं इस उपलब्धि के साथ सुर्खियों में हैं। इनमें पारुल ठाकुर ने मेडिकल (साइंस) स्ट्रीम में 9वां स्थान प्राप्त किया, जबकि आर्ट्स स्ट्रीम की पृथ्वी 8वें, पायल 9वें तथा शिवांगी और अर्ची मेहता 10वें स्थान पर रही हैं। एक ही स्कूल की पांच छात्राओं का टॉप-10 में आना बड़ी सफलता माना जा रहा है।

स्कूल की प्रधानाचार्या राखी पंडित ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह स्कूल के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा, "यह हमारी छात्राओं की लगन और शिक्षकों की मेहनत का नतीजा है। हमने हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान दिया है और यह सफलता उसी का परिणाम है।"

गौरतलब है कि पोर्ट-मोर स्कूल की पांच छात्राओं द्वारा मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करना न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम की कहानी है, बल्कि यह सरकारी स्कूलों की बढ़ती गुणवत्ता और शिक्षकों की निष्ठा का प्रमाण भी है। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि संसाधनों की सीमाएं सफलता में बाधा नहीं बनती, यदि लगन और मार्गदर्शन सही हो। यह सफलता न केवल स्कूल के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश के समस्त शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रेरणा स्रोत भी है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में देर रात भीषण अग्निकांड: मच्छी वाली कोठी स्थित ‘फेयर व्यू भवन’ जलकर राख, दमकल विभाग ने की कड़ी मशक्कत - पढ़ें पूरी खबर..

कुफ्टा धार में भव्य हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, समाज जागरण और सांस्कृतिक चेतना का प्रभावशाली संदेश - पढ़ें पूरी खबर

शिमला के कुफ़्टाधार में कल क्या है खास ? भव्य हिंदू संस्कृति समागम की तैयारियां पूरी, जानिए पूरा कार्यक्रम

छोटा शिमला स्थित उपमुख्यमंत्री के आवास पहुंचे JP नड्डा, बेटी आस्था के विवाह पर दी शुभकामनाएं

वैश्विक मंच पर गूंजा हिमाचल का नाम: ब्रिटिश संसद में विक्रमादित्य सिंह को मिला प्रतिष्ठित ‘यूथ एंड आइकॉन’ सम्मान - पढ़ें पूरी खबर..

कुंहर: राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में वार्षिक पारितोषिक समारोह का भव्य आयोजन - प्रतिभा, उत्साह और उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन, समारोह में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक - पढ़ें पुरी खबर

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर व्यक्त किया शोक - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल: खाने की चीज समझकर चबाया 'मौत का गोला', धमाके से उड़ा गाय का जबड़ा; इलाके में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल सरकार में 'ऑल इज वेल' का भ्रम टूटा: डिप्टी सीएम अग्निहोत्री का अल्टीमेटम- 'अफसरशाही पर कसें नकेल'; सड़कों पर रोती रहीं नर्सें, नदारद रहे मंत्री - पढ़ें पूरी खबर

युग हत्याकांड: इंसाफ की आस में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीड़ित परिवार, हाईकोर्ट के फैसले को कड़ी चुनौती, शीर्ष अदालत में न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..