हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 25, 2026
हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल       आज का राशिफल: इन राशि वालों को करियर में मिलेगी नई उड़ान, तुला और मकर के लिए धन लाभ के प्रबल योग; जानें अपनी राशि का हाल      

देश/विदेश

केदारनाथ में बड़ा हादसा टला, हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ हुई सुरक्षित लैंडिंग, क्षतिग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर, पढ़ें पूरी खबर

June 07, 2025 07:18 PM
Om Prakash Thakur

उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा टल गया, जब केदारनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में हाईवे पर आपातकालीन लैंडिंग करने को मजबूर हो गया। यह घटना रुद्रप्रयाग जिले के बडासू क्षेत्र में उस समय हुई जब हेलीकॉप्टर ने सिरसी से उड़ान भरी थी। पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय ने सभी यात्रियों की जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, देखे Live वीडियो 

उत्तराखंड में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराब हो जाने के कारण सड़क पर आपातकालीन स्थिति में लैंड कराना पड़ा। राहत की बात यह है कि इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में सभी पांच यात्री और पायलट सुरक्षित है।

क्षतिग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा

इस हादसे में हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को नुकसान हआ है। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हाइवे पर खड़े एक वाहन को भी टक्कर लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) ने मामले का संज्ञान लिया। इसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को रिपोर्ट किया है।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के बडासू इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह हेलीकॉप्टर क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था और श्रद्धालुओं को लेकर सिरसी से केदारनाथ के लिए रवाना हुआ था।

पायलट की सूझबूझ हुई सुरक्षित लैंडिंग

जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सड़क पर सुरक्षित लैंडिंग की। इस दौरान हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मौके पर पहुंचा प्रशासन और पुलिस

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से बताया गया कि बाकी शटल ऑपरेशंस पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य रूप से चल रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और हवाई सेवाओं की तकनीकी जांच की अहमियत को रेखांकित किया है।

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हवाई यात्रा के दौरान तकनीकी सुरक्षा और नियमित निरीक्षण कितने आवश्यक हैं। पायलट की तत्परता और सूझबूझ ने जहां एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया, वहीं यह हादसा संबंधित एजेंसियों के लिए चेतावनी भी है कि चारधाम यात्रा जैसे संवेदनशील अभियानों में सुरक्षा मानकों से कोई समझौता न हो। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए, और इस दिशा में ठोस कदम उठाना समय की मांग है।

 

 

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

श्रीलंका में 'VVIP कल्चर' का अंत: सांसदों की आजीवन पेंशन खत्म, पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं पर भी चली कैंची - क्या भारत मे भी ऐसा होना चाहिए ? - पढ़ें पूरी खबर

'500 बुजुर्ग तड़प कर मर गए, बच्चे नहीं आए': विदेश में मजे कर रही संतानों पर सांसद का शख़्त प्रस्ताव, मांगा 'पासपोर्ट रद्दीकरण' का कानून - जाने क्या है मामला

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला - पाकिस्तान की राजधानी दहल उठी, 12 लोगों की मौत, कई घायल - पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में भीषण कार ब्लास्ट: लाल किला मेट्रो पार्किंग में हुआ भीषण बिस्फोट, 8 की मौत - दिल्ली से लेकर कई राज्यों में अलर्ट, जांच एजेंसियां सक्रिय - पढ़ें पूरी खबर..

पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, दोषियों अमित और निखिल को फांसी, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला - पढ़ें पूरी खबर

लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल, लोकसंगीत की दुनिया से सीधे राजनीति में कदम; अलीनगर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल में राजनीतिक संकट: प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, हिंसक प्रदर्शनों में संसद भवन और नेताओं के घरों में लगाई आग, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप बैन, सिर्फ पंजीकृत ऐप्स रहेंगे सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर

"ऑनलाइन गेमिंग पर PM मोदी का बड़ा बयान: युवाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून जरूरी" - पढ़ें पूरी खबर..

सबसे बड़ी आपदा: भूस्खलन से पूरा गांव तबाह, 1,000 लोगों की मौत – सिर्फ एक शख्स बचा जिंदा, पढ़ें पूरी खबर..